Sabse juda apni ada

सबसे जुदा अपनी अदा | Sabse juda apni ada | Kavita

सबसे जुदा अपनी अदा

( Sabse juda apni ada )

 

सबसे जुदा अपनी अदा लगे मनभावन सी।
इठलाती बलखाती और बरसते सावन सी।

 

हंसता मुस्कुराता चेहरा अंदाज निराला है।
खुशियों में झूमता सदा बंदा मतवाला है।

 

मदमस्त चलता चाल मनभावन से नजारे हैं।
सारी दुनिया से हटकर नखरे उसके न्यारे हैं।

 

दिलदार है दिल के पूरे हंसमुख मिजाज है।
हंस-हंस सबसे मिले हंसों में सरताज है।

 

प्रेम के मोती लिए मैं घूमता एक बंजारा सा।
शब्द के मोती पिरोता गीत कोई प्यारा सा।

 

बोल मीठे मीठे गाता मन के सारे द्वार खोल।
लब्जों से महके महफिल गाता मीठे मीठे बोल।

 

अपना बनाता सबको अधरों की मुस्कान भी।
सबसे जुदा अपनी अदा और निराली शान भी।

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :- 

आई मस्त बहारें | Poem aayi mast baharen

Similar Posts

  • उम्मीदों की बगिया | Umeedon ki Bagiya

    उम्मीदों की बगिया ( Umeedon ki bagiya )   सजाकर रखे हैं आज भी , उम्मीदों की बगिया हमारी । प्यार होगा उनको फूल से , आएगा तब वो कुटिया हमारी ।। पसंद है जो फूल उनको , है वो बगिया की रौनक हमारी । पसीने से सींचकर बड़ा किया , खिले है सिर्फ अंगना…

  • ठहराव |Thaharaav

    ठहराव ( Thaharaav )   मुझे तो चलना ही होगा आप चले या ना चलें आपके खातिर मैं रुक नहीं सकता हालांकि आपको छोड़ना भी नहीं चाहता सफर दूर का है फासला बहुत है भरोसा नहीं कल के फजर का मगरिब से पहले पहुंचना है मुकाम तक चलना है मुझे इसी जिद्दी से भरम पालकर…

  • मगरमच्छ के आंसू | Kavita magarmach ke aansoo

    मगरमच्छ के आंसू ( Magarmach ke aansoo )     दिखावे की इस दुनिया में लोग दिखावा करते हैं घड़ियाली आंसू बहाकर जनमन छलावा करते हैं   मगरमच्छ के आंसू टपकाते व्यर्थ रोना रोते लोग अपना उल्लू सीधा करते मतलब से करते उपयोग   भांति भांति के स्वांग रचाते रंग बदलते मौसम सा बात बात…

  • 14 जनवरी को मकर संक्रांति | Makar Sankranti par kavita

    14 जनवरी को मकर संक्रांति ( 14 january ko makar sankranti )   नए साल का प्रथम-पावन‌ त्योंहार यही कहलाता, प्रत्येक वर्ष जनवरी में जो 14 तारीख को आता। इसदिन ही सूर्य धनु राशि से मकर राशि में जाता, इसलिए सब जप तप दान स्नान को महत्व देता।। इस महिनें में हमारी त्वचा सर्दी से…

  • मतदान जरूर करें

    मतदान जरूर करें ***** लोकतंत्र के महापर्व का मजा ले लो भैया, नियत तिथि को मतदान कर चुनो भविष्य भैया। अपनी ताकत-एकजुटता का दिखलाओ एहसास, जो काम न करे, कहें उसे नो बाॅस! अच्छे उम्मीदवार को कुर्सी पर बिठाएं, गर ना हो पसंद ‘नोटा विकल्प’ दबाएं। जांच परख कर किसी को दीजिए अपना मत, लालच…

  • आई लव यू में | I Love you Mein

    आई लव यू में ( I Love you Mein ) प्रेम जप तप लगन , तन मन मुदित भाव । निहार अक्स आकर्षण, जीवन सौम्य शीतल छांव । शब्द अर्थ अभिव्यंजना , हृदय श्रोत मधुरता अथाह । आई लव यू में,अपनत्व का सरित प्रवाह।। अंतराल विलोप पथ, मैत्री चाहना परिवेश । हर पल आनंद जन्य,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *