Samrat prithviraj chauhan par kavita

सम्राट पृथ्वीराज चौहान | Samrat prithviraj chauhan par kavita

सम्राट पृथ्वीराज चौहान

( Samrat prithviraj chauhan )

 

नाम आपका अमर रहेगा सम्राट पृथ्वीराज चौहान,
ऐसा रचाया इतिहास कि याद करता रहेगा जहान।
माफ़ किया आपने मोहम्मद-गौरी को सोलवी बार,
ढेरों युद्ध जीतकर रणभूमि से बनें हो आप महान।।

 

बचपनें में तीर-कमान युद्ध-कला में निपुण हो गये,
और १५ वर्ष की आयु में राज़ काज सम्भाल लिये।
पिता का नाम राजा सोमेश्वर एवं माता कर्पूरी देवी,
देश की एकता अखंडता के लिए बलिदान दे दिये।।

 

करतें वंदन आपकों दिल्ली के अन्तिम हिंदू सम्राट,
सबसे ऊंचा नाम रहेंगा आपका अजमेर के सम्राट।
५०० हाथी तीन-लाख सैनिक थें अनेंको घुड़सवार,
मान मर्दन एवं हिंदू कुलभूषण के चक्रवर्ती सम्राट।।

 

राय पिथौरा के नाम से भी जाना जाता है आपको,
शब्दभेदी तीर चलानें में संसार जानता है आपको।
महान राजकवि व परममित्र थे चंद्रबरदाई आपके,
चौहान वंश व हिंदू धर्म में सब पहचानते आपको।।

 

बाल्यावस्था से ही वैभवपूर्ण वातावरण में पले बड़े,
६ भाषा में सरस्वती कण्ठाभरण विद्यापीठ में पढ़ें।
युद्धकला और शस्त्र विद्या गुरु श्रीराम जी से लिये,
विवाह और बहादुरी के किस्से आपके है भरें-पड़ें।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • पिता | Pita chhand

    पिता ( Pita ) कृपाण घनाक्षरी   पिता प्रेम का सागर, अनुभवों का खजाना। शिक्षा संस्कार देकर, देते जीवन संवार।   सबका देते साथ वो, हंस हंस बतियाते। दरिया दिल पिता का, करते खूब दुलार।   पिता संबल हमारा, पीपल की ठंडी छांव। झरना वो प्यार भरा, बहती स्नेह बयार।   संघर्षों से भिड़ जाते,…

  • योगाचार्य धर्मचंद्र जी की कविताएँ | Yogacharya Dharmachandra Poetry

    मुर्दे से वसूली एक बहन जो, भूख और,दवा के बिना ,दम तोड़ दिया ।किसी प्रकार से,उसके पति एवं बच्चों ने,उसे घाट पर,दाह संस्कार हेतु ,लाया तो,सोचा था कि ,मशीन से जला देंगे तो,कुछ पैसे बच जाएंगे ,परंतु मशीन बंद थी । अब शुरू हुआ खेल,मुर्दों से वसूली का ,पहले तो लकड़ी,किसी प्रकार से ,उधार बाड़ी…

  • दी गर्दन नाप | Di Gardan Naap

    दी गर्दन नाप ( Di Gardan Naap ) चार चवन्नी क्या मिली, रहा न कुछ भी भान। मति में आकर घुस गए, लोभ मोह अभिमान।। तन मन धन करता रहा, जिस घर सदा निसार। ना जानें फिर क्यों उठी, उस आँगन दीवार।। नहीं लगाया झाड़ भी, जिसने कोई यार। किस मुँह से फिर हो गया,…

  • हे भारत की बेटियों | Hey Bharat ki Betiyon

    हे भारत की बेटियों ( Hey Bharat ki Betiyon )    हे भारत की बेटियों मत मांग करो महंगी साड़ियों और जेवरों की ये कोमल कलाइयां किसी घर की सोहबत बने उससे पहले तुम मांग लेना अपने हिस्से की पढ़ाई और चूड़ियों की जगह हाथों में कलम तुम देखती हो किसी दूसरे घर में अपने…

  • माँ का भय

    माँ का भय मैंने बेटा जनाप्रसव पीड़ा भूल गयी वह धीरे-धीरे हँसने-रोने लगामैंने स्त्री होना बिसरा दिया उसने तुतली भाषा में माँ कहामैं हवा बनकर बहने लगी वह जवान हुआमैं उसके पैरों तले की मिट्टी वारती फिरूँ उसके सिर सेहरा बंधामुझे याद आयामैं भी एक रोज ब्याहकर आयी थीइसके पिता संग कुछ दिनों बाद मैंने…

  • वो हिमालय बन बैठे | Hindi mein Poem

    वो हिमालय बन बैठे ( Wo himalaya ban baithe )     वो गुणी विद्वान हुये सब व्यस्त हो गए। हम बालक नादान थे बड़े मस्त हो गए।   बड़ी ऊंची चीज वो उड़ते आसमानों में। हम मुकाबला करते आंधी तूफानों से।   सात पीढ़ियों का जुगाड़ वो करते चले गए। प्यार के मोती से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *