Kaash Shayari in Hindi

काश वो भी याद करें | Kaash Shayari in Hindi

काश वो भी याद करें

( Kash wo bhi yaad kare )

 

अक्सर वो सपनों में रहते उनसे हम फरियाद करे।
दिल तक दस्तक देने वाले काश वो भी याद करें।

 

हम तो उनके चाहने वाले मधुर सुहानी बात करें।
आ जाए वो भी महफ़िल में मस्तानी प्रभात करें।

 

यादों में सौम्य चेहरा कमल पुष्पित खिला-खिला।
मन मंदिर में फूल महकता सौभाग्य से हमें मिला।

 

पर्वत नदियां पवन घटाएं उर संदेशे भाव भरे।
स्मृतियों में बसने वाले काश वह भी याद करें।

 

इन शब्दों में हर गीतों में हमने उनको पाया है।
दिल के जुड़े तार कहीं संगीत सुहाना आया है।

 

दूर होकर पास लगे मनमीत लगे विश्वास जगे।
बाग की महकती बहारे सारे जग में खास लगे।

 

मुस्कानों के मोती चुनकर हृदय से आल्हाद करें।
दिल से याद किया हमने काश वो भी याद करें।

 

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :- 

मौन बोलता है | Poem maun bolata hai

Similar Posts

  • नागपाश में गरुण | Nagpash

    नागपाश में गरुण ( Nagpash me Garun )   आचार भंग करना, आचार्यों का आचरण हुआ। अब तो राजनीति का भी अपराधीकरण हुआ। वन-वन भटकें राम, प्रत्यंचा टूटी है। सीता की अस्मिता, रावणों ने लूटी है। क्षत विक्षत है, सारा तन लक्ष्मण का, बंधक रख दी गई, संजीवनि बूटी है। नागपाश में गरुण अब विषैला…

  • भारतीय संविधान | Samvidhan par kavita

    भारतीय संविधान ( Bhartiya samvidhan )    कोटि कोटि कंठो से निकली एक यही स्वर धारा है सबसे न्यारा सबसे प्यारा सुसंविधान  हमारा  है,   शत् शत् नवल प्रणाम तुम्हें एक तुम्हीं सहारा है बहते दरिया में नावों का सुंदर एक किनारा है ,   समता का अधिकार दिया यह शिक्षा का उजियारा है नारी…

  • धवल | Kavita dhawal

    धवल ( Dhawal )   हिमगिरी से हिम पिघल पिघल धवल धार बन बहता है धार धवल मानो हार नवल हिमपति कंठ चमकता है कल कल बहता सुरसरि जल राग अमर हिय भरता है दु:ख हारण कुल तारण गंगा का जल अविरल बहता है   धवल चंद्र की रजत चांदनी धरती को करती दीप्तिमान मानो…

  • मै अयोध्या हूं | Kavita Main Ayodhya Hoon

    मै अयोध्या हूं ( Main Ayodhya Hoon )   जम्बू द्वीप में जलते दीये आर्यावर्त की चमकती आभा बहते सरयू की निर्मल धारा मैं अयोध्या हूं ! स्कंद पुराण की कथा सुनाती रघुवंशियों की राजधानी होती प्रभु राम की जन्मभूमि बताती मैं ,,,,,,,,,,,,,,,,,,, ! सदियों से यातनाएं सहती बर्बर बाबर का विध्वंश झेलती न्याय मंडलों…

  • तुम जादुई इक पारस हो | Tum Paras ho

    तुम जादुई इक पारस हो ( Tum jadui eik paras ho )    मैं मामूली इक कंकड़ हूं तुम जादुई इक पारस हो। मैं खट्टा मीठा स्वाद सही, तुम काव्य का नवरस हो। मैं अनाड़ी हूं प्यारे, तुम काव्य के बड़े खिलाड़ी हो। मैं जोधपुरी साफा ही सही, तुम बनारसी साड़ी हो। मैं शब्दाक्षर का…

  • जिंदगी बस यूं ही | Poetry on zindagi in Hindi

    जिंदगी बस यूं ही… ( Zindagi bas yuhi )   यूं ही कभी न हारना तुम, ना खोने देना अपनी पहचान ।  यूं ही आगे बढ़ना तुम, ना होना तुम कभी निराश ।     यूं ही तुम्हारी हर मंजिल      तुम्हें मिलती जाएगी      तुम्हारी हर चाहत मिलेगी,      तुम्हारे हर सपने सच होंगे ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *