Chhathi maiya kavita

छठी मैया | Chhathi maiya kavita

छठी मैया

( Chhathi maiya )

 

छठी मैया तुमको ध्याता रातदिन मां शीश नवाता।
अक्षत रौली चंदन लेकर सरिता तीर भेंट चढ़ाता।

 

करती बेडा पार मैया तुम हो लखदातार मैया।
सुख वैभव यश दाता सजा सुंदर दरबार मैया।

 

झारखंड उत्तराखंड आता जनमन माता मनाता।
मनवांछित फल नर पाता तेरे दर गुणगान गाता।

 

सबकी रक्षा करने वाली शक्ति रूपा मात भवानी।
भक्तों के भंडार भरे मां सिद्धि दाता मां वरदानी।

 

निर्धन को धनवान करे कर देती सबका कल्याण।
सच्चे मन से जो नर ध्याता पाता जग में सम्मान।

 

सुख संपति देने वाली शुभ फलदाई शक्ति मैया
सारे जग की तारणहारी तू ही दाता तू ही खेवैया।

 

 

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

हम जाएं कहीं महक साथ होगी | Prem ke geet

Similar Posts

  • आम फल | Kavita Aam Fal

    आम फल ( Aam Fal ) मेरी क्या गलती थी जो मुझे छोड़ दिया। मेरे रस का रसपान बहुत तुमने कर लिया। जब-जब तेरा मन हुआ तब-तब तुमने मुझे चूसा। अब जाने का समय हुआ तो आम से मुँह मोड लिया।। जब आता हूँ तो गुण गान करते हो। मेरी प्रसन्नता के लिए क्या क्या…

  • भूले से चेहरे | Geet bhoole se chehre

    भूले से चेहरे  ( Bhoole se chehre )     भूले  से  चेहरे  कितने  ही, आँखों में घिर आए हैं ! अपना भी चेहरा है उनमें, या हम फिर भरमाए हैं !!   प्रातः कीआशा बन आये, हैं जग में कब से उजियारे लेकिन अबभी अन्धियारों से,भरे हुए घरके गलियारे मैं अपने आँगन में बैठा…

  • मुझे गुरूर है कि | Kavita Mujhe Guroor hai

    मुझे गुरूर है कि ( Mujhe guroor hai ki )    मुझे गुरूर है कि मैं भारत देश का वासी हूं। लेखनी का दीप जलाता हरता हर उदासी हूं। लुटाता प्यार के मोती शब्दों की बहारों से। खुशियां ढूंढता रहता हंसी चेहरों नजारों में। मुझे गुरूर है बिटिया का पिता हूं मैं प्यारा। महके आंगन…

  • यह नक चढ़ी नाक | Nak Chadhi

    यह नक चढ़ी नाक ( Ya nak chadhi nak )    यह नक चढ़ी नाक गजब ढा गई। तेवर तीखे वह हमको दिखा गई। अंदाज मस्ताने नैना चले तीर से। आहट से लगा कि आंधी आ गई। यह नक चढ़ी नाक नखरो वाली। बड़े चाव से मुसीबत हमने पाली। मोरनी सी चाल घुंघरू पायल के।…

  • निद्रा

    निद्रा     शांत क्लांत सुखांत सी पुरजोर निद्रा। धरती हो या गगन हो हर ओर निद्रा।।   विरह निद्रा मिलन निद्रा सृष्टि निद्रा प्रलय निद्रा, गद्य निद्रा पद्य निद्रा पृथक निद्रा विलय निद्रा, आलसी को दिखती है चहुंओर निद्रा।।धरती०   सुख भी सोवे दुख भी सोवै सोना जग का सार है, सोना ही तो…

  • देखते है | Dekhte Hain

    ( ऐसे तो कितने ही सारे अतुल सुभाष है जिन्हें कोई जानते नहीं है, उनमें से कुछ दुनिया में आज भी मौजूद है कुछ इस दुनिया से जा चुके हैं!! ) देखते है देखते है अब कौन हो हल्ला करेगा।देखते है अब कौन कैंडल जलाएगा। निर्दोष पुरुष बेमौत मरा है यह देखो,कौन जो खिलाफ आवाज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *