Poem ab baharon se bhi dar lagta hai

अब बहारों से भी डर लगता है | Poem ab baharon se bhi dar lagta hai

अब बहारों से भी डर लगता है

( Ab baharon se bhi dar lagta hai )

 

तूफानों से लड़ते-लड़ते बहारों से भी डर लगता है।
रहा नहीं वो प्रेम सलोना अंगारों सा घर लगता है।

 

शब्द बाण वो तीखे तीखे विषभरे उतरे दिल के पार।
ना जाने कब लूट ले जाए हमको अपना ही रिश्तेदार।

 

अपना भाई हमको शत्रु वो पराया दिलबर लगता है।
स्वार्थ के सिंधु में डूबता जलता हर मंजर लगता है।

 

अपनों के वो बोल मीठे शब्द सारा जहर लगता है।
घृणा नफरतों से झुलसा हमको ये शहर लगता है।

 

नेह की धारा कब बरसे नैनों में समाये है अंगारे।
तार-तार रिश्तों को कर दिया कैसे आएंगी बहारें।

 

डगर डगर पे संघर्षों ने हमको जीना सीखलाया।
सुनो सबकी करो वही जो अंतर्मन ने बतलाया।

 

झूठ लूट कपट का डेरा दुनिया में सब धोखा है।
परहित कर्म सच्चा भाई सत्य कर्म अनोखा है।

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

जब दोस्त बने गद्दार | Kavita jab dost bane gaddar

Similar Posts

  • आपका अपना | Aapka Apna

    आपका अपना ( Aapka Apna )    कभी-कभी उन्हें भी आजमाते रहिए जिन्हें आप दिल में रखते हैं दिमाग में तो भीड़ ही भीड़ रहती है वक्त की कसौटी पर देखना जरूरी है कि कौन होता है साथी बुरे वक्त का सही वक्त मे तो सभी अपने हैं आपका उत्तरदायित्व तो परिवार और समाज सभी…

  • सब संसार में | Kavita Sab Sansar Main

    सब संसार में ( Sab Sansar Main )   तांबे की जमी होगी आफताब सर पर होगा हश्र के मैंदा में जब हमारा मिलना होगा होगी न जरूरत कहने की कुछ रब से सारा हिसाब पन्नों मे लिखा अपना होगा कर लो नफ़रत या मुहब्बत पूजा अर्चना या इबादत जाने जाओगे सिर्फ इंसान के नाम…

  • धर्म कर्म में हो बदलाव

    धर्म कर्म में हो बदलाव धर्म , संस्कृति की सरल धारा में ,कर्म की क्षमता को भूल गए हैं । कुरीतियां , जहरीली हवा बहाकर ,कैसे सबको मानव धर्म में वापस लाएं । आंखों को बंद कर मन की ग्रंथि चोक हुई,आलोचक भी हथियार डाल चुके हैं । शुद्ध विचारों की गंभीरता पर हास्य आया…

  • शर्मनाक स्थिति | Kavita

    शर्मनाक स्थिति ( Sharmanak sthiti )   ऐसे पिट रहा है साहेब का विदेशों का डंका, आग लगा के रख दी स्वयं की लंका। शवों पर चढ़ शान से सवारी करते रहे, आॅक्सीजन के अभाव में भले हम दम तोड़ते रहे। बिछ गई लाशें चहुंओर, पर थमा ना चुनाव और नारों का शोर। अब मद्रास…

  • याद तेरी जब आती है

    याद तेरी जब आती है ***** पुलकित हो जाए रोम रोम, सतरंगी दिखे है मुझको व्योम। रवि की रश्मियां नहला जातीं, व्यथित मन भी बहला जातीं। प्रेम सागर में गोते लगाएं, कभी डूबें कभी उतराएं। संगम चाहे व्याकुल मन, बिन तेरे न लागे मन। लुटा दूं तुम पर जीवन धन, महक उठता है कण कण।…

  • पडोसन | Padosan

    पडोसन ( Padosan )    लगा ली छत पें मैने बाग, पडोसन के आते ही। कोई पूछे नही सवाल, लगा ली मैने खूब उपाय॥ मुझे दिन मे दिखता चाँद, पडोसन के आते ही…. सुबह सबेरे योगा करने जब वो छत पर आती है। ठंडी हवा की खुँशबू बन, अन्तर्मन को महकाती है॥ मेरे दिल को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *