Short story in Hindi

मां तो मां होती है | Short story in Hindi

मां तो मां होती है

( Maan to maan hoti hai )

 

बचपन से ही अमन और अजय साथ-साथ पले बढ़े अमन की मां अजय को बहुत प्यार करती थी वह हमेशा अमन को कुछ देने के पहले अजय को जरूर पूछती थी l

ईद आने पर वह सबसे पहले उसे बुलाती थी और खा लो अच्छी बनी है कि नहीं बनी है न जाने कितने प्रश्न करती थी कभी अजय का घर वालों से झगड़ा हो गया तो समझाती भी थी l

धीरे-धीरे दोनों बड़े हो गए अजय भी अमन की मां को मां से ज्यादा मानता था हमेशा उनका सम्मान करता था मां तो मां होती है वह किसी धर्म जाति बंधनों से बंधी नहीं होतीl

मां का प्यार अपने बच्चों के लिए समान होता है जो प्यार उन्होंने अजय को दिया था आज वही कारण था कि वह सब कुछ भूल कर उनकी मौत की खबर सुनकर कंधा देने पहुंच गया था l

चारों तरफ से कंधा देने के बाद उदास मन से घर आकर गुमसुम सा हो गया था मां के सच्चे प्यार ने जाति धर्म रिवाज से ऊपर कहीं रिश्ता बनाया था मां बेटे का l

( नोट :- यह एक सच्ची घटना पर आधारित है मेरे पति अपने दोस्त की मां का बहुत सम्मान करते थे और वह भी हम दोनों को जी जान से चाहती थी )

 

❣️

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

अति शीघ्रता | Laghu katha in Hindi

Similar Posts

  • सीधी उँगली से घी नहीं निकलता

    देखा जाए तो बेईमान होना आसान काम नहीं है। इसके लिए ईमान बेचना पड़ता है। आज के इस कलयुगी संसार में लोगों की पहचान करनी बहुत मुश्किल हो गई है। कुछ पता नहीं चलता कब, कौन, कहां, आपके साथ विश्वासघात कर दें। गैर तो गैर अपनों तक पर विश्वास करना बड़ा मुश्किल हो गया है।…

  • सूनी बगिया

    चारों ओर सामान बिखरा पड़ा है। चद्दर कंबल सब ऐसे पड़े हैं। घर नहीं कबाड़खाना बन चुका है। ऐसा हर समय नहीं रहता था। एक एक सामान बहुत शलीके से रखा रहता था क्या मजाल थी कोई सामान इधर से उधर हो जाए। लेकिन क्या कहा जा सकता है। मौत का ऐसा अनोखा झोंका आया…

  • “प्रेशर”

    शिक्षक-अभिभावक मीटिंग में एक पिता अपने बेटे को पीट रहा था। प्रिंसिपल सर ने उस व्यक्ति से पूछा- “क्या हुआ? बेटे को क्यों मार रहे हो?” “क्यों न मारू इसे? पूरे साल ट्यूशन पर हजारों रुपए खर्च किये लेकिन इसके दिमाग में कुछ घुसता ही नहीं है। देखो, इसके वार्षिक परीक्षा में कितने कम नंबर…

  • निवेश

    एक था धनीराम और एक था सुखीराम। दोनों में गाढ़ी मित्रता थी। दोनों ही शुगर के मरीज थे। दोनों की माली हालत अच्छी नहीं थी। उन्होंने साथ में बहुत काम किये लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर उनके किसी मित्र ने उन्हें प्रॉपर्टी(जमीन) खरीदने-बेचने के काम की सलाह दी और बताया कि जमीन के रेट दिन…

  • दो और दो पांच | लघुकथा सह आत्मकथा

    कहते है कि मजाक में भी कहावते सच हो जाती है। सोचो कैसे चलो चलते है लगभग 5 वर्ष पहले जब मेरे ससुराल में मेरी पत्नी के बड़े पापा के यहां बड़े लड़के की शादी थी। हमारे यहां शादी के रीति रिवाजों में मंडप को कच्चे धागे से सुतना या कहो तो कच्चे धागे से…

  • सच्चाई (सत्य घटना पर आधारित)

    जैसे ही यश पब्लिक स्कूल की छुट्टी हुई, वैसे ही कक्षा 10 में पढ़ने वाली प्रिया और रजनी घर जाने के लिए (अपनी बस में ना बैठकर) दूसरी बस में बैठ गई। गलत बस में बैठा देखकर उस बस से जाने वाली प्रिंसिपल मैडम सविता जी ने उन बच्चों से इस बस में बैठने का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *