Kavita kuch tum badlo kuchh ham badle

कुछ तुम बदलो कुछ हम बदलें | Kavita kuch tum badlo kuchh ham badle

कुछ तुम बदलो कुछ हम बदलें

( Kuch tum badlo kuchh ham badle )

 

परिवेश हो गया कैसा क्या चलन चल आया है
बदलावों की बयार चली ये नया जमाना आया है

 

कुछ तुम बदलो कुछ हम बदले दुनिया बदल रही
छोड़ो बीती बातें अबतो देखो नई कहानी बन रही

 

नए दौर में नए तराने गीत नए अल्फाज नये
उर उमड़ते भावों के संग दिलों के अंदाज नये

 

कुछ तुम बदलो कुछ हम बदले करें कुछ काम नये
आओ साथ मिलकर चल दे रोशन कर दे नाम नए

 

अपनापन अनमोल बांट दे प्रेम सुधारस ले प्यारा
मुस्कानों के मोती सबको हम बहा दे नेह धारा

 

कुछ तुम बदलो कुछ हम बदलें बहती हुई बयार में
सबके दिल में जगह बना ले शुभ कर्मों से प्यार से

 

नई चेतना नई उमंगे हम परचम नया लहराएंगे
जीवन पथ की नव राहों में कीर्तिमान गढ़ जाएंगे

 

कुछ तुम बदलो कुछ हम बदले जीवन के सफर में
कुछ नया करके दिखला दे खुशियां बरसे शहर में

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

तूफान | Kavita toofan

Similar Posts

  • खंजर

    खंजर **   नरम  पत्तों  के  शाख से हम भी बहुत ही कोमल थे पर। है छीला लोगो ने यू बार-बार की अब हम,खंजर से हो गये।   ** जिसे  ही  माना  अपना  उसने  ही  आजमाया  इतना। कि शेर हृदय के कोमल भाव भी सूख के,पिंजर से हो गये।   ** मिट  गये  भाव  सुधा …

  • कहां हो मेरे पुरखों | Kahan ho Mere Purakhon

    कहां हो मेरे पुरखों ( Kahan ho mere purakhon )    मैं आऊंगा नहीं कभी भी लौटकर यह ध्यान रखना, चला गया हूं ध्यान रखना सदा के लिए तुम्हें छोड़कर। याद आ रही है आपकी हर वक्त हर पल, भूले से भी नहीं भूल पा रहे साथ रहकर। याद आ रहा है हमेशा परछाईं की…

  • वो महामानव | Dr. Bhim Rao Ambedkar par kavita

    वो महामानव  ( Wo mahamanav )      वन्दन करतें बाबा आपकों हम सब बारम्बार, दिलाया आपनें ही हमें मौलिकता अधिकार। समाजिक शैक्षणिक और आर्थिक अधिकार, समान राजनीति और नागरिक के अधिकार।।   आपनें ही इस प्रजा‌तन्त्र को मजबूती है दिया, मत और मूल्य के तत्वों को प्रस्थापित किया। विद्युत-प्राधिकरण के मार्ग को प्रशस्त किया,…

  • बच्चों का बचपन | Bacchon ka Bachpan

    बच्चों का बचपन ( Bacchon ka bachpan ) ( 2 ) किस ओर जा रहे हैं बच्चे धकेल रहे हैं अंधविश्वास और अंधभक्ति की तरफ क्यों छिन रहे हो उनका बचपन क्यों काट रहे हो उनके पंख उड़ने दो हिंसकवादी ना बनाओं धर्म का प्रचार ना करवाओ बच्चों में नफ़रत ना भरो अभी वो खाली…

  • मन शिवालय हो जाए | Geet Man Shivalay ho Jaye

    मन शिवालय हो जाए ( Man shivalay ho jaye )    ओंकार निकले कंठो से, बम बम भोले शिव आये। मनमंदिर में दीप जलाऊं, घट उजियारा हो जाए। लोटा भर के जल चढ़ाऊं, गजानंद दुख हर जाए। हर हर महादेव कानो में, शिव शंकर शंभू भाए। मन शिवालय हो जाए बाघाम्बर धारी शिव भोले, अगम…

  • ठहराव |Thaharaav

    ठहराव ( Thaharaav )   मुझे तो चलना ही होगा आप चले या ना चलें आपके खातिर मैं रुक नहीं सकता हालांकि आपको छोड़ना भी नहीं चाहता सफर दूर का है फासला बहुत है भरोसा नहीं कल के फजर का मगरिब से पहले पहुंचना है मुकाम तक चलना है मुझे इसी जिद्दी से भरम पालकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *