Savitribai Phule par kavita

पहली महिला शिक्षिका | Savitribai Phule par kavita

पहली महिला शिक्षिका

( Pahli mahila shikshika )

 

भारत-भूमि पर किया जिसने ऐसा काम,
माता सावित्री बाई फुले आपको प्रणाम।
नारी सशक्तिकरण की तुम बनी मिशाल,
गुरूओं में पूजा जाएंगा आपका ये नाम।।

देश की पहली महिला शिक्षिका है आप,
लड़कियां भी पढ़ें ऐसे आपके थें ख़्वाब।
रुढ़िवादी सोच के कारण यातनाएं ‌झेली,
आपकी जयंती पर देश देता श्रद्धांजलि।।

3 जनवरी 1831 में नायगाॅंव की धरती,
एक किसान के घर में जन्मी यह शेरनी।
शुरु से विपत्तियो का सामना करती रही,
उम्र भर संघर्ष करके क्रान्तिज्योति बनी।।

स्त्रियों के अधिकार के लिए लड़ने वाली,
बाल-विवाह भ्रुण-हत्या से बचाने वाली।
अछूतों का सम्मान एवं शिक्षा देने वाली,
पढ़ें व स्वाभिमानी से जिऍं कहने वाली।।

किसी का कभी दिल ना दुखाया इन्होंने,
कड़वाहट अपमान ना याद रखा मन में।
रुढ़ी परम्पराऍं तोड़कर आंदोलन किया,
मज़बूत इरादे कर चलती ही गई राह में।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • सुनो..| Romantic Poetry In Hindi

    सुनो.. ( Suno )   सुनो… तुम एक बार दो कदम घर से निकल कर देखो तो जरा चार क़दम चलते ही मैं उसी चौराहे पर खड़ा इंतजार कर रहा होऊंगा तुम्हारे आने का….   उस चौराहे से चुन लेना कोई भी एक रास्ता और चल पड़ना उस रास्ते पर जो मुझ तक ले आएगा…….

  • लिखो एक नया इतिहास | Likho ek Naya Itihaas

    लिखो एक नया इतिहास ( Likho ek naya itihaas )   लिखो एक नया इतिहास,उत्साह उमंग जोश से अद्भुत अनूप मनुज जीवन, ईश्वर अनमोल उपहार । आर्त अनंत अलौकिकता, रग रग प्रसूनी बहार । परिश्रमी तपनें मिटाती, असंभवता जीवनकोश से । लिखो एक नया इतिहास,उत्साह उमंग जोश से ।। नतमस्तक वृहत बाधाएं, घनिष्ठ मित्र आत्मविश्वास…

  • मेघ | Kavita Megh

    मेघ ( Megh ) मेघ तुम इतना भी ना इतराना जल्दी से तुम पावस ले आना बारिश की बूंद कब पड़ेंगी मुख पर, तुम मेघ अमृत को जल्दी बरसाना ।। तरस रहे सभी प्राणी ये जग जीवन करते हैं तुम्हारा मिलकर अभिनंदन आजाओ हम बाट निहारें कब से मेघ मल्हार राग भी तुमसे ही सारे…

  • भगवान महावीर का 2594 वां दीक्षा कल्याणक दिवस

    भगवान महावीर का 2594 वां दीक्षा कल्याणक दिवस यह उमर हमारी बीत रहीसत् संगत में रमकरज्ञानामृत का पान कर लेमहावीर प्रभु का गुणगान कर ले ।नाशवान है काया हमारीक्यों करे मेरी मेरी ।इस तन को राख बननेलगे न इक पल की देरी ।महावीर प्रभु का गुणगान कर ले ।सबके साथ लगा है भारी ,जन्म –…

  • ओम बन्ना का धाम निराला | Om Banna Dham

    ओम बन्ना का धाम निराला ( Om banna ka dham nirala )   पूरी-दुनिया में है अनोखा वह एकमात्र ऐसा स्थान, मोटर-साइकिल को पूजते है जैसे पूजते भगवान। बुलेट-बाबा की बुलेट ने सबको कर दिया है हैरान, आज भी जिसमे बसी है श्री-ओमबन्ना की जान।। वो रहस्यमयी सच्ची-कहानी अब बन गया है धाम, काले रंग…

  • मोह | Kavita Moh

    मोह ( Moh ) दौड़ रहा वीथिका-वीथिका, सुख सपनों की मृगमरीचिका, थोड़ी देर ठहर ले अब तू, कर ले कुछ विश्राम। भले पलायनवादी कह दें, रखा नहीं कुछ मोह में। सारी दुनिया नाच रही है, जग के मायामोह में। मोह बिना अस्तित्व नहीं है, बात पुरानी नई नहीं है। सारा जगत इसी पर निर्भर, कितनों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *