Geet samarpan ke bol

समर्पण के बोल कह सकते नहीं | Geet samarpan ke bol

समर्पण के बोल कह सकते नहीं !!

( Samarpan ke bol kah sakate nahin )

 

अस्त्र लाये कोईभी दुश्मनमगर,समर्पण के बोल कह सकते नहीं !!
देश का अपमान करने जोखुले,ऐसे मुखके बोल सह सकते नहीं !!

 

बाँटी हमने शान्ति और सदभावना
हर पड़ौसी और निर्बल को यहाँ
मित्रताएँ दीं धरा के छोर तक, शत्रु के पर साथ रह सकते नहीं !!
अस्त्र लाये कोईभी दुश्मनमगर,समर्पण के बोल कह सकते नहीं !!

 

बाँध सकते नहीं हमको प्रलोभन
कुछ अनैतिक नहीं हमको चाहिए
सूरमा होया कोईअतिवीर हो,भय सेउसकी छाॅंव गह सकते नहीं !!
अस्त्र लाये कोईभी दुश्मनमगर,समर्पण के बोल कह सकते नहीं !!

 

संस्कृति ने वर कई हमको दिये
शक्तियाँ हममें असीमित भरी हैं
काल सेभी युद्ध लड़सकते हैं हम,शत्रुके पर वार सह सकते नहीं !!
अस्त्र लाये कोईभी दुश्मनमगर,समर्पण के बोल कह सकते नहीं !!

 

खून में जिनके भरा विश्वासघात
जो नहीं हैं पुत्र अपने पिताओं के
जो नहीं इसदेश केआत्मीय हैं,साथ उनके हम निबह सकते नहीं !!
अस्त्र लाये कोईभी दुश्मनमगर,समर्पण के बोल कह सकते नहीं !!

 

नियति से उपहार हमको अकल्पित
श्रेष्ठ तम चिन्तन विमर्षों के मिले
रामरावण हो या महाभारतसमर,शत्रु से बिनलड़े रह सकते नहीं !!
अस्त्र लाये कोईभी दुश्मनमगर,समर्पण के बोल कह सकते नहीं !!

 

आये अब‌ तूफान धरती उलटने
तोड़ दे सीमाएं चाहे समन्दर
आग बरसाता रहे”आकाश “पर,युगों के विश्वास ढह सकते नहीं !!
अस्त्र लाये कोईभी दुश्मनमगर,समर्पण के बोल कह सकते नहीं !!

?

Manohar Chube

कवि : मनोहर चौबे “आकाश”

19 / A पावन भूमि ,
शक्ति नगर , जबलपुर .

482 001

( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

चल रहीं थीं वहां आतिशबजियाँ | Ghazal aatishbajiyan

Similar Posts

  • जनकवि अदम गोंडवी

    जनकवि अदम गोंडवी मैं प्रणाम, वंदन,नमन का चंदन आपको बार-बार हर बार करता हूं,स्मृति में रहो आप हमारे और जग के,यही प्रयत्न मैं हर बार करता हूं।मन को झकझोरती आपकी कविता, जग को दिखाई राह सच्चाई लेखनी से,जन कवि अदम गोंडवी जी को मैं साष्टांग दंडवत प्रणाम करता हूं।। गरीबी को बताई सच्चाई लाज तेरी,…

  • पंचतत्व में मिल जाना है | Panchtatva par kavita

     पंचतत्व में मिल जाना है ( Panchtatva mein mil jana hai )   पंचतत्वों से बना यह हमारा शरीर, दानव- मानव चाहें गरीब- अमीर। इनसे बना सृष्टि का प्रत्येक पदार्थ, आकाश वायु अग्नि पृथ्वी व नीर।।   सृष्टि के माने गए यह पंचमहाभूत, साफ़ स्वच्छ रखना सबको जरुर। बंद मुट्ठी आए खुल्ली मुट्ठी जाएंगे, एक…

  • विचारों का है प्रकटीकरण | Poem vicharo ka hai prakatikaran

    विचारों का है प्रकटीकरण ( Vicharo ka hai prakatikaran )   श्राद्ध पक्ष पूर्वजों को समर्पण पुरखों को कर दो तर्पण कुआं ताल पर जल अर्पण उड़द चावल से, आमंत्रण कुशा पैती किया धारण काले तिल मंत्र है उच्चारण दे रहे उन्हें है निमंत्रण अग्रजो का करें अनुकरण पूर्वजों का यह है स्मरण विश्वास लिए…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Kavita -आस्था

    आस्था (Aastha )   था  जो  विश्वास मेरा वो टूटा नही, आज भी आस्था मेरी तुम पे ही है।   राह  मुश्किल भरें मेरे है तो मगर, जीत की आरजू मेरी तुम से ही है।   क्या कहूँ क्या लिखू तुमसे न है छुपा, शेर  की  भावना  तुमसे  ही  है बँधा।   ठोकरों  से  उठेगा…

  • पवित्र शंख | Shankh par kavita

    पवित्र शंख ( Pavitra shankh )      जगतपिता नारायण रखते जिसको अपने हाथ, आओ करें आज हम उस पवित्र शंख की बात। इसी शंख में होता है देवी लक्ष्मी-मैया का वास, जिससे जुड़ी है महत्वपूर्ण और कई सारी बात।।   इसको घर में रखना भी बहुत शुभ माना जाता, फूॅंक मारकर तीन-बार बजाया जिसको…

  • चॉकलेट डे

    चॉकलेट डे तेरी यादों की मिठास से, हर लम्हा गुलजार है, तेरे बिना भी ये दिल तुझसे ही सरोकार है।हर एहसास, हर ख्वाब बस तुझसे है जुड़ा,जैसे चॉकलेट की खुशबू में लिपटा दिकुप्रेम का प्यार है। आज चॉकलेट डे पर तेरा एहसास पास लगे,तेरी मुस्कान ही मेरे प्यार की मिठास लगे।हर लफ़्ज़, हर धड़कन बस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *