Rifle par Kavita

राइफल हमारी साथी | Rifle par Kavita

राइफल हमारी साथी

( Rifle hamari sathi ) 

 

यही हमारी एक सच्ची साथी,
दुश्मन का यह संहारक साथी।
हार को जीत यह बना देती है,
हमेशा हमारे संग रहती साथी।।

रायफल नाम दिया है इसको,
रखतें जवान हाथों में इसको।
इसके बिना हम रहते है अधूरे,
और हमारे बिना ये भी अधूरी।।

रात एवं दिन रहते है हम साथ,
बगल में लेकर सोते हम रात।
ख़ुद से ज्यादा प्यार इसे करते,
सफाई का विशेष ध्यान रखते।।

अपने आप यह चलती नही है,
गलती पर यह छोड़ती नही है।
निकली गोली वापस न आती,
हीट हुआ तो फिर ढ़ेर वही है।।

जब तक करेंगें वतन की सेवा,
छोड़ेगें ना इसको हम अकेला।
ऐसे रखते है जैसे हमारा अंग,
दुश्मनों का करती ये विधवंश।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • साथी हाथ बढ़ाना | Geet sathi haath badhana

    साथी हाथ बढ़ाना ( Sathi haath badhana )   प्रीत तुम्हारी मन को भाती, प्रीत जरा निभाना। साथी हाथ बढ़ाना, साथी हाथ बढ़ाना।   वृंदावन सा हृदय हो गया, गोकुल सा अफसाना। आंधी तूफां मुश्किलों का, सुख सागर बन जाना। बजे बांसुरी जब मोहन की, झूम झूमकर गाना। साथी हाथ बढ़ाना, साथी हाथ बढ़ाना।  …

  • महकेगा आंगन | Mahkega Aangan

    महकेगा आंगन! ( Mahkega aangan )    निगाहों में मेरे वो छाने लगे हैं, मुझे रातभर वो जगाने लगे हैं। दबे पांव आते हैं घर में मेरे वो , मुझे धूप से अब बचाने लगे हैं। जायका बढ़ा अदाओं का मेरे, होंठों पे उँगली फिराने लगे हैं। तन्हाई में डस रही थीं जो रातें, रातें…

  • अपनें घर का वैद्य | Ghar ka Vaidya

    अपनें घर का वैद्य ( Apne ghar ka vaidya )   इन घरेलू नुस्खों को सब लोग आजमाकर देखना, अपने अपने घर का वैद्य आप ख़ुद ही बन जाना। हालात चाहें कैसे भी हो न बीमारियों से घबाराना, सवेरे जल्दी-उठकर हल्के व्यायाम ज़रुर करना।। खाॅंसी में काली-मिर्च और शहद मिलाकर चाटना, जलने पर मैथीदानें का…

  • इन्द्र का दर्प | Kavita

    इन्द्र का दर्प ( Indra ka darp )   इन्द्र… हाँ ! इन्द्र, आज फिर क्रूध हो चुका है ! डुबोना चाहता है सारी धरती ! क्योंकि इन्होंने चुनौती दी है, उसके ऐश्वर्य एवं सत्ता को ! डूबने को हैं मजदूर, किसान एवं नौजवान । दर्द एवं दहशत इतना कि आवाज भी नहीँ दे पा…

  • अरमान 2024 के | Arman 2024 ke

    अरमान 2024 के ( Arman 2024 ke )   जीवन में सुख हर्ष हो, गुजरे कुछ यूँ साल। अब के सावन में भरें, कुएँ बावड़ी ताल।। छुएँ बुलंदी ख़्वाहिशें, पूरे हों सब ख़्वाब। अंतस में सबके सदा, खिलते रहें गुलाब।। मुखड़े पर मुस्कान हो, मन में रहे उमंग। जीवन भर उड़ते रहें, हँसी ख़ुशी के…

  • ये गूंगी शाम

    ये गूंगी शाम ये गुंगी शाम मेरे कानों में कुछ कहती है, तु है कहीं आसपास ये अहसास मुझे दिलाती है,बेशक तू मुझे छोड़ गया, वादा अपना तोड़ गया, किया था वादा तूने ता-उम्र साथ निभाने का, हर ग़म मेरा बांट कर मुझे खुशी के फूलों की लड़ियां दिखाने का, दे गया तू ग़म उम्र-भर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *