वीरों की कहानी , भारत माँ कि जुबानी

वीरों की कहानी , भारत माँ कि जुबानी

खून टपकती बून्दो को तुम गिन्ती उन बून्दो की छोड़ो ,
याद करो शहीदों को और भारत माँ की जय बोलो।।

सूरज की किरणों में बसी एक कहानी,
शहीदों का बलिदान सुनो आज भारत माँ की जुबानी।।

गांधी जी की अहिंसा से जगे जन-गण-मन,
लड़े बड़े जोश से हर दिल और तन।।

लहराते थे तिरंगे बिछती थी लाशें,
आज़ादी की चाहत में गुज़रती बलिदान भरी रातें।।

हाथ बंधे ज़ंजीरो में तुम गिनती उन हाथों की छोड़ो,
याद करो शहीदों को और भारत माँ की जय बोलो।।

एकता में छिपा था हमारी आजादी का राज,
हर एक शहीद ने दिया स्वाभिमान का आज।।

धरती पर लहराये तिरंगा दसों दिशा में हर द्वार,
संविधान की बुनाई में छिपा है हमारा अधिकार।।

हमने चुना रास्ता न्याय और सम्मान का,
संविधान ने दिया हक हर नागरिक को मान का।।

एक जुट होकर चलते हैं उस राह पर आज बढ़ते हैं,
हर कदम-कदम याद करते हैं जो बलिदान आज भी चढ़ते हैं।।

शीश चढ़े जो सूली पे तुम गिनती उन शीशों की छोड़ो,
याद करो शहीदों को और भारत माँ की जय बोलो।।

अथर्व कुमार

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • Badal par Hindi Kavita | बादल

    बादल! ( Badal )    मेरी मुंडेर की तरफ बढ़ रहा बादल, अरब सागर की तरफ से चढ़ रहा बादल। न जाने कितने क्विंटल पानी से है भरा, तूफानी हवाओं से भी लड़ रहा बादल। सूख चुके तालाब,नदी,डैम न जाने कब के, उनकी चीख- चीत्कार को सुन रहा बादल। सागर की कोख से फिर जन्म…

  • रिश्ते बिंदास अच्छे लगते हैं | Rishte Bindas

    रिश्ते बिंदास अच्छे लगते हैं ( Rishte bindas achhe lagte hain )    खिलते फूल चमन मे प्यारे अच्छे सच्चे लगते हैं। मधुरता घोलते रिश्ते सब बिंदास अच्छे लगते हैं। स्नेह सुधा अविरल धारा अपनापन अनमोल प्यारा। सद्भावों की खुशबू महके खुशियों भरा चमन हमारा। रिश्तो की डोर नाजुक चेहरे मुस्कुराते अच्छे लगते हैं। मीठे…

  • कागज के पुतले मत फूंको | Kavita kaagaz ke putle mat funko

    कागज के पुतले मत फूंको ( Kaagaz ke putle mat funko )     कागज के पुतले मत फूंको मन का अंधियारा दूर करो। जो दंभ छिपाये बैठे हो वो अंतर्मन अभिमान चूर करो।   लूट खसोट बेईमानी काले कारनामों की भरमार। जालसाजी रिश्वतखोरी अब फैल रहा है भ्रष्टाचार।   अभिमान को नष्ट करो जो…

  • बेटे भी दहलीज छोड़ चले

    बेटे भी दहलीज छोड़ चले ऊंची शिक्षा पाने को जो रुख हवा का मोड़ चले। बेटियों की बात नहीं बेटे भी दहलीज छोड़ चले। कोचिंग क्लासेज हॉस्टल शिक्षा का ठिकाना है। कड़ी मेहनत रातदिन कर मंजिल तक जाना है। घर आंगन दीवारें दहलीज सूना सूना सा लगता है। मात पिता की याद सताती दीप प्रेम…

  • स्वर्ग | Swarg par Kavita

    स्वर्ग  ( Swarg )    स्वर्ग   कहीं   ना   और,  बसा  खुद  के  अंतर में खोज   रहे  दिन- रात  जिसे  हम  उस  अम्बर में   सुख   ही   है   वह   स्वर्ग  जिसे  हम  ढूंढे  ऊपर बसा    हमारे    सुंदर   तन – मन   के   ही  अंदर   काट    छांट    कर    मूर्तिकार   जैसे   पत्थर को दे    देता    है   रूप   अलग  …

  • खोज

    खोज सुख की खोज में आदमी देखो, कैसे दुख के पीछे दौड़ रहा है!घर है मगर वातानुकूलित नहीं है वह उसकी तृष्णा में चकरा रहाहै, मोटर है लेकिन सामान्य वह,‘लिमोजिन’ चढ़ने के लिए छटपटा रहा है सुख की खोज में लगने के बाद आदमी, आदमी कहाँ रह जाता है? देखते-देखते ही नदी की कलकल और,…

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *