धोनी का अंतरर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

धोनी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास | Dhoni par kavita

धोनी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

( Dhoni ka antarrashtriya cricket se sanyas)

 

धोनी ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
देख सुनकर फैन्स हो गए उदास ।
एक विकेट कीपर बल्लेबाज,
जिस पर पूरे विश्व को है नाज।
अब उसे मैदान पर खोजेंगी निगाहें,
न मिलने पर भरेंगी आहें।
भारतीय क्रिकेट में तो एक से एक कप्तान हुए,
पर धोनी, तुम थे सबसे अलग!
तुम सा ना हुए ।
देश में आपकी लोकप्रियता तेंदुलकर जैसी है,
इसी से आपकी महत्ता समझी जा सकती है।
सचिन का विश्वकप जीतने का सपना-
आप ही ने साकार किया,
अपने हेलीकॉप्टर शॉट से विरोधी टीम में हाहाकार मचा दिया।
विश्व में भारतीयों का सीना गर्व से ऊंचा किया,
विरोधी दल का सर्वनाश समूचा किया।
क्रिकेट के मैदान में आपकी रणनीति,
विरोधियों के पल्ले नहीं थी पड़ती ।
धुंआधार शाॅट लगाकर मैदान मारने वाले,
तेरी विदाई देख रो रहे हैं तेरे चाहने वाले।
छोटे शहर ( रांची ) से होने के बावजूद,
भारतीय क्रिकेट को शिखर तक पहुंचाया
तीनों फार्मेट में भारत को विश्व विजेता बनाया।
कप्तान के तौर पर बन कैप्टन कूल,
चटाते रहे विरोधियों को धूल ।
विकेट कीपिंग में भी बनाए कई रिकॉर्ड,
जरा सा पैर डगमगाए कि किए आउट?
बिना किसी डाउट ।
फुर्ति ऐसी कि जेबकतरे शरमा जाएं,
बल्लेबाज कब आउट किए-
पता भी नहीं चल पाए।
कीपिंग में भी कई मानदंड स्थापित किए,
तेरे विदाई से बल्लेबाज राहत की सांस लिए।
अब आगे देखिए क्या करेंगे?
क्रिकेट प्रशासन या राजनीति !
दोनों प्रिय रहे हैं-
जहां भी हाथ आजमायेंगे,
सफलता ही सफलता पायेंगे।
(गुड लक महेंद्र सिंह धोनी)

 

 

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

 

यह भी पढ़ें : 

मजबूत नींव का भरोसा चाहिए || Majboot neev ka bharosa || Kavita

Similar Posts

  • दीपावली | Diwali geet

    दीपावली ( Deepawali : Geet )   लो आया दीपों का त्यौंहार छाई रौनक भरे बाजार खुशियों में झूमे संसार सज रहे घर-घर बंदनवार   दीप जलाने की बेला में देते खूब बधाई जगमग जगमग दीप जले घर घर धनलक्ष्मी आई   गजानंद जी रिद्धि सिद्धि लाये धन लक्ष्मी धन योग सुख समृद्धि वैभव आए…

  • प्रियतम | Geet priyatam

    प्रियतम ( Priyatam : Geet )   आशाओं के दीप तुम ही हो तुम ही नैनो का करार दिल में बसने वाले प्रियतम प्रिय लगे तुम्हारा प्यार   हो मधुर मुस्कान लबों की मेरे दिल की धड़कन हो खुशबू हो महकी बगिया की लगे सुहाना मौसम हो   नेह की बहती सरिता प्यार का उमड़ता…

  • क्रोध को त्यागें | Poem in Hindi on Krodh

    क्रोध को त्यागें ( Krodh Ko Tyage ) आज दर्द हमारा यहाँ जानें कौन, एवम हमको आज पहचानें कौन। क्यों कि बैंक से ले रखा है यें लोन, इसलिए रहता मैं अधिकतर मौन।। रखता फिर भी दिल में एक जोश, कोई गलती करें तो करता विरोध। कमाकर चुकाऊंगा खोता ना होश, कभी किसी पर नही…

  • उपकार

    उपकार   भारत में हमें जन्म दिया , सबसे बङा तेरा उपकार। इसी पुण्य -भूमि पर , सदा लिया तुमने अवतार।।   सब जीवों में श्रेष्ठ बनाया, दिया सबकी रक्षा का भार। चौरासी का जो बंधन काटे , भव से तरने की पतवार।।   सूरज-चंदा दोनों मिलकर, स्वस्थ रखते ये संसार। समीर-भूमि इन दोनों पर,…

  • रिश्ते प्यार के | Rishtey Pyaar Ke

    रिश्ते प्यार के ( Rishtey Pyaar Ke ) जबकोई रूठतारिश्ते प्यार केसलीके सेनिभाता•रिश्तेहैं अनमोलसंभाल कर रखोक्यों लगातेमोल•बहुततीखी धारकोई नहीं बचारिश्तों कीमार• निर्मल जैन ‘नीर’ऋषभदेव/राजस्थान यह भी पढ़ें :-

  • याद न आये, बीते दिनों की

    याद न आये, बीते दिनों की बैठी हूँ नील अम्बर के तलेअपनी स्मृतियों की चादर को ओढेजैसे हरी-भरी वादियों के नीचेएक मनमोहक घटा छा जाती हैमन में एक लहर-सी उठ जाती है।जैसे कोई नर्म घास के बिछौनों परकोई मन्द पवन गुजर जाती हैदेखकर प्रकृति नटी के इस रूप मेंबचपन में की गई शरारतेंफिर से आंखों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *