Jeevan ki aadharshila

जीवन की आधारशिला | Poem jeevan ki aadharshila

जीवन की आधारशिला

( Jeevan ki aadharshila )

 

 

सत्य सादगी सदाचार है जीवन की आधारशिला।
सद्भाव प्रेम से खिलता हमको प्यारा चमन मिला।

 

पावन पुनीत संस्कार ही संस्कृति सिरमौर बने।
सत्य शील आचरणों में मानवता के जो गहने।

 

जब दिलों में प्रेम बरसता चेहरों पर मुस्काने हो।
राष्ट्रप्रेम की अलख जगाते देशभक्त दीवाने हो।

 

हौसलों की लेकर उड़ाने जो सफर में चल पड़े।
जीवन का आधार यही मंजिलों पे मिलते खड़े।

 

प्यार के मोती लुटाकर औरों की खातिर जीते हैं।
दुख दर्द में साथ दे सभी का गमों के घूंट पीते हैं।

 

मीठे वचन प्रेम झलके अपनापन अनमोल लाए।
भाईचारा स्नेह सरिता सबके दिल में जो बहाये।

 

मेहनत मूलमंत्र मान बहाता जो खून पसीना है।
बढ़ते रहना कदम कदम पे संघर्षों में जीना है।

 

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

ले हाथों में इकतारा | Geet le hathon mein iktara

Similar Posts

  • अगर तू जो एक किताब है

    अगर तू जो एक किताब है तुम्हें पढ़ना चाहता हूं तेरे हर एक पन्ने को अगर तू जिंदगी है जीना चाहता हूं आहिस्ता-आहिस्ता पूरी उम्र अगर तू फूल है तो मैं तेरा रंग बनना चाहता हूं अगर तू जो एक किताब है तुम्हें पढ़ना चाहता हूं तेरी तस्वीर में बिखरे रंगों का एक एहसास बनना…

  • प्रगति का रस्ता | Pragati ka Rasta

    प्रगति का रस्ता ( Pragati ka rasta )    मैं कभी नहीं मुड़ूंगा पीछे हमेशा चलता रहूंगा अपने पथ पर बिना किसी परवाह किए मैं अपने सभी गम को भुलाते हुए भूख प्यास को भुलाते हुए तन पर फटे कपड़े सजाते हुए आगे बढूंगा और मैं इस दुनिया में अपना नाम रोशन करूगा जब मैं…

  • आखिर तुम हो मेरे कौन?

    आखिर तुम हो मेरे कौन? खिलते हो मुरझाते हो,आकर रोज सताते हो।सुन्दर गीत एक सुनाकर,मन बेचैन दर्पण बनाकर ।सुधि आते हो बारम्बार,करते हो मुझपर ऐतबार।बात नहीं कर पाती तेरी,रोकूँ याद न रूकती तेरी।आखिर तुम हो मेरे कौन?? प्रति रोम-रोम स्पन्दित होती,सुधियों में आनन्दित होती।आच्छादित प्रियवर बन कर,आह्लादित उर करते मन भर।अनमोल भाव तेरा ठाकुर,तुमसे मिलन…

  • चांद में चांद | Chand Kavita

    चांद में चांद  ( Chand mein chand )   दोषारोपण चाँद को स्वयं बनी चकोर है अवसर की तलाश में ताकति चहुओर है   प्रियतम रिझाने को सजने-संवरने लगी आभा लखि आपनी हुई आत्मविभोर है।   पायजेब की घुघरू छनकाती छन-छन चूड़ियाँ कलाईयों की खनक बेजोर है।   बिंदिया ललाट की चमकती सितारों सी गुलाबी…

  • मेरे गुरुवर | Mere Guruvar

    मेरे गुरुवर ( Mere Guruvar ) मुझको गुरुदेव का सहारा है । राह में मेरी यूँ उजाला है ।।१ राह टेढ़ी लगी मुझे जब भी । पार गुरुदेव ने उतारा है ।।२ अब नहीं डर किसी भी दरिया का । हमने गुरुदेव को पुकारा है ।।३ नाम गुरुदेव का लिया जैसे मुझको फिर मिल गया…

  • पहचान | Pehchan

    पहचान ( Pehchan )  भीड़ मे शामिल जरूर हों वह कार्य विशेष की एकता का प्रतीक है किंतु ,आप भीड़ का नही अपने उद्देश्य का हिस्सा बनें… ऊंचाई पताका उठाने से नही मिलती पताका योग्य होना ही आपको आत्मविश्वासी बनाता है और ,आज नही तो कल यही आज की भीड़ कल आपके हिस्से की भीड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *