Kavita jab dost bane gaddar

जब दोस्त बने गद्दार | Kavita jab dost bane gaddar

जब दोस्त बने गद्दार

( Jab dost bane gaddar )

 

 

जो हमारे अपने हैं करते बैरी सा व्यवहार
क्या कहे किसी से जब दोस्त बने गद्दार

 

मित्रता का ओढ़कर चोला मन का भेद लेते वो
मुंह आगे आदर करते विपदा से घेर देते वो

 

उल्टी राय मशवरा देकर उल्टे काम कराते हैं
दोस्ती में दगा दे जाते पग पग हार दिलाते हैं

 

प्रगति पथ उजियारा उनको तनिक नहीं भाता है
अड़चनें नित नई सखे हमें वही मित्र भिजवाता है

 

आस्तीन का सांप पालकर जीवन हो जाता दुश्वार
कैसे पहचाने अपनों को हम जब दोस्त बने गद्दार

 

छल छिद्रों से भरे हुए वो चकाचौंध के कायल है
दगाबाजो से अपनी ये भारत माता भी घायल है

 

धोखेबाज सत्ता में आए तो सरकारें गिर जाती है
राजनीति षड्यंत्र रच इज्जत भारी गिर जाती है

 

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

सृजन के देव विश्वकर्मा | Vishwakarma ji par kavita

Similar Posts

  • हे वागेश्वरी मैया, ऐसा वर दे

    हे वागेश्वरी मैया ,ऐसा वर दे   मृदुल मधुर ह्रदय तरंग, स्वर श्रृंगार अनुपम । विमल वाणी ओज गायन, ज्योतिर्मय अन्तरतम । गुंजित कर मधुमय गान , नव रस लहर मानस सर दे । हे वागेश्वरी मैया,ऐसा वर दे ।। दुर्बल छल बल मद माया, प्रसरित जग जन जन । दे निर्मल विमल मति, तमस…

  • नया संसद भवन | Naya Sansad Bhavan

    नया संसद भवन ( Naya Sansad Bhavan )    नया संसद भवन, नई उम्मीदों की मंगल भोर हिंद लोकतंत्र नूतन अध्याय, सुषुप्त स्वप्न नव पंख । आशा उमंग नवल संचरण, विकास पथ प्रेरणा शंख । आदर्श गणनायक कदम, प्रतिक्षित जनभावों की ओर । नया संसद भवन,नई उम्मीदों की मंगल भोर ।। यथार्थ सार्थक मुद्दों पर,…

  • हिन्दी तो है, बन्दूक की गोली

    हिन्दी तो है,बन्दूक की गोली करती प्रहार मार कर बोली,हिन्दी तो है,बन्दूक की गोली। तुम मुझे खून दो,मैं तुम्हें आजादी दूँगासुभाष ने देश में, खड़ी कर ली टोलीकरती प्रहार मार कर बोली,हिन्दी तो है,बन्दूक की गोली। अंग्रेजो तुम भारत छोड़ोगांधी ने ललकार है जब मारीकरती प्रहार मार कर बोली,हिन्दी तो है,बन्दूक की गोली। जय जवान,जय…

  • जीवन के रंग | Jeevan ke Rang

    जीवन के रंग ( Jeevan ke Rang ) जिंदगी ने जिंदगी से कुछ सवाल किये है। जिंदगी ने जिंदगी को उनके जबाव दिये है। कभी खुशी के लिए कभी गम के लिए। फिर भी जिंदगी को संतुष्ट नही कर पाये।। जिंदगी को जग में सब खुशी से जीना चाहता है। फूलों की चाहत को दिलमें…

  • पद्मजा | Padmaja

    पद्मजा ( Padmaja )   पद्मजा श्री चरणों में, स्वर्णिम प्रज्ञा भोर घट पट नवल धवल, मृदुल मधुर विचार प्रवाह । स्नेहिल व्यवहार तरंगिनी, सकारात्मकता ओज अथाह । स्वच्छ स्वस्थ अंतर काय, कदम चाल मंगलता ओर । पद्मजा श्री चरणों में, स्वर्णिम प्रज्ञा भोर ।। जीवन पथ प्रति क्षण , अनुभूत अनंत अनुराग । दिग्दर्शन…

  • धोनी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास | Dhoni par kavita

    धोनी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ( Dhoni ka antarrashtriya cricket se sanyas)   धोनी ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास देख सुनकर फैन्स हो गए उदास । एक विकेट कीपर बल्लेबाज, जिस पर पूरे विश्व को है नाज। अब उसे मैदान पर खोजेंगी निगाहें, न मिलने पर भरेंगी आहें। भारतीय क्रिकेट में तो एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *