Kavita pratiggya

प्रतिज्ञा | Kavita pratiggya

प्रतिज्ञा

( Pratiggya )

भीष्म प्रतिज्ञा की भीष्म ने महाभारत के काल में
कौरव पांडव राज करे रहूं अविवाहित हर हाल में

 

जुए में हार गये पांडव दुशासन ने दुस्साहस किया
प्रतिज्ञा द्रोपदी ने कर केशों को खुला छोड़ दिया

 

राष्ट्रप्रेम में देशभक्ति में देशभक्त प्रतिज्ञा करते हैं
सार्वभौम सुरक्षा कर हुंकार वंदे मातरम भरते हैं

 

प्रतिज्ञा संकल्पों से कार्य सिद्धि मिल जाती है
मन को मिलती दिव्य शक्ति हौसला बढ़ाती है

 

जीवन में उत्कर्ष चाहे तो लक्ष्य तक जाना होगा
मंजिलें पाने को दृढ़ संकल्प हमें बनाना होगा

 

सफलता पाने प्रण कर विजय का वरण कर लो
प्रतिज्ञा सच्ची करनी हो तो सेवा सत्कर्म कर लो

 

घर परिवार राष्ट्र उन्नति जनमन सब सदाचार करें
देश हित में प्रतिज्ञा कर मधुरता का व्यवहार करें

 

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

तेरा इंतज़ार | Poem tera intezaar

Similar Posts

  • परीक्षा मंत्र

    परीक्षा मंत्र   सुनो, तुम्हे सुनाने आया हूं। जागो, तुम्हें जगाने आया हूं। देखो, तुम्हें दिखाने आया हूं। बोलो तुम्हे बुलाने आया हूं।। पढ़ी पुस्तके पलटो, उत्तर मिल जायेगा, वर्ष भर लिखी नोट्स को देखो, उत्तर मिल जायेंगे। बस मेरी इक बात मानो ध्यान से पढ़ो ध्यान से सुनो, तुम्हे अपने जीवन के एक-एक मार्ग…

  • नव वर्ष 2025 | New Year 2025

    नव वर्ष नव वर्ष की वैला में हमें खुद को सँभालना हैं ।अन्तर की शुद्धि कर आत्मा को धोना हैं । इस जग के जाल में हमको नहीं फँसना है ।नव वर्ष की वैला में हमें खुद को सँभालना हैं । राग – द्वेष के भावों को दिल से निकालना हैं ।धर्म के रस का…

  • एचआईवी और एड्स | Poem on HIV AIDS in Hindi

     एचआईवी और एड्स ( HIV Aur AIDS )   यह घाव ही ऐसा है यार जो कभी‌ भी भरता नही, जिसका ज़ख्म गहरा होता है कभी दिखता नही। नही दवाई लगती ऐसा ख़तरनाक वायरस है यह, लाइलाज़ बीमारी है जिससे पीड़ित व्यक्ति कही।।   जान बूझकर जिसको कोई नियन्त्रण मत दे देना, पुख्ता ईलाज़ नही…

  • बचपन आंगन में खेला | Kavita bachpan aangan mein khela

    बचपन आंगन में खेला ( Bachpan aangan mein khela )   नन्हे नन्हे पाँवों से जब,बचपन आँगन में खेला। मेरे घर फिर से लगता है,गुड्डे गुड़ियों का मेला।। खाली शीशी और ढक्कन में, पकवान भी खूब सजें डिब्बों पीपों में लकड़ी संग, रोज ढोल भी खूब बजें खिड़की के पीछे जा जाकर, टेर लगाना छिप…

  • ख्वाब | Khwab

    ख्वाब ( Khwab)    चाहते हो यदि ऊंचाई को छूना तो रखना याद एक बात सदा हर ऊंचाई के ऊपर भी ,होती है एक और ऊंचाई और उसी का नाम आपकी सफलता है… जमीन से ऊंचाई का सफर सीधा नही होता ठहराव के कई सराय आते हैं मध्य राह मे बहुत ही आकर्षक,लुभावने और मनोरंजक…

  • मैं फिर आऊँगा | Kavita Main Phir Aunga

    मैं फिर आऊँगा ( Main phir aunga )   सुनो..तुम याद रखना मैं फिर आऊँगा टूटा हुआ विश्वास लौटाने टूटी हुई उम्मीद पाने को अपने बीच पड़ चुकी अविश्वास और नाउम्मीदी की गाँठ को खोलने के लिए…. मैं फिर आऊँगा एक न एक दिन ये तुम्हें यकीन दिलाता हूँ कि लौटना कठिन क्रिया नहीं है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *