Brahma ji par kavita

परमपिता ब्रह्मदेव | Brahma ji par kavita

परमपिता ब्रह्मदेव

( Param Pita Brahma Dev ) 

 

सनातन धर्म के अनुसार आप है सृजन के देव,
तीनों प्रमुख देवताओं में आप एक है ब्रह्मदेव।
वेदव्यास द्वारा लिखें पुराण में है आपका लेख,
चतुर्भुज और चतुर्मखी भगवान आप ब्रह्मदेव।।

 

यू तों आपका ब्रह्मदेव जग में ढ़ेर सारा है नाम,
सृष्टि-की रचना करनें का आपका ही है काम।
राजस्थान के पुष्करराज में बना आपका-धाम,
जीवन संगिनी आपकी सावित्री जिनका नाम।।

 

श्रीहरि विष्णु की नाभी से हुई आपकी उत्पति,
पितामह एवं कहलाते हो संसार के प्रजापति।
कार्तिक शुक्ल एकादशी से लगता भव्य-मेला,
प्राचीन ग्रन्थों अनुसार पुत्री आपकी सरस्वती।।

 

कुदृष्टि झूठी बोली के कारण मिला ऐसा श्राप,
प्रमुख एक मंदिर है जहां होता आपका जाप।
अजमेर से १४ किलोमीटर दूरी पे पुष्कर राज,
कमल फूल हाथ में व हंस सवारी करतें आप।।

 

चतुरानन श्वेताम्बर ब्रह्मेश ब्रह्मेश्वर व रचियता,
दर्शन को आतें भक्त-गण आपके जगतपिता।
सनकादि ऋषि नारद मुनि और दक्ष प्रजापति,
सप्त ऋषियों सहीत आप दसों पुत्रों के पिता।।

 

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • आगे से | Kavita Aage Se

    आगे से ( Aage Se ) वचन लिया हमने भइया से, कच्चे सूत के धागे से, करो हमारी रक्षा भईया, बढ़कर तुम ही आगे से, देखो डिग ना जाना भाई, तुम अपने इस वादे से, इल्ज़ाम न लेना सिर कोई, वचन निभाना आगे से, भाई-बहना के बीच भले, तकरार कोई भी हो जाए, अहंकार मत…

  • आंवला नवमी | Amla Navami

    आंवला नवमी ( Amla Navami )   सुख वैभव आरोग्य अक्षय,आंवला नवमी उपासना से कार्तिक शुक्ल नवमी महत्ता, सनातन धर्म पुनीत स्थान । मां लक्ष्मी विष्णु आमल वृक्ष, सर्वत्र पूजन वंदन आह्वान । स्वयं सिद्ध मुहूर्त अंतर्निहित , सद्यः फल व्रत साधना से । सुख वैभव आरोग्य अक्षय,आंवला नवमी उपासना से ।। भविष्य स्कंद पद्म…

  • Kavita | अनबन

    अनबन ( Anban )   ** बदल गए हो तुम बदल गए हैं हम नए एक अंदाज से अब मिल रहे हैं हम। ना रही वो कसक ना रही वो ठसक ना रहे अब बहक औपचारिकता हुई मुस्कुराहट! चहक हुई काफूर बैठे अब तो हम दूर दूर! जाने कब क्यूं कैसे चढ़ी यह सनक? मिलें…

  • व्यवहार | Hindi Poem Vyavahar

    व्यवहार ( Vyavahar )   बातों से ही तो बढ़ेंगी अपनी बातें हाथों से हि हाथ मिलेंगे तब हमारे तन्हा कटता नहीं सफ़र जिंदगी का रास्ते हि तो बनते हैं रास्तों के सहारे दोस्त न मिले तो दुश्मनों से मिलो, रंजिशें भूलके उनके ही गले मिलो, गर तुम्हें कोई हमदर्द ना मिल सके, तो तुम्हीं…

  • कहां अब पहले से त्यौहार | Tyohar kavita

    कहां अब पहले से त्यौहार ( Kahan ab pehle se tyohar )     कहां अब पहले से त्यौहार रहा ना अपनापन प्यार बड़ों का होता सम्मान लुप्त हो रहे सभी संस्कार   सद्भावों की बहती गंगा घट घट उमड़ता प्यार बहन बेटी बुजुर्गों का होता तब आदर सत्कार   अतिथि को देव मानते पत्थर…

  • साथ चलो | Kavita saath chalo

    साथ चलो ( Saath chalo )   हर हर हर हर महादेव के, नारे के संग साथ चलो। गंगा के गोमुख से लेकर, गंगा सागर तक साथ चलो।   काशी मथुरा और अयोध्या, तक निनाद का जाप करो। जबतक भारत पूर्ण समागम,ना हो तब तक साथ चलो।   काश्मीर अपनी है पर, गिलगित और गारों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *