lohri kavita

लोहड़ी | lohri kavita

लोहड़ी

( Lohri )

( 2 ) 

लोहड़ी सिख व हिंदू का प्रमुख त्यौहार, मनाते हैं,
इस त्यौहार पर बेहद खुशी व उत्साह दिखाते हैं।
लोहड़ी से फसलों की कटाई शुरू हो जाती है,
इसी वजह से फसल कटाई का जश्न मनाते हैं।।

यह त्यौहार हमारे लोककथाओं को बतलाता है,
पारिवारिक परंपराओं से इसका गहरा नाता है।
सभी लोग अग्नि देव की पूजा करते हैं इस दिन,
ये उत्सव गर्मी और समृद्धि का प्रतीक दर्शाता है।।

लकड़ी, सुखे उपले, रेवड़ी का ये है त्योहार,
मूंगफली,तिल,गुड़,गजक से है सबको प्यार।
चिवड़े ,मक्के को लोहड़ी की आग पर वारना,
कितना प्यारा, सबसे न्यारा, ये मेरा त्यौहार।।

लोहड़ी या लाल लोई के नाम से भी जानते हैं,
हर वर्ष मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाते हैं।
पारंपरिक पंजाबी लोकगीत गाते हैं यहां सब लोग,
सभी लोग इस त्योहार से नई ऊर्जा प्राप्त करते हैं।।

This image has an empty alt attribute; its file name is Prabhat-Sanatani.jpg

प्रभात सनातनी “राज” गोंडवी
गोंडा,उत्तर प्रदेश

( 1 ) 

पंजाबी लोहडी मनाते हैं झूमते हंसते गाते हैं
तिल गुड़ मेंवे लाते हैं बांटते सब को खिलाते हैं

नया जब धान आता है हृदय शुभ गान गाता है
होठों पे मुस्कानें होती खुशियों का पल आता है

बहारें घर घर में आती सबके चेहरों पर छाती
मंगलगीत लबों पे आए नारियां झूमकर गाती

सद्भावों की गंगा बहती दान पुण्य का दिवस यह
ठंडी-ठंडी पुरवाई में सह लेता सर्दी नर अटल रह

खेतों में शहनाई बजे पगडंडी सब मिल जाते
बच्चे बूढ़े और जवान सबके चेहरे खिल जाते

हर्ष उमंगे लाता है समरसता भाव फैलाता है
घट घट प्रेम उमड़ता है मेरा देश हर्षाता है

    ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

लड्डू | Laddoo par Chhand

Similar Posts

  • मोबाइल फोन | Hindi Poem on Mobile

    मोबाइल फोन ( Mobile phone )  संचार क्रांति का द्योतक सूचनाओं का संसार, घर बैठे करें मनोरंजन और व्यापार । ज्ञान का यह पिटारा, लुटा रहा प्यार इस पर जग सारा। स्क्रीन पर उंगलियां घिसते, नेट स्लो होने पर हैं दांत पीसते। बच्चे व्यस्क या हों बूढ़े, रख हाथों में कुछ ना कुछ ढ़ूंढ़ें। पाकर…

  • स्वच्छता पखवाड़ा | Swachhta Pakhwada

    स्वच्छता पखवाड़ा ( Swachhta pakhwada )   दरिद्रता मिलकर दूर भगाये चलो हम वतन को स्वच्छ बनायें कोई भी बीमारी घर न करेगी धन वैभव से लक्ष्मी घर को भरेगी घर घर सफाई हम सब करायें चलो हम वतन को स्वच्छ बनायें खुद को बड़ा न दूजे कह पायें हमारे वतन के सभी गुण गायें…

  • बचा लो खुदा | Poem Bacha lo Khuda

    बचा लो खुदा ( Bacha lo Khuda )    बचा लो खुदा मेरी दुनिया को आकर, देखा नहीं तूने लाशों को जाकर। साया वो मौत का पीछे पड़ा है, नाटो के साथ देखो वो भी खड़ा है। तबाही का मंजर बहुत ही बुरा है। पीछे पड़ा दुश्मन हाथों को धोकर, देखा नहीं तूने लाशों को…

  • स्वतंत्रता

    स्वतंत्रता   नभ धरातल रसातल में ढूंढ़ता। कहां हो मेरी प्रिये  स्वतंत्रता।। सृष्टि से पहले भी सृष्टि रही होगी, तभी तो ये बात सारी कहीं होगी, क्रम के आगे नया क्रम फिर आता है, दास्तां की डोर बांध जाता है।। सालती अन्तस अनिर्वचनीयता।।                        …

  • hindi poetry on life || अशांत मन

    अशांत मन ( Ashant Man )   शांत प्रकृति आज उद्वेलित, हृदय को कर रही है। वेदना कोमल हृदय की, अश्रु बन कर बह रही है।   चाहती हूं खोद के पर्वत, बना नई राह दूं । स्वर्ण आभूषण में जकड़ी, जंग सी एक लड़ रही हूं।   घूघंटो के खोल पट, झांकू खुले आकाश…

  • जीवन का उद्देश्य | Poem on the purpose of life in Hindi

    जीवन का उद्देश्य ( Jeevan ka uddeshya )   जीवन क्या बहती सरिता लक्ष्य को पहचान लो सपनों को पंख लगाकर मानव नई उड़ान भरो   हौसला हृदय में लेकर सद्भावों के भाव भरकर हर्ष खुशी प्रेम बांटे होठों पे हंसी मुस्कान लेकर   जिंदगी का सफर सुहाना जीने की राहें चुन लो पल पल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *