Kavita anhoni

अनहोनी | Kavita anhoni

अनहोनी

( Anhoni )

 

अनहोनी सी घट रही अब दो देशों की लड़ाई में
विश्वयुद्ध के कगार पे जग सदी जा रही खाई में

 

लड़ाकू विमान बमबारी विध्वंसक तबाही लाते
महासमर होता तभी आपस में मतभेद हो जाते

 

जब युद्ध छिड़ा आपस में भीषण नरसंहार हुआ
शहर के शहर खत्म हो गए लहू फिर अंगार हुआ

 

विधि का विधान हो या नियति का खेल हो प्यारे
अनहोनी होती तभी ग्रह नक्षत्र हो विपरीत हमारे

 

कभी-कभी अनहोनी भी बनती सुखों का कारण है
प्रारब्ध छुपा होता है इसमें ना होता ये अकारण है

 

कहीं टूटता पहाड़ दुखों का अनहोनी घटना लेकर
सिर का साया उठ जाता अटूट प्यार अपना देकर

 

हे प्रभु सबकी रक्षा करना सारे जग के पालनहार
अनहोनी को सुख का सागर कर देना जग करतार

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

नुक्कड़ वाली चाय | Kavita nukkad wali chai

Similar Posts

  • महामारी | Kavita

    महामारी ( Mahamari )   विकट समय में आज परीक्षा मानवता के नाम की चंद  सांसों  का  खेल  सारा संपदा किस काम की भूखे को भोजन मिल जाए क्या करना भंडार का अच्छे कर्मों की चर्चा चलती कहना है संसार का रोगी को दवा और सेवा मिल जाए अच्छी बात मानवता  अब गर्त में सोई…

  • दया धर्म का मूल है | Kavita

    दया धर्म का मूल है ( Daya dharm ka mool hai )     दया भाव जीवो पर रखे दया धर्म का मूल है दीन दुखी निर्धन सताना मानव भारी भूल है   दया करें उन लाचारों पर रोगी और बीमारों पर जहां बरसा कहर टूटकर हालातों के मारो पर   आओ जरा संभाले उनको…

  • बचपन की यादें | Bachpan ki Yaadein

    बचपन की यादें  ( Bachpan ki yaadein )    बचपन की यादों का अब तो मैं दिवाना हो गया क्या शमा कैसी फिजाएं,मन मस्ताना हो गया।   मासूमियत की है लरी,मस्ती का फ़साना क्या कहें प्यार था पहले का जो अब वह तराना हो गया।   वह खेलना वह कूदना उस खेत से खलियान तक…

  • बगावत नहीं होती | Kavita bagawat nahi hoti

    बगावत नहीं होती! ( Bagawat nahi hoti )    भगवान की अदालत में वकालत नहीं होती, किसी के चिल्लाने से कयामत नहीं होती। जहाँ रहेंगे सच्चरित्र औ पक्के ईमानवाले, किसी के भड़काने से बगावत नहीं होती।   इतना सीख चुका हूँ मैं इन आबो-हवा से, किसी से मुझे अब शिकायत नहीं होती। पैसे का नशा…

  • आनंदा आसवले की कविताएं | Ananad Asawle Poetry

    बढ़ना सीखो लिखते लिखते चलना सीखो,चलते चलते बढ़ना सीखो।रुकना मत तूम राहों में अब,हर मुश्किल से लड़ना सीखो।।धृ।। काग़ज़ पे उतरे ख्वाब जो तेरे,उन्हें हकीकत बनाना सीखो।हर गिरने को सीढ़ी समझकर,मंज़िल तक जाना सीखो।।१।। लिखते लिखते चलना सीखो,चलते चलते बढ़ना सीखो….. थोड़ा दर्द, थोड़ा सुख होगा,हर रंग में जीना सीखो।आंधी आए या हो तूफ़ाँ,जैसे दीपक,…

  • मैं शून्य हूँ | Kavita Main Sunay Hoon

    मैं शून्य हूँ ( Main Sunay Hoon ) मैं शून्य हूँ जिसे शिखर का अभिमान है आवारगी है रगों में मेरी जिसका सहारा अम्बर है मैं अस्तित्व हूँ बूंद की जिसे साहिल का गुमान है मैं शब्द हूँ जिसका ये सारा जहां है मैं तुम में हूँ जो तुम्हारा निशां है तुम पिता हो मेरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *