Poem in Hindi on Bitiya

बिटिया तू हो गई है अब स्यानी | Poem in Hindi on Bitiya

बिटिया तू हो गई है अब स्यानी

( Bitiya tu ho gayi hai ab shayani ) 

 

मेरी प्यारी बिटिया रानी तू हो गई है अब स्यानी,
मेरे कलेजे के टुकड़े अब न करों कोई मनमानी।
समझा रहें है आपको आज आपकें नाना-नानी,
हर लड़की की विधाता ऐसी लिखता है कहानी।।

आपकें विवाह के खातिर मैं देकर आया ज़ुबान,
निपुणता-कर्मठता से बनाना अब वहां पहचान।
मान-सम्मान करना सभी का रखना स्वयं ध्यान,
मुसीबतों का करके सामना बनके रहना चट्टान।।

यह जीवन है ऐसी यात्रा जो स्त्री बिना निराधार,
वंश बढ़ाकर पालन करती भरा है त्याग अपार।
बिटिया अपना साथ था बस इतने ही समय का,
जुदाई का कहर सहना आप हो गई समझदार।।

मेरी प्यारी लाड़ली ना करना सोच फ़िक्र हमारी,
यही दस्तूर है जमाने का व मेरी भी ज़िम्मेदारी।
बस कर दूं पीलें हाथ तुम्हारे और कर दूं विदाई,
दो परिवार को जोड़कर रखती समझदार नारी।।

अपनों से बिछुडने का तुम दुख कभी ना करना,
नूतन‌ नये रिश्तो में मिश्री जैसे घुल-मिल जाना।
विदाई समारोह के समय तुम आंसू नही बहाना,
ख़ुश होकर ससुराल जाना सुध-बुध लेते रहना।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • करवा चौथ मनाऊ मै | Karva chauth par kavita

    करवा चौथ मनाऊ मै ( Karva chauth manaun main )   करवा चौथ मनाऊं मै करवे को सजाऊ मैं गणेश का पूजन कर दूर्वा उन्हें चढ़ाऊ मैं एड़ी में लगा आलता सिंदूर मांग सजाऊ मै पांव में बिछिया माथे बिंदी मेहंदी हाथ रचाऊ मै लाल चुनरिया ओढ़ के गीत खुशी के गाऊ मै धूप दीप…

  • एक आह | Kavita Ek Aah

    एक आह ( Ek aah )    एक आह भरी होगी हमने न सुनी होगी। दर्द की दास्तां दिल से वो बयान कर गई। आग कहीं जली होगी हमने न देखी होगी। दिलजलो से बेखबर फिर आंख भर गई। आरजू कहीं पली होगी हमने न कहीं होगी। दिल की धड़कनें दिल तक दस्तक दे गई।…

  • काश!

    काश! कर्म न जाने ,धर्म न जाने फिर सोचे यही बातकाश ! ये करता ,काश! वो करताकाश ! ये होता, काश ! वो होताकाश -काश कश्मकश में उलझा है इंसान ,माया के इस चक्रव्यूह में फंसा हुआ है नादान। सत्य ना बोले ,नित्य ना होवे,फिर सोचे यही बातकाश ये सुनता ,काश वो सुनताकाश ये होता,…

  • Kavita Aaj ka Samachar | आज का समाचार

    आज का समाचार ( Aaj Ka Samachar )   कोरोना इस बार पार कर गया लाख एक और पंद्रह हजार रहें सतर्क करें न कुतर्क यह महामारी है सारे रोगों पर भारी है यमराज से इसकी यारी है धरी रह गई सारी तैयारी है टीके पर टिकी उम्मीद है अब सारी लगवाने की अब बारी…

  • अपनों से प्यार पाता हूं | Geet apno se pyar pata hoon

    अपनों से प्यार पाता हूं ( Apno se pyar pata hoon )    रिश्तो की डगर पर जिम्मेदारी खूब निभाता हूं जीवन के उतार-चढ़ाव में संभल कर जाता हूं घर परिवार कुटुंब समाज सदा स्नेह लुटाता हूं अपनापन अनमोल है अपनों से प्यार पाता हूं अपनों से प्यार पाता हूं   मात पिता की सेवा…

  • सत्य अहिंसा

    सत्य अहिंसा   सत्य है तो सत्य का प्रयोग होना चाहिए। अहिंसा वही है कोई नहीं रोना चाहिए।।   उदर पूर्ति भी रहे रक्षा भी स्वाभिमान की, ब्योम तक लहराये ध्वज जवान जय किसान की, प्रेम भावना भरा संसार होना चाहिए।‌। सत्य०   नित नये अपराध से मानवता परेशान हैं, अहिंसा की लगता है खतरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *