Short Hindi Story

संस्कार विहीन औलाद | Short Hindi Story

संस्कार विहीन औलाद

( Sanskar vihin aulaad )

 

रेखा ने आज जैसे ही पेपर उठाया फिर उस घटना को पढ़ा l पढ़कर सोचने लगी उस मासूम का क्या दोष थाl क्या बेटियां शिक्षा भी ग्रहण ना करें l

क्या हो गया है हमारे समाज को और रेखा चुपचाप सोचने बैठ गई पता ही नहीं चला l कब शाम हो गई अब तो यह घटनाएं आम होती चली जा रही हैl पहले बड़े शहरों में होती थी l

अब छोटे-छोटे गांव की ओर बढ़ती चली आ रही है l गुना में एडमिट लड़की की हालत को सोचते हुए लगा उस मासूम बेटी का तो बस इतना दोष था कि वह पढ़ने आई थी l मगर उन छह व्यक्तियों का क्या जिन्होंने एक बार भी ना सोचा लड़की भी तो किसी की बहन हैl

किसी की बेटी है l भविष्य में किसी की बनने वाली पत्नी है l कैसे संस्कार विहीन यह बालक है l इन्हें बालक कहना उचित न होगा यह तो वह है जो समाज को दीमक की तरह खा रहे हैं l

इन्हें तो पूरे गांव के बीच में खड़ा करके जलील किया जाना चाहिए न्याय प्रक्रिया,त्वरित होनी चाहिए यह किस तरह की नस्ल है l

जो संस्कार विहीन हैl या फिर सजा के प्रावधानों में परिवर्तन होना चाहिए जब तक है ऐसे व्यक्तियों की आत्मा को झकझोरा नहीं जाएगा जुर्माने जैसे दंड और कुछ समय की जेल से इनमें किसी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं आने वाला l

नहीं तो भरे चौराहे पर दिन भर बैठाना चाहिए और इनकी पीठ पर इनका जुर्म लिखा होना चाहिए आने जाने वाला हर व्यक्ति इन्हें हिकारत की नजरों से देखें तब शायद इस तरह के जुर्म कम हो जाएंगे l

जुर्म करने वाला एक बार भी नहीं सोचता कि उसकी मां पर क्या गुजरती होगी क्या कहीं उसकी मां उसे संस्कार देने में पीछे रह गई , इन पाशविक प्रवृत्ति से ग्रस्त विकृत व्यक्तियों को मदर इंडिया की तरह मां को ही दंड दे देना चाहिए l

 

 

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

मौन | Laghu katha maun

Similar Posts

  • पूर्वाग्रह

    मैं सलमान, एक 25 वर्षीय बॉलर हूँ। मेरे परिवार में मेरे माता-पिता और एक छोटा भाई है। मेरे पिता एक व्यवसायी हैं और मेरी माता एक घरेलू महिला है। मैंने अपनी शिक्षा एक स्थानीय कॉलेज से पूरी की और उसके बाद मैंने क्रिकेट में अपना करियर बनाने का फैसला किया। मैंने अपने करियर की शुरुआत…

  • भाग्य (किस्मत) का साथ

    “पंकज सर, आपका यूजीसी नेट का एग्जाम कब है?” “17 जुलाई को, रविवार के दिन।” “एग्जाम सेंटर तो आपका मेरठ ही पड़ा होगा।” “हाँ बड़े भाई। वहीं है।” “फिर ठीक है। पंकज सर, इस बार आप जब मेरठ एग्जाम देने जाओगे तो आपको मेरे घर पर ही रुकना होगा। रुकने-खाने-पीने से लेकर किसी भी चीज…

  • चोरी पकड़ी गई

    स्कूल की कैंटीन में कक्षा एक की 6 साल की इलिशा के हाथ में 500 का नोट देखकर कैंटीन मालिक को बड़ा आश्चर्य हुआ। वह बच्ची कैंटीन से कुछ सामान खरीदने आयी थी। कैंटीन मालिक ने बच्ची से पूछा- “बेटा, तुम्हें क्या चाहिए? यह 500 का नोट तुम्हें किसने दिया? क्या पापा ने दिया?” “नहीं,…

  • जानलेवा आदत जो छूटे न

    एक दिन अभिषेक अपने सेवानिवृत्त गुरु दिवाकर जी से मिलने उनके घर पहुँचा। गुरुजी को चरण स्पर्श करके उसने उनका हाल-चाल लेना शुरू ही किया था कि इतने में गुरु जी का लड़का आनन्द अपने मुँह को ढ़ककर कमरे में कुछ सामान लेने आता है। इस तरह मुँह को ढका हुआ देखकर अभिषेक ने आनंद…

  • पेपर आउट

    सुबह के समय टहलते हुए एक दिन सोहन अपने मित्र मोहन से टकरा गया। सोहन ने मोहन से उसकी पारिवारिक कुशलक्षेम पता करने के बाद पूछा- “मोहन भाई, आपके बेटे कृष्णा का नीट एग्जाम का रिजल्ट का क्या हुआ? उसका तो नंबर आ गया होगा?” “क्या कहूँ, भाई? उसकी तो किस्मत ही खराब है।” “क्यों?…

  • आखिरी रास्ता

    अनपढ़ रामू मजदूरी करता था। एक दिन प्रात 8:00 बजे जैसे ही वह काम पर पहुँचा, तो उसके मजदूर साथी सौरभ ने उससे कहा- “रामू भैया, तुम आज काम पर क्यों आए हो? तुम्हारे घर तो मेहमान आए हुए हैं। तुम्हें तो आज उनके साथ होना चाहिए था। एक दिन काम पर ना आते तो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *