भैय्या दूज

यम द्वितीय ( भैय्या दूज )

यम द्वितीय

यम द्वितीया कार्तिक मास के द्वितीया को मानते हैं,
यह त्यौहार भाई-बहन के प्रेम-सौंदर्य को दर्शाते हैं।
बहन अपना स्नेह भाई के प्रति अभिव्यक्ति करती हैं,
ये त्योहार यम द्वितीय और भ्रातदूज कहाते हैं।।

बहने अपने भाई के खुशहाली की कामना करती हैं,
बहने सुबह-सुबह घर में भैयादूज का पूजन करती हैं।
भाई की आयु वृद्धि व सर्व सुख की कामना करती,
बहन प्रणकरके अपने भाई के सारे संकट हरती हैं।।

यमुना किनारे भोजन करने से नरक से छुटकारा मिलता है,
पाप मुक्त हो मानव को जग बंधन से छुटकारा मिलता है।
सारी खुशियां व धन-धान्य को प्राप्त करता है वह मानव,
जो भाई इस दिन बहन के हाथों खुशी से भोजन करता है।।

चावल के घोल से घर में शंक्वाकार आकृति बनाते हैं,
यह आकृति पंच परमेश्वर,पंचदेव के हमें दर्शन कराते हैं।
स्वच्छ जल सिंदूर पान के पत्ते, सुपारी,इलायची, दही,
कुम्हड़े के फूल से यमुना जी को अपने घर बुलाते हैं।।

बहन के घर जाकर मनुष्य को मुख्य भोजन करना चाहिए,
बहन के द्वारा बनाए गए भोजन को ग्रहण करना चाहिए।
बहन को वस्त्र आदि आभूषण धन आदि दान करके,
बहन के चरण को छूकर शुभाशीष प्राप्त करना चाहिए।।

प्रभात सनातनी “राज” गोंडवी
गोंडा,उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) द्वितीय दिवस

    नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) द्वितीय दिवस माता पर आस्था का सुखद सौपान हैं ।भुवाल माता पर विश्वास , आस्था ,श्रद्धा ,अनाशक्त साधना का पहला सौपान हैं ।मन की मजबूरियों का यही तो निदान हैं ।उजला बनाती मन को आस्था की धाराभटकते पथिक को मिलता माताके स्मरण से शीघ्र किनाराअपने से होती अपनी हो होअपने…

  • साथ तुम आ जाओ | Geet

    साथ तुम आ जाओ ( Sath tum aa jao )   आ जाओ, आ जाओ, आ जाओ मेरे यार, साथ तुम आ जाओ। मातृभूमि का वंदन करते, सीमा पर सेनानी लड़ते। रणभूमि में उतर जरा तुम, दो-दो हाथ दिखा जाओ। आ जाओ आ जाओ……   जो पत्थर के बने हुए हैं, कुछ वर्षों से तने…

  • कोकिला उपवन क्यों न आई

    कोकिला उपवन क्यों न आई कोकिला उपवन क्यों न आईखिली बहारें यहां रुत पतझड़ीकिसलय ने अश्रु बूंदें टपकाईकोकिला उपवन क्यों न आई काली आंखें काला वस्त्रपहन कौन तू देश गईतेरे गीतों तेरी धुनों सेसजी क्या महफिल नईकोमल – कोमल पत्ते डालीचुप थे तुझ बिन न खड़खड़ाएफाख्ता उदास अमलतास पर बैठीउसने पंख न फड़फड़ाएआम्र मंजरी रूठी…

  • पथिक प्रेमी | Kavita

    पथिक प्रेमी ( Pathik Premi )   हे पथिक मंजिल से भटके, ढूंढता है क्या बता। क्यों दिखे व्याकुलता तुझमें, पूछ मंजिल का पता। यू ही भटकेगा तो फिर सें, रस्ता ना मिल पाएगा, त्याग संसय की घटा अरू, पूछ मंजिल का पता।   जितना ही घबराएगा तू, उतना ही पछताएगा। वक्त पे ना पहुचा…

  • मुझे संभालो | Mujhe Sambhalo

    मुझे संभालो  ( Mujhe Sambhalo )   मुझे संभालो न मेरे दोस्त अमानत की तरह पडा़ रहने दो मुझे यहाँ आफत की तरह इस कदर सबके सीने में उतर जाउंगा मैं की छोड़ न पाओगे मुझे आदत की तरह|| याद रखो मुझे तुम एक कहावत की तरह छोड़ना नहीं कभी मुझे बगावत की तरह यूँ मुसाफ़िर…

  • टिप-टिप करती बूंदे | Tip-Tip karti Boonde

    टिप-टिप करती बूंदे ( Tip-tip karti boonde )   आसमान‌ से बरस रहा है आज झमाझम पानी, झूमो‌ नाचों ख़ुशी मनाओ मिलकर दिल जानी। टिप टिप करती बूॅंदे लगती है सभी को सुहानी, चलों सोनू मोनू ‌टीना बीना करें सभी मनमानी।। जूता-चप्पल कोई ना पहनो भागो दौड़ो सरपट, उछल कूद का आनन्द लो आओ सब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *