Sab kuchh badal gaya ab

सब कुछ बदल गया अब | Kavita sab kuchh badal gaya ab

सब कुछ बदल गया अब

( Sab kuchh badal gaya ab )

 

सब कुछ बदल गया अब तो बदला आलम सारा
कहां गई वो प्रीत पुरानी बहती सद्भावों की धारा

 

दूर देश से चिट्ठी आती पिया परदेश को जाना
पनघट गौरी भरें गगरिया हंस-हंसकर बतलाना

 

बदल गया अब रहन सहन सब शिक्षा कारोबार
आचरण गिरते देखे प्रलोभन वादों का व्यापार

 

मां-बाप को आंख दिखाएं हो गए कैसे संस्कार
फैशन के दीवाने हो रहे देश के भावी कर्णधार

 

लूटमार कालाबाजारी रिश्वतखोरी रग रग छाईं
सुरसा सी महंगाई ने सबकी कमर तोड़ दी भाई

 

बदला है परिवेश सारा जनता और दरबारों में
काली करतूतों का चिठ्ठा छपे रोज अखबारों में

 

विकास बस सड़कों का मकानों का बंटवारा भी
दिल के टुकड़े टुकड़े हुये उजड़ा चमन हमारा भी

 

अपनापन और प्यार बदला रिश्ते नाते बदल गए
खड़ी देहरी राहें तकती वो दिन रातें बदल गए

 

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :- 

आया सावन झूम के | Geet Aya Sawan Jhoom Ke

Similar Posts

  • उस चाॅंद ने बहुत तड़पाया

    उस चाॅंद ने बहुत तड़पाया आज आसमानी उस चाॅंद ने मुझे बहुत तड़पाया,रोज़ाना जो जल्द आता आज वक्त पर न आया।पाॅंव में पाज़ेब हाथ में चूड़ी ये मेहन्दी मैंने रचाया,ऑंख लगाएं बैठी रही ये इन्तज़ार ख़ूब कराया।। क्यों करते हो हर बार ऐसा करवा चौथ की शाम,भूखी प्यासी रहकर गृहणियां लेती तुम्हारा नाम।बहुत नाज़ुक है…

  • मेरी कहानी में तुम

    मेरी कहानी में तुम पता नहीं, मेरी कहानी में तुम थे भी या नहीं,पर हर पन्ने पर तुम्हारी परछाईं दर्ज थी। कभी कोई बात,कभी कोई लम्हा,तो कभी वो खामोशियाँ,जो अब भी तुम्हारा नाम लेती हैं। मेरी कहानी में तुमसे बिछड़ने की कसक थी,अधूरे ख्वाब थे,अधूरी बातें थीं,और वो एहसास… जिसे मैं चाहकर भी बयां नहीं…

  • परमपिता ब्रह्मदेव | Brahma ji par kavita

    परमपिता ब्रह्मदेव ( Param Pita Brahma Dev )    सनातन धर्म के अनुसार आप है सृजन के देव, तीनों प्रमुख देवताओं में आप एक है ब्रह्मदेव। वेदव्यास द्वारा लिखें पुराण में है आपका लेख, चतुर्भुज और चतुर्मखी भगवान आप ब्रह्मदेव।।   यू तों आपका ब्रह्मदेव जग में ढ़ेर सारा है नाम, सृष्टि-की रचना करनें का…

  • नारी क्यों | Nari Kyon

    नारी क्यों ( Nari Kyon )    हर रचना के केन्द्र बिन्दू में नारी क्यों हैं। दिखती हैं कल्याणी पर,लाचारी क्यों हैं। बेबस सी मजबूर दिखा दो चाहे जितना, हर पापों का अन्त करे वो,काली क्यो हैं। रसवन्ती कचनार दिखे,मनभावनी क्यों है। हर पुरूषों की चाहत लगती, कामी क्यों हैं। जैसा जिसने देखा वैसी नजर…

  • मैं तुम्हें चाहने लगा | Main Tumhe Chahne Laga

    मैं तुम्हें चाहने लगा ( Main tumhe chahne laga ) प्रणय अनुबंध पर,मैं तुम्हें चाहने लगा प्रेम पथ जगी लगन , तन मन अथाह मगन । देख दिव्य अक्स तुम्हारा, हृदय मधुर गाने लगा । प्रणय अनुबंध पर,मैं तुम्हें चाहने लगा ।। मुझे लगी जो सनक , सबको हो गई भनक । हर पल जीवन…

  • चूल्हे की रोटी | Chulhe ki Roti

    चूल्हे की रोटी ( Chulhe ki roti )   गर्मा गर्म चूल्हे की रोटी होती गोल मटोल शानदार। तरोताजा तवे की रोटी हमें लगती बहुत जानदार। चिकनी चिकनी चुपड़ी चुपड़ी स्वाद से है भरी पूरी। खाने वाले खाते ही जाए हल्की हो जाए हलवा पूरी। चूल्हे की रोटी मन को भाए घर वाले खुशी से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *