Kavita Adarsh Aachar Sanhita

आदर्श आचार संहिता | Kavita Adarsh Aachar Sanhita

आदर्श आचार संहिता

( Adarsh Aachar Sanhita )

सबको रोकेगी,
सब पर कानून लगायेगी।
देश में चुनावी दंगल से पहले,
आचार संहिता लग जायेगी।
सबको पाबंद करेगी,
सबको यह समझायेगी-
उद्दण्ड़ करोगे; तो पछताओगे,
आयोग के अधिकारों की डंड़ी,
गलती करने वाले पर
आचार संहिता का डंड़ा चलायेगी।
उल्लंघन की गलती,
इतनी भारी पड़ेगी,
देखे, जीत के सारे सपने,
मतगणना के निर्णय से पहले,
निष्कासित होकर,
कोरे सपनें ही रह जायेंगे।
वादों की गट्ठरी लेकर,
बड़े प्यार से वोट माँगने,
नेता सारे…
जनता के जन-प्रतिनिधि बनकर,
घर-घर आयेंगे और जायेंगे।
हाथ जोड़कर विनती करेंगे,
धमकी-लालच देकर,
न वोट का सौदा करेंगे ?
न किसी वोटर को डरायेंगे ?
दुनिया का सबसे बड़ा चुनावी दंगल,
दुनिया की नज़रों में होगा;
धूम मचेगी,
धूमधाम का उत्सव-सा मेला रहेगा।
सब पर नियंत्रण रखकर,
सबको नियत करता,
आचार संहिता के नियमों का,
कुछ दिन शासन-राज़ चलेगा।
जब तक यह लागू रहेगा,
न कोई घूस मिलेगी ?
न कोई मयख़ाना,
वोटों को क्रय करता मिलेगा ?
सत्ता के सत्ताधारी,
बस, इतना समझ-बुझ लें-
कोई सरकारी साधन-संसाधन,
किसी प्रचार-प्रसार में,
अपने हक-अधिकारों में ना लें।
मतदान की जीत-हार तक,
सब निष्पक्ष बने, निष्पक्ष चले,
निष्पक्ष चुनावों का आयोजन,
आचार संहिता के नियमों में होने दें।
अपने मत की ताकत समझे,
अपने बुद्धिबल से सब वोट करें।
मतदानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें,
आचार संहिता के लगने पर,
उसके नियमों का पूरा पालन करें।

अनिल कुमार केसरी,
भारतीय राजस्थानी

यह भी पढ़ें :-

आदमी बड़ा चाटुकार है | Aadmi Bada Chatukar

Similar Posts

  • सफर जिंदगी का गुजरता रहा | Safar Zindagi ka

    सफर जिंदगी का गुजरता रहा ( Safar zindagi ka guzarta raha )   हौसला अंतर्मन में जोश भरता रहा। बहारों से मौसम भिगा संवरता रहा। हमने मोती लुटाए जहां में प्यार भरे। सफर जिंदगी का यूं ही गुजरता रहा। मुश्किलों में पथिक कदम धरता रहा। दीन दुखियों की पीर नित हरता रहा। भरी झोली दुआओं…

  • महान प्रख्यात कवि रवींद्रनाथ टैगोर

    महान प्रख्यात कवि रवींद्रनाथ टैगोर   जन्म के साथ ही प्रख्यात ज्ञान लेकर पधारे थे धरा धाम में। 7 मई1961 कोलकाता की धरा की बड़ाई शोभा, पिता देवेंद्र नाथ जी,माता शारदा जी की घर आंगन की। दादाजी द्वारिका नाथ शहर की सबसे धनी लब्ध प्रतिष्ठित व्यक्ति। उनके ज्यादातर शिक्षा घर पर ही संपन्न, वह बचपन…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Poem -आफर

    आफर ( Offer )   क्या  कोई  ऐसा  भी  है  जो, दुखी  हृदय  घबराए। प्रेम दिवस पर मुझे बुलाकर,पिज्जा, केक खिलाए।   इससे  पहले  भाग्य  अभागा, सिंगल  ही मर जाए। फोन  करे  हुंकार  को  पहले, आकर  आफर पाए।   आँखों  मे  आँखो  को  डाले, मन  की  बात  करेगे। पुष्प  गुलाब  का  तुम  ले आना, बालों…

  • हसरत | Kavita Hasrat

    हसरत ( Hasrat ) मेरे दिल की किसी धड़कन में तेरी याद रहती है। कहीं जिंदा हैं वो लम्हे जिन्हें पल पल ये कहती है। चले आओ जरा बैठें हम उसी घाट पे चलके ! जहां की लहरों में अब भी तेरी तसवीर रहती है ।। के मुझको तो गिला कोई नहीं तेरी रुसवाई का…

  • राम दूत हनुमान | Hanuman ji kavita

    राम दूत हनुमान ( Ram doot hanuman )    शंकर भोलेनाथ के आप ग्यारवें रूद्र अवतार, मंगलवार व शनिवार ये दोनों है आपके वार। जो नर-नारी श्रृद्धा से यह लेता आपका नाम, बन जातें है बिगडे़ हुऐ उसके सारे वह काम।।   माता अंजनी के पुत्र और श्रीराम प्रभु के दूत, बचपन में सूरज को…

  • हमनवा | Humnava par kavita

    हमनवा (  Humnava )   तुम प्रेरणा हो मेरी मैं संगिनी तुम्हारी तुम प्रियवर हो मेरे मैं प्रियतमा तुम्हारी तुम कविता हो मेरी मैं कलम तुम्हारी तुम श्रंगार हो मेरे मैं संगिनी तुम्हारी तुम जीवन हो मेरे मैं धड़कन तुम्हारी तुम प्राणश्वर हो मेरे मैं दामिनी तुम्हारी तुम मनमोहन हो मेरे मैं मोहिनी तुम्हारी तुम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *