Hum mile the

हम मिले थे आपसे वो जमाना याद है | Geet

हम मिले थे आपसे वो जमाना याद है

( Hum mile the aapse woh zamana yaad hai )

 

 

वो हंसी पल वो तराना सुहाना याद है

हम मिले थे आपसे वो जमाना याद है

 

खिल उठा था चमन चहक उठी वादियां सभी

खुशियां बरस पड़ी महक उठी बगिया तभी

 

प्रीत भरी मीठी बातें तुम संग मुस्काना याद है

हम मिले थे आपसे वो जमाना याद है

 

फूलों सा खिलता चेहरा झौंका मस्त बहारों का

कुदरत भी रंग बिखेरे भावन हसीं नजारों सा

 

थोड़ा तेरा शर्माना वो इठलाना याद है

हम मिले थे आपसे वो जमाना याद है

 

प्यार के मोती सजाते दिलों के संसार में

चैन की बंशी बजती तेरे मेरे प्यार में

 

तेरे नाम की वो चर्चा गुनगुनाना याद है

हम मिले थे आपसे वो जमाना याद है

 

सागर सी उमंगे मन में खिलती बहार सी

गीतों की लड़ियां सजती तेरे मेरे प्यार की

 

सावन की बूंदों सा तेरा दिल मिलाना याद है

हम मिले थे आपसे वो जमाना याद है

 

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

पायल | Payal geet

Similar Posts

  • मै फक्र से कहती हूं | Phakar se

    मै फक्र से कहती हूं ( Mai phakar se kahti hoon )   मेरे पास भी दोस्त है, अंधेरी रातो मे खड़ा मेरा प्यार है, मुझे रोशनी देता वह चाँद है ।। हाँ मै चाँदनी नहीं, मैं तो फूल हू जिसे पाने उसने काटो से रिश्ता जोड़ा है । मेरे पास दोस्तों की महफिल नही…

  • ऋषि नार | Rishi naar kavita

    ऋषि नार ( Rishi naar )   विश्वामित्र मुनि संग वन गए जब लक्ष्मण राम ताड़क वन ताड़का मारी रघुपति नंदन श्रीराम   मार्ग में प्रस्तर शिला बनी गौतम ऋषि घरनार अहिल्या पतित पावन तब प्रभु ने किया उद्धार   राम जी अवतारी है लक्ष्मण जी बलधारी है दीनों के रखवारे राम राम की लीला…

  • दूर होकर भी पास

    दूर होकर भी पास तू दूर है, मगर दिल के पास है,तेरी यादों में हर पल का एहसास है।आँखों में ये आंसू तुझ तक पहुँचने को बेकरार हैं,काश तू सुन सके, मेरी दिल की ये पुकार है। रातों की तन्हाई में तेरा नाम पुकारता हूँ,हर धड़कन में तुझे ही तो महसूस करता हूँ।दूरी चाहे जितनी…

  • शुक्र है | Shukar hai

    शुक्र है ( Shukar hai )    बेशक,लगी है आग कस्बे और मुहल्ले मे लेकिन,खुदा का शुक्र है आग हमारे घर से अभी दूर है…. बांध रखे हैं संविधान के बांध हमने खड़े कर दिए हैं सैनिकों के जंगल सुरक्षा कर्मियों की नहरें हैं आग तो बुझ जायेगी उनसे ही खुदा का शुक्र है आग…

  • एहतियात | Ehtiyat

    एहतियात ( Ehtiyat )   जिंदगी सफर ही नही एक विद्यालय भी है जहां हर लम्हे देने होते हैं इम्तिहान कर्म के अलावा भी भरने होते होते हैं सहायक पन्ने कभी वक्त साथ नही देता कभी हम पहचान नहीं पाते बगल से होकर निकल जाती हैं राहें और हम भटक कर ,आ जाते हैं फिर वहीं…

  • बेटियों को मजबूर नहीं मजबूत बनाइए

    बेटियों को मजबूर नहीं मजबूत बनाइए   क्या हम वही हैं जो हमें होना चाहिए  ? जब हमारे अंदर इंसानियथत ही नहीं तो क्या हमें जीना चाहिए   ?   आज के परिवेश में इस प्रश्न पर सोचिए और विचारिए  ! बड़ा अहम सवाल है केवल दांत मत चियारिए !   बेटियाँ केवल मेरी और आपकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *