Kavita lakshman moorchhit

लक्ष्मण मूर्छित | Kavita lakshman moorchhit

लक्ष्मण मूर्छित

( lakshman moorchhit )

 

मेघ समान गर्जना करता हुआ मेघनाथ जब आया।
अफरा-तफरी मची कटक में रचता मायावी माया।

आया इंद्रजीत रणयोद्धा बाणों पर बाण चले भारी।
नागपाश बंधे राम लखन भयभीत हुई सेना सारी।

देवलोक से आए नारद जी गरूड़ राज को बुलवाओ।
रघुनंदन नागपाश बंधन को प्यारे रामभक्त हटवाओ।

महासमर में अतुलित योद्धा इंद्रजीत पुनः आया।
लड़ रहे संग्राम लक्ष्मण जी तीरों पे तीर बरसाया।

कभी गगन में कभी मेघ में घननाद गर्जना करता था।
भीषण चला समर दोनों में शेषनाग हूंकार भरता था।

राघव भैया आज्ञा दो मुझको ब्रह्मास्त्र अभी चलाता हूं।
रामादल में खलबली मची संकट को अभी मिटाता हूं।

बोले राम रघुकुल रीति हम पीछे से वार नहीं करते।
ब्रह्मास्त्र का लेकर सहारा सच्चे रणवीर नहीं लड़ते।

लक्ष्मण के तीखे बाणों से फिर इंद्रजीत भी घबराया।
एक अमोध शस्त्र शक्ति का शक्ति बाण लेकर आया।

शक्ति की महिमा को नमन जो शेषनाग अवतार किया।
नतमस्तक हो गए लखनजी जब इंद्रजीत प्रहार किया।

मूर्छित होकर गिरे धरा पे रघुकुल राघव नयनतारे।
बजरंगबली गोद में लाए सन्मुख जब रामचंद्र सारे।

भ्रात लखन की देख दशा करुणासागर करते विलाप।
क्या जवाब दूं मैं माता को कैसे मिटे रघुनंदन संताप।

बोले विभीषण जा ले आओ तुरंत लंका नगरी जाओ।
वैद्य सुषेण आस आज की लक्ष्मण के प्राण बचाओ।

द्रोणगिरी पर्वत जाना है संजीवनी बूटी को लाना है।
रामभक्त हनुमान जी धाये सूर्योदय पहले आना है।

कालनेमि मायावी असुर चला रहा जब दांव।
तुरंत आकाशवाणी हुई चल पड़ा हनुमत पांव।

दिव्य ज्योति जगमग सी दमक रही सारी पर्वतमाला।
बजरंगबली ना जान सके सारा पहाड़ ही उठा डाला।

पवन वेग से पवन तनय गिरी पर्वत को उठा लाए।
संजीवनी बूटी लक्ष्मण को दे बजरंगी प्राण बचाए।

?

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

लंका दहन | Lanka Dahan Par Kavita

Similar Posts

  • बड़े भैया | Bade Bhaiya

    बड़े भैया ( Bade Bhaiya )   लिख देती हूं हर रोज एक पैगाम , मन के जुड़े तार से, पढ़ लेता है वो मन की बात, और संभाल लेता बड़े प्यार से, कहने को तो बहुत दूर है मुझसे, लेकिन करीब लगता ज्यादा सांसों से, मैंने कभी जो सोचा नहीं सपनों में, बड़े भैया…

  • यम द्वितीय ( भैय्या दूज )

    यम द्वितीय यम द्वितीया कार्तिक मास के द्वितीया को मानते हैं,यह त्यौहार भाई-बहन के प्रेम-सौंदर्य को दर्शाते हैं।बहन अपना स्नेह भाई के प्रति अभिव्यक्ति करती हैं,ये त्योहार यम द्वितीय और भ्रातदूज कहाते हैं।। बहने अपने भाई के खुशहाली की कामना करती हैं,बहने सुबह-सुबह घर में भैयादूज का पूजन करती हैं।भाई की आयु वृद्धि व सर्व…

  • कुछ दिन पहले

    कुछ दिन पहले     कुछ दिन पहले मैं आकर्षित हो गया था उसके गौर वर्ण पर उसके मदहोश करते लफ़्ज़ों पर उसके उभरे उरोजों पर……   उसने कहा था-   तुम भी मुझे अच्छे लगते हो मैं जुड़ तो सकती हूं पर…… कैसे तेरे साथ आ सकती हूं.? शंकाओं ने घेरा हुआ है आऊँ…

  • जनक सुता जानकी | Janak Suta Janaki

    जनक सुता जानकी ( Janak Suta Janaki )    जनक सुता जगजननी जानकी राधव प्रिया सिया अंबे मात की अष्ट सिद्धि नवनिधि सब दाता पवन पुत्र मां सिया गुण गाता रघुनंदन श्रीराम प्रिय स्वामी सारे जग के ईश्वर अंतर्यामी अवधपुरी हो आप महारानी लव-कुश बालक महाज्ञानी पतिव्रता प्रभुता बल नारी अग्नि परीक्षा तप बलधारी लक्ष्मी…

  • माता पिता | Kavita Mata Pita

    माता पिता ( Mata Pita )   माता पिता छोड़ चले मुझे अधर झूल में दुआ आशीष छोड़ चले मुझे अधर झूल में दुखों का पहाड़ टूटा मेरे सिर पर भारी प्यार ममता छोड़ चले मुझे अधर झूल में अनुभव नहीं था कोई बोझ उठाने का ज़रा भरा परिवार छोड़ चले मुझे अधर झूल में…

  • आदर्श आचार संहिता | Kavita Adarsh Aachar Sanhita

    आदर्श आचार संहिता ( Adarsh Aachar Sanhita ) सबको रोकेगी, सब पर कानून लगायेगी। देश में चुनावी दंगल से पहले, आचार संहिता लग जायेगी। सबको पाबंद करेगी, सबको यह समझायेगी- उद्दण्ड़ करोगे; तो पछताओगे, आयोग के अधिकारों की डंड़ी, गलती करने वाले पर आचार संहिता का डंड़ा चलायेगी। उल्लंघन की गलती, इतनी भारी पड़ेगी, देखे,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *