रामनवमी
( Ram navmi )
रघु कुल में उत्पन्न दशरथ लाल राम
कोशल्या की कोख से दशरथ लाल राम
सनातन में शुभ दिवस नवमी राम जन्म
अवध नगरी जगमग हुआ राम का जन्म
घर में हर्ष अपार सजी आंगन रंगोली
नगर में ख़ुशी छाई ढोल बजाता ढोली
थाल भर मोतियों दासियां कर रही दान
गाती गीत संगीत सखियां बड़े आदर मान
केकई सुमित्रा कोशल्या तीनों रानियां अति प्रसन्न
रनिवास में रंग मंच सजाया मन प्रसन्न
‘कागा’ आओ सकल मिल राम नवमी मनायें
सनातन का पावन पर्व प्रेम पूर्वक मनाये
कवि साहित्यकार: तरूण राय कागा
पूर्व विधायक