Jaipur par kavita

जयपुर | Jaipur par kavita

जयपुर

( Jaipur )

 

नगर गुलाबी जयपुर प्यारों सुंदर है आलीशान।
राजधानी राजस्थान की रही रजपूतों की शान।

 

रत्न जड़ाऊ मीनाकारी कारीगरी यहां बेजोड़।
शिल्पकला मुख से कहती कोई नहीं है तोड़।

 

महाराजा जय सिंह शान से शहर बसाया न्यारा।
अनुपम छटा मन को मोहे सबको लगता प्यारा।

 

तीज त्यौहार गणगौर मेला कई झांकियां सजती‌
गलताजी का घाट जहां मंदिर की घंटीयां बजती‌

 

रंग बिरंगे परिधान रंग रंगीलो राजस्थान
मतवाले मस्ती में गाते झुमके गौरव गान।

 

जंतर मंतर खगोल शाला है दुनिया में सरनाम।
हवामहल आकर्षण केंद्र शिल्प कला का नाम।

 

चिड़ियाघर अनोखा देखो दर्शक दंग रह जाओगे।
आमेर का किला मोहक हाथी की सवारी पाओगे।

 

सिटी पैलेस में शानदार बना हुआ सुंदर चंद्र महल।
गोविंद देवजी का मंदिर जहां दिनभर रहती पहल।

 

दीवान ए खास दीवान ए आम प्रेम बरसाते हैं।
नारगढ़ का किला प्यारा सैलानी घूमने आते हैं।

 

जयगढ़ नाम विजय किला कीर्ति ध्वज फहराता है।
जयपुर शहर ही ऐसा पर्यटक खींचा चला आता है।

 

रामनिवास बाग महकता सुंदर चौपड़ बाजार।
चौड़ा रास्ता दिल बड़ा है जयपुर शहर मेरे यार।

 

सांगानेरी अजमेरी गेट सजा धजा चांदपोल बाजार।
सुंदर सजीला जयपुर सारा बहती भाव भरी बयार

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

ओज भरी हुंकार | Kavita oj bhari hunkar

Similar Posts

  • इन्हीं दिनों | Inhi Dino

    इन्हीं दिनों ( Inhi Dino ) अक्टूबर फिर गुज़रने को हैमेरे ज़ख़्म हरे करने को हैंपारिजात की बेलों परनीले फूल महक रहे थेउम्मीद की शाख़ों परआरज़ू के पंछी चहक रहे थे तुम ने इन्हीं दिनों दबे स्वर में कहाजा रहा हूँ सात समन्दर पारयदि हो सके तोतुम करना इन्तज़ारतुम्हें कैसे बताऊँउस लम्हे की कसकज़मीं पे…

  • नववर्ष | Poem in Hindi on New Year

    नववर्ष नई उम्मीदें लिए हुए आ रहा नूतन नववर्ष, हर्षोल्लास की मधुर तरंगे करती हृदय स्पर्श। इस अवसर पर आओ मिलजुल खुशियां मनाएं, नव वर्ष का स्वागत करें हम सब बाहें फैलाएं। बीत रहा जो वर्ष उसके रंजो गम छोड़िए, आने वाले नववर्ष के स्वागत की सोचिए। गुजरा हुआ साल चाहे कैसा भी रहा हो,…

  • छठ मैया | Chhath kavita

    छठ मैया ( Chhath maiya : Chhath kavita )     सूर्य राशियों में जल लेकर छठ मैया मनाता आराधक  नित  नेम से माता के गुण गाता   सुख वैभव संसार में सर्वफल सुखों की दाता साधक शरण सदा आपके मनवांछित फल पाता   सबकी झोली भरने वाली उजियारा करने वाली पुत्र रत्न की लिए…

  • अच्छी नहीं होती खामोशी | Khamoshi

    अच्छी नहीं होती खामोशी ( Achi nahi hoti khamoshi )   चुप्पी साधे क्यों बैठे हो, गायब क्यों सारी गर्मजोशी। विद्वानों की सभा भरी, अच्छी नहीं लगती खामोशी। कहां गए वक्तव्य सुहाने, कहां वो कहानी नई नई। गीतों की रसधार कहां वो, मधुरम बातें कहां गई। मौन साधने वालों सुन लो, बाधाओं व्यवधानों सुन लो‌।…

  • छुट्टा पैसा और गरीब आदमी | Gareeb Aadmi

    छुट्टा पैसा और गरीब आदमी ( Chutta paisa aur gareeb aadmi )    छुट्टा पैसा और गरीब आदमी दोनो ही काम के हैं । बड़ी नोट, बड़ा आदमी बड़े नाम के हैं। छुट्टा पैसा को, कुछ लोग चिल्लर भी कहते है । जैसे गरीब आदमी को समझदार लोग ढिल्लर कहते है। गरीब आदमी, धनी के…

  • लहू से ये दुनिया कब तक नहाये | Lahoo se

    लहू से ये दुनिया कब तक नहाये ? ( Lahoo se ye duniya kab tak nahaye )   नज़्म    बारूद को मैं बुझाने चला हूँ, चराग़-ए-मोहब्बत जलाने चला हूँ। दुनिया है फानी, दो पल की साँसें, बिछा दी है लोगों ने लोगों की लाशें। रोती फिजा को हँसाने चला हूँ, चराग़-ए-मोहब्बत जलाने चला हूँ, बारूद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *