Poem jeevan ke raaste

अजीब है हमारे जीवन के रास्ते | Poem jeevan ke raaste

अजीब है हमारे जीवन के रास्ते

( Ajeeb hai hamare jeevan ke raaste ) 

 

 

दोस्त बड़े-ही अजीब है हमारे जीवन के यह-रास्तें,

कोई है कहा-से कोई कहा से पर अपनें बन जाते।

दिल के सारे दुःख ग़म हम अपनें दोस्त को बताते,

लेकिन बिछुड़ने का ग़म हम सभी को देकर जातें।।

 

हर कौशिश में हमको यह सफलताऍं नहीं मिलती,

लेकिन हर सफलताओं के पीछे यें कौशिशे होती।

इस ज़िन्दगी का व्याकरण हमें यह नौकरी बताती,

प्रेम दूसरों के लिए और करुणा सबके लिए होती।।

 

मेरा-देश मेरा-गांव मेरा-शहर हमेंशा याद आता है,

हर-क्षण हर-घड़ी घर-परिवार की याद दिलाता है।

वीरों की गाथाऍं-पढ़कर हमको जोश आ जाता है,

नि:स्वार्थ कर्म करतें रहें यह दिल कहता-रहता है।।

 

छल-कपट जाल-झूठ लूट-कसोट से रहतें हम दूर,

ऐसी मोहब्बत वतन से है जान भी दे देते है ज़रुर।

चाहें दुखों का डेरा हो अथवा चारों और अंधेरा हो,

अहंकार दुश्मन का तोड़कर कर देते हम‌ चूर-चूर।।

 

सीमा के प्रहरी जो ठहरें विपदाओं से नहीं घबराते,

जीवन कष्टमय ही रहें हमारा फिर भी हॅंसते रहते।

हमनें ली है शपथ धरती माॅं को सुरक्षित रखने की,

मर्यादा में रहकर अपनी अमूल्य सेवाएं देते‌ रहते।।

 

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/poem-kalam-ki-taqat/

Similar Posts

  • मैं गंगा हूं | Kavita Main Ganga Hoon

    मैं गंगा हूं ( Main Ganga Hoon ) हिमालय की गोद में बस्ती हूं काटकर पहाड़ों को अपने साहस से सरल भाव में बहती हूं ऐसी मै गंगा हूं। लेकर सबको अपने साथ चलती हूं चाहे कंकड़ पत्थर रेत या पेड़ बंजर भूमि उपजाऊ बना दुं ऐसी मै गंगा हूं। प्यासे की प्यास बुझाती बिछड़ों…

  • अफसाने तेरे नाम के -hindi poems

    अफसाने तेरे नाम के   मेरी वफा का सिला यही वो मुझपे मरता है  मिलता है जब भी जख्म हरा जरूर करताहै जाने कहां से सीखा जीने का यह सलीका कत्ल मेरा काँटे से नहीं वो फूल से करता है। वक्त को रखता हमेशा अपनी निगेहबानी में वो जिनदगी को बडे गुरुर से जीता है…

  • मिट्टी के बर्तन | Mitti ke bartan par kavita

    मिट्टी के बर्तन ( Mitti ke bartan )   अपनें परिवार का एक हौंसला हूँ में, कैसे कह दूँ दोस्त थकने लग गया में। मेरी पूरी उम्र निकल गई इस मिट्टी में, नई आकृति देने और बर्तन बनाने में।। हम भी पुतले है इस धरा पर मिट्टी के, आखिर में मिलना ही है इसी मिट्टी…

  • गणेश चतुर्थी | Ganesh Chaturthi

    गणेश चतुर्थी ( Ganesh Chaturthi )    शिवजी ने दिया गणेश को,प्रथम पूज्य वरदान देवी देवताओं में अग्र , गणपति की आराधना । हर कर्म धर्म शुभारंभ, पूर्ण इन्हीं से मनोकामना । सद्बुद्धि के अधिष्ठाता का, सारी सृष्टि करती पहला ध्यान । शिवजी ने दिया गणेश को,प्रथम पूज्य वरदान ।। महादेव साथ गणेश का, जब…

  • व्यर्थ की सोच | Vyarth ki Soch

    व्यर्थ की सोच ( Vyarth ki soch )    लक्ष्य सर हटकर अलग एक दिन की भी व्यर्थ सोच कर सकती है भ्रमित आपको बहक सकते हैं गैर की संगत से बदल सकती है मार्ग की दिशा और आप जा सकते हैं अपने उद्देश्य सर दूर आपकी प्रमुखता आपसे नही आपके कर्म से ही होती…

  • उफ्फ ये गर्मी | Uff ye Garmi

    उफ्फ ये गर्मी ( Uff ye garmi )   तपन भरी धरा हुई, गगन हुआ बेहाल। उफ ये गर्मी कैसी, मौसम ने बदली चाल। बदल गई दिनचर्या सारी, बदला सारा खानपान। तन मन को शीतल करे, मधुर ठंडे पेय श्रीमान । कुदरत रंग बदलती, तेज पड़ रही है धूप। दोपहरी में लूएं चलती, पीओ जलजीरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *