Kavita kalamkar mastana

कलमकार मस्ताना | Kavita kalamkar mastana

कलमकार मस्ताना

( Kalamkar mastana )

 

मैं देशप्रेम दीवाना हूं मैं कलमकार मस्ताना हूं
रंगों की लेकर छटा गीतों का मधुर तराना हूं

 

केसरिया ले निकला माटी का तिलक किया मैंने
देशप्रेम में झूम पड़ा मैं कागज कलम मेरे गहने

 

सद्भावौ की धारा में जब गीत सुहाने गाता हूं
राष्ट्रधारा अलख जगाते नित नये तराने लाता हूं

 

कितने तूफां कितनी आंधी राहों में आ जाती है
जोश जज्बा हिम्मत आगे नतमस्तक हो जाती है

 

केसरिया बाना दमके ओज भरी हुंकार कलम की
प्रीत रंग के मोती बरसे दुल्हन हर्षित हुई बलम की

 

रंग अबीर गुलाल उड़ाते गाते मेरे देश की माटी
धमाल तराने मस्ती में यशगाथा पावन हल्दीघाटी

 

शौर्य पराक्रम ओज भर रग रग में जोश जगाता हूं
राणाप्रताप की तलवारों चेतक को शीश नवाता हूं

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

अनहोनी | Kavita anhoni

Similar Posts

  • नज़र

    नज़र ** नज़र लगी है उसको किसकी? मिटी भूख प्यास है उसकी। हरदम रहती सिसकी सिसकी, नज़र से उसके लहू टपकती। ना कभी हंसती, ना कभी गाती, विरह की अग्नि उसे जलाती। ना कुछ किसी से कहती, चेहरे पे छाई उदासी रहती। बातें करती कभी बड़ी-बड़ी, चांद तारों की लगाती झड़ी। ओ बावरी! कौन है…

  • आत्मा बोली पिया कर दो विदा | Kavita Aatma Boli

    आत्मा बोली पिया कर दो विदा ( Aatma boli piya kar do vida )   तुम्हारी कहानी कर रहा बया आई नही मुझे दया, कह रही थी अलविदा कर दे पिया मुझको विदा। इतने ही दिन का साथ है यह हमारा ‌और तुम्हारा, बोल रही थी तेरी आत्मा जो हो रही मुझसे जुदा।। बेटी-बहु माॅं-सास…

  • कैनवस के पास | Kavita Canvas ke Paas

    कैनवस के पास ( Canvas ke Paas ) कैनवस पर तस्वीर बनाते समय ‘कैनवस के पास’ सिर्फ़ रंग और ब्रश ही नहीं बिखरे होते और भी बहुत कुछ होता है- तुम्हारी यादें , टूटे सपनों के टुकड़े, गुज़री मुहब्बत पानी की बोतल, नज़दीक का चश्मा, पीले पत्ते… धूप, कुर्सी, घास, बड़ी छतरी , कैप, पैन,…

  • आगों में | Aagon mein kavita

    आगों में ( Aagon mein )   कभी  तानों  में  कभी  रागों  में । हम तो उलझे ये गुना भागों में ।। आँधियों से बुझे नहीं दीपक । तेल था ही नहीं चिरागों में ।। वक़्त में सील नहीं पाया कपड़ा । लड़ाई  छिड़  रही  थी  धागें में ।। तेज  जेहन  था  पर रहे पीछे…

  • दो दिन की जिंदगानी | Do Din ki Zindagani

    दो दिन की जिंदगानी ( Do din ki zindagani )    दो दिन की जिंदगानी प्यारे झूठा यह संसार है। तन बदन है माटी का प्यारे सांसे सभी उधार है। चंद सांसों का खेल सारा पंछी को उड़ जाना है। ये दुनिया है आनी जानी आगे और ठिकाना है। माटी के पुतले को फिर माटी…

  • पापा | Papa

    पापा ( Papa )    वह झुके नहीं वो रुके नहीं वह मेरी बातों पर देखो हंसकर हां कर जाते थे l गुस्सा होने पर मेरे कैसे पास बुला समझाते थेl सही गलत के भेद बता राह नयी दिखाते थे l मेरी लाडो रानी कहकर मुझे सदा बुलाते थे l नपे तुले शब्दों में बोलो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *