ढलने लगी धीरे-धीरे जवानी

ढलने लगी धीरे-धीरे जवानी

ढलने लगी धीरे-धीरे जवानी
बदलने लगी धीरे-धीरे कहानी
भरोसा दिलों का अब घटने लगा
पिघलने लगी धीरे-धीरे रवानी।।

बुढ़ापा बदन पर छाने लगा
चांद सा चेहरा मुरझाने लगा
चेहरे पर दिखती नही कोई रौनक
सचमुच बुढ़ापा अब आने लगा।।

वो मौसम दिखे ना फिजाएं दिखे
हरी भरी दिलकश हवाएं दिखे
दिखता नहीं है जुनून दिल में कोई
नजरों में अब तो दवाएं दिखे।।

मोहब्बत गई अब फसाना गया
चाहतों का दिलकश जमाना गया
घटने लगी अब उमंगे तरंगे
मिलने का अब तो बहाना गया।।

कवि : रुपेश कुमार यादव ” रूप ”
औराई, भदोही ( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • पुष्प की अभिलाषा | Pushp par Kavita

    पुष्प की अभिलाषा ( Pushp ki abhilasha )    मै हूँ एक छोटा सा यह फूल, निकल आता पौधे पर फूल। पहले होता में बाग व बग़ीचे, आज लगाते घर गमले बग़ीचे।। मैं एक फूल अकेला हूँ ऐसा, खिलते तोड़ लिया मुझे जाता। वन माली मुझको पानी है देता, खाद और रखवाली भी करता।। कभी-कभी…

  • मैं हूँ दीपक एक बदनाम सा

    मैं हूँ दीपक एक बदनाम सा जलता सदा तम से जंग के लियेरात बढ़ती रही बात गढ़ती रहीजिंदगानी कटी रोशनी के लिएइस कदर यूँ ना हमसे नफरत करोहम भी परछाई है इस वतन के लिएसत्य की परख असत्य की हर खनकजलाती बुझाती रही नई रोशनी के लिएअज्ञानी हूँ सोचता समझता भी नहीदिल मचलता सदा अंतिमजन…

  • माँ मुस्कुराओ तुम | Muskurao tum

    माँ मुस्कुराओ तुम ( Maa Muskurao tum )    मुस्कुराओ तुम मुस्कुराने पर रोक नहीं है हंसो नाचो झूमो गाओ तुम कोई टोंक नहीं है बंदीसों में बंधने की मां तुम्हें जरूरत नहीं है हर समय कहती हो मुझे कोई शौक नहीं हैl सब पूछ पूछ कर किया अब पूछने की जरूरत नहीं बहुत सहेजा…

  • आग | Aag

    आग ( Aag )    शाम को अभी और ढल जाने दो जरा बर्फ को अभी और पिघल जाने दो जरा अभी अभी ही तो ली है अंगड़ाई तुमने दिल को अभी और मिल जाने दो जरा अभी अभी ही तो मुस्कराए हैं लब तेरे अभी अभी ही तो शरमाई हैं आंखें तेरी अभी अभी…

  • संदूकची | Sandookchi

    संदूकची ( Sandookchi )    मेरे पास एक संदूकची है मैं हर रोज़ एक लम्हा ख़ुशी का इसमें भर देती हूँ अपनों के साथ बिताए सुखद यादों को सुकून के मख़मली पलों में लपेट सँभाल कर रख लेती हूँ शिकायतों की कुछ चवन्नी और दर्द की अठन्नी भी खनकतीं है इसमें कभी कभी पर मैं…

  • पहल्यां ही बता देंदी | Hariyanwi kavita

    पहल्यां ही बता देंदी ( Pahalyaan hi bata dendee )   बैरण! तू मनै पहल्यां ही बता देंदी जिब बात्याँ का सिलसिला शुरू करया था क्यूँ इतणा लगाव बढ़ाया तनै तनै जाण बूझ कै नै मेरै गैल यू छल करया सै। मैं तै ठीक था अपणी जिंदगी म्है काट रया था अपणे दिनां नै फेर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *