बिछा लो प्रेम की चादर | Kavita bichha lo prem ki chadar

बिछा लो प्रेम की चादर

( Bichha lo prem ki chadar )

 

 

बिछा सकते हो तो बिछा लो प्यार की चादर।
गोद में पलकर हुए बड़े कर लो उनका आदर।
बिछा लो प्रेम की चादर

 

आंधी तूफानों में भी हम आंचल की छांव में सोए।
साहस संबल मांँ ने दिया पुचकारा जब हम रोए।
जन्मदाता भटक रहे लाचार होकर क्यो दर दर।
तीखी वाणी के तीर चला क्यों कर देते हो बेघर।
बिछा लो प्रेम की चादर

 

बारूद का ढेर लगाते हो चिंगारी कहीं जलाते हो।
नफरतों का जहर उगले माहौल क्यों बनाते हो।
पड़ोसी के दुख दर्द से तुम हो गए कैसे बेखबर।
पीर औरों की देख मन पे होता क्यों नहीं असर।
बिछा लो प्रेम की चादर

 

वो सड़के निगलते हैं तुम नदिया निगल जाते।
वो तीर चलाते हैं तुम भीषण बारूद बरसाते।
संभल जाओ अभी वक्त नहीं है देर प्रभु के दर।
कहीं ऐसा ना हो बन जाए खुद मौत का ही घर।
बिछा लो प्रेम की चादर

 

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

म्हारो गांव अलबेलो | Marwadi poem

Similar Posts

  • गुरु | Guru par kavita in Hindi

    गुरु ( Guru )    गुरु तुम दीपक मैं अंधकार , किए हैं मुझपे आप उपकार,   पड़ा है मुझपर ज्ञान प्रकाश, बना है जीवन ये उपवास,   करें नित मुझ पर बस उपकार , सजे मेरा जीवन घर द्वार,   गुरु से मिले जो  ज्ञान नूर, हो जाऊं मैं जहां में मशहूर   गुरु…

  • भोले बाबा की चली रे बारात | Geet Bhole Baba Ki Chali Re Baraat

    भोले बाबा की चली रे बारात ( Bhole Baba Ki Chali Re Baraat )   भोले बाबा की चली रे बारात झूमो नाचो रे देवन असुर हो लिये साथ गण सारे आओ रे   भोलेनाथ औघड़ दानी होकर चले नंदी असवार भूत प्रेत पिशाच निशाचर जीव जंतु होकर तैयार   सारे जग से बड़ी निराली…

  • सुलग रही है | Kavita Sulag Rahi Hai

    सुलग रही है ( Sulag Rahi Hai ) सुलग रही है मातृभूमि के ,सीने पर चिंगारी । आज उऋण होने की कर लें ,हम पूरी तैयारी ।। जगह जगह बारूद बिछी है ,जगह जगह हैं शोले ग़द्दारों को थमा दिये हैं,दुश्मन ने हथगोले लूटपाट क्या ख़ून खराबा, सब इनसे करवा कर भरता है वो अभिलाषा…

  • दिव्य पूर्णिमा | Divya Purnima

    दिव्य पूर्णिमा ( Divya purnima )   पीयूष पान परम आनंद,जुन्हाई उत्संग में आश्विन मास दिव्य पूर्णिमा, अद्भुत अनुपम विशेष । चारु चंद्र चंचल किरणें, रज रज आह्लाद अधिशेष । शीर्ष कौमुदी व्रत उपासना, विमल भाव अतरंग में । पीयूष पान परम आनंद, जुन्हाई उत्संग में ।। सोम धार धरा समीप, अनूप दिव्य भव्य नजारा…

  • शंख नाद | Kavita Shankh Naad

    शंख नाद ( Shankh Naad ) माताओं, बहनों, बालाओं, तैयार हो जाओ ललनाओं, अब गूंज उठा है शंख नाद, हथियार उठाओ ललनाओं, मांगा अधिकार गगन मांगी, जब उफ है किया देहरी लांघी, फिर सबल भी कंधों को कर लो, अब अबला मत कहलाओ, अब गूंज उठा है शंख नाद, हथियार उठाओ ललनाओं, सदियों से बनी…

  • अदावत है | Poem Adawat Hai

     अदावत है! ( Adawat hai )    रूस से अमेरिका की पुरानी अदावत है, दुनिया की शांति के साथ ये बगावत है। कितनी उम्र तक लड़ना चाहेगा अमेरिका, बताओ,यू.एन.ओ. किस तरह की अदालत है। नकेल नहीं कस पाया उसकी जरूरत है क्या, कहीं न कहीं वो भी विश्व के लिए मुसीबत है। नाइंसाफी हो रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *