विचारों का है प्रकटीकरण | Poem vicharo ka hai prakatikaran

विचारों का है प्रकटीकरण

( Vicharo ka hai prakatikaran )

 

श्राद्ध पक्ष पूर्वजों को समर्पण
पुरखों को कर दो तर्पण

कुआं ताल पर जल अर्पण
उड़द चावल से, आमंत्रण

कुशा पैती किया धारण
काले तिल मंत्र है उच्चारण

दे रहे उन्हें है निमंत्रण
अग्रजो का करें अनुकरण

पूर्वजों का यह है स्मरण
विश्वास लिए है अंतःकरण

मिली आशीष है पुष्टिकरण
भूल चूक का है निराकरण

बनाकर , कागौर देखो
स्वान गाय कौवा कन्या

दे उन्हें करें आवाहन
मंत्रोचार हवन पूजन

श्राद्ध पक्ष को करें समर्पण
भारतीय संस्कृति का यह

है निराला न्यारा दर्पण
पितरों को करें आवाहन

अपने धर्म का करें निर्वहन
पीढ़ी दर पीढ़ी करें हस्तांतरण

कागा आना है प्रमाणीकरण
वेद पुराणों मे है विवरण

पुरखों का यह अवतरण
श्वेत उनका है आवरण

❣️

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

पितरों का श्राद्ध | Poem pitaron ka shraddh

Similar Posts

  • ठहराव |Thaharaav

    ठहराव ( Thaharaav )   मुझे तो चलना ही होगा आप चले या ना चलें आपके खातिर मैं रुक नहीं सकता हालांकि आपको छोड़ना भी नहीं चाहता सफर दूर का है फासला बहुत है भरोसा नहीं कल के फजर का मगरिब से पहले पहुंचना है मुकाम तक चलना है मुझे इसी जिद्दी से भरम पालकर…

  • मै नारी हूँ | Main Nari Hoon Kavita

    मै नारी हूँ ( Main nari hoon : Poem on nari ) ( 2 ) पुरुषों के समाज में अबला कहलाने वाली बेचारी हूं, सब कुछ सहकर चुपचाप आंसू बहाने वाली मैं नारी हूं। पुरुष को जन्म देने से मरण तक देती हूं साथ पुरुष का, उस वक्त भी होती जरूरी प्रदर्शन होता जब पौरुष…

  • भूले से चेहरे | Geet bhoole se chehre

    भूले से चेहरे  ( Bhoole se chehre )     भूले  से  चेहरे  कितने  ही, आँखों में घिर आए हैं ! अपना भी चेहरा है उनमें, या हम फिर भरमाए हैं !!   प्रातः कीआशा बन आये, हैं जग में कब से उजियारे लेकिन अबभी अन्धियारों से,भरे हुए घरके गलियारे मैं अपने आँगन में बैठा…

  • दलबदल | व्यंग्य रचना

    दलबदल ( Dalbadal ) शर्म कहां की, कैसी शराफत, सिध्दांत सभी, अपने बदल ! मिलेगी सत्ता, समय के साथ चल! दे तलाक़, इस पक्ष को, उसमें चल ! हो रही है, सत्ता के गलियारे, उथल-पुथल! तू भी अपना, मन बना, वर्ना पछताएगा कल! सब करते हैं, तू भी कर! चिंता कैसी, किसका डर? पंजा नहीं,ना…

  • डर | Darr

    डर ( Darr )    आखिर किस भुलावे में है आप सच बताएं क्या चाहते हैं आप चाहते हैं आजादी पर आजाद रहने से डरते हैं चाहते हैं स्वर्ग पर स्वर्गीय होने से डरते हैं सच बताएं ,क्या चाहते हैं आप चाहते हैं अपना बनाना पर अपना बनाने से डरते हैं समझाना तो चाहते हैं,…

  • गुरु | Guru par kavita in Hindi

    गुरु ( Guru )    गुरु तुम दीपक मैं अंधकार , किए हैं मुझपे आप उपकार,   पड़ा है मुझपर ज्ञान प्रकाश, बना है जीवन ये उपवास,   करें नित मुझ पर बस उपकार , सजे मेरा जीवन घर द्वार,   गुरु से मिले जो  ज्ञान नूर, हो जाऊं मैं जहां में मशहूर   गुरु…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *