Kavita pujya pitar

पुज्य पितर | Kavita pujya pitar

पुज्य पितर

( Pujya pitar )

 

हे पूज्य पितर देव हमारे कृपा दृष्टि बरसा देना
फुलवारी पूर्वज आपकी वरदानों से हरसा देना
तुम बसे हो यादों में चित में नित्य समाए हो
जीवन की प्रचंड धूप में आशीषों के साए हो
तुम बगिया को महकाये हो

 

हे देव पितृलोक में रह जीवन में पुष्प खिला देना
सुख आनंद बरसाकर घर उपवन को महका देना
वंदनीय हो पूजनीय हो आप कुल श्रेष्ठ सितारे हो
दिव्य ज्योति उजियारा कर पूर्वज आप हमारे हो
तुम बगिया को महकाये हो

 

स्मृतियों में रग-रग में भावों में बसने वाले हो
यश वैभव कीर्ति दाता आप ही रखवाले हो
स्वर्ग निवास करके भी ज्योति पुंज आये हो
आदर्श हो देव हमारे संस्कार हमें सिखाये हो
तुम बगिया को महकाये हो

 

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

अब बहारों से भी डर लगता है | Poem ab baharon se bhi dar lagta hai

Similar Posts

  • पहली महिला शिक्षिका | Savitribai Phule par kavita

    पहली महिला शिक्षिका ( Pahli mahila shikshika )   भारत-भूमि पर किया जिसने ऐसा काम, माता सावित्री बाई फुले आपको प्रणाम। नारी सशक्तिकरण की तुम बनी मिशाल, गुरूओं में पूजा जाएंगा आपका ये नाम।। देश की पहली महिला शिक्षिका है आप, लड़कियां भी पढ़ें ऐसे आपके थें ख़्वाब। रुढ़िवादी सोच के कारण यातनाएं ‌झेली, आपकी…

  • महाकवि गोस्वामी तुलसीदास | Tulsidas ji par Kavita

    महाकवि गोस्वामी तुलसीदास ( Mahakavi Goswami Tulsidas )    महाकवि और महान-संत थें आप तुलसीदास, श्रीराम कथा लिखकर बनें आप सबके ख़ास। जिनका जप करता है आज विश्व का नर नार, प्रेम-सुधारस भरा है जिसमें आपनें यह ख़ास।। बचपन का नाम रामबोला एवं कहतें तुलाराम, हुलसी इनकी मैया का नाम पिता-आत्माराम। महाकाव्य ऐसा रचा-रामचरितमानस था…

  • बादल कही से आओ ना

    बादल कही से आओ ना ( बाल गीत ) सूरज मामा आसमान परबढ़ती गर्मी तापमान परसुख गईं सब नदियां नालेदादी नहीं लेती एक निवाले यह गर्मी खूब सताती हैतन मन में आग लगाती हैपंखे के नीचे सोते हैंफिर भी गर्मी से रोते हैं गुनगुन कान्हा सोना प्यारेगिनते रहते जाग के तारेनारियल पानी खीरा ककड़ीकुछ नहीं…

  • रक्षाबंधन | Raksha Bandhan Kavita in Hindi

    रक्षाबंधन ( Raksha Bandhan )    बहन इक भाई के जीवन में रिश्ते कई निभाती है, बन के साया मां की तरह हर विपदा से बचाती है, कभी हमराज़ बन उसके राज़ दिल में छिपाती है, जुगनू बनके अंधेरों में सफ़र आसां बनाती है !! बहन जब भाई के हाथों में राखी बांधती है तो,…

  • सीता स्वयंवर | Kavita sita swayamvar

    सीता स्वयंवर ( Sita swayamvar )   सीता स्वयंवर रचा जनक ने धनुष यज्ञ करवाया। भव्य पावन था अनुष्ठान महारथियों को बुलवाया‌   दूर-दूर के राजा आए अब भाग्य आजमाने सभी। बली महाबली हर कोई बाणासुर आए रावण तभी।   विश्वामित्र महामुनि ज्ञानी पधारे जनक पुरी धाम। गुरु संग हर्षित होकर तब आए लक्ष्मण श्रीराम।…

  • जिंदगी की पगडंडियों

    जिंदगी की पगडंडियों कांटों से भरी, ऊ उबड़ खाबड़ जिंदगी की पगडंडियां कहां तक साथ चलेंगी क्या जानूं। कष्टकर हैं बोझिल सी फिर भी मेरी, जिंदगी में उम्मीद की किरण लातीं , कहीं तो मंजिल मिलेगी मुझे चलते चलते अविराम डगर पर। मै हूं कि कभी कभी निराश हो जाती हूं, थक जाती हूं खुद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *