Rishton par Kavita

रिश्तों की महक कभी कम ना होने देना | Rishton par Kavita

रिश्तों की महक कभी कम ना होने देना

( Rishton ki mahak kabhi kam na hone dena )

 

आज रिश्तों में भी अपनी ईमानदारियां निभाओ,
इसमे भी सब अपनी यह जिम्मेदारियां निभाओ।
भले विचार मन में लाओ ऐसी प्रेरणा बन जाओ,
चाहे ढेरों समस्याएं आए फिर भी साथ निभाओ।।

चाहे बेटा-बेटी भाई-बहन या पत्नी हो किसी की,
इज्ज़त सबको देना कभी धोखा किसे नही देना।
लालच घमंड से बचना और बुरी नज़रें ना रखना,
यह रिश्तों की महक ‌कभी भी कम ना होने देना।।

यह जीवन का सार सबसे रखना समान व्यवहार,
हर चीज़ ना बिकती बाज़ार बनों सब समझदार।
लड़ाई में सदा होता है भीषण सभी का सर्वनाश,
सब अपनो के प्यारे बनों जैसे वतन के पहरेदार‌।।

चिकनी चुपड़ी बातो से अच्छा व्यवहार ना बनता,
अपने ही अपनो से छल करे वो महान ‌ना बनता।
जैसे ज़वानी में लालच बचपना लेकर चल जाता,
किसी को उजाड़ देता और किसे रुलाकर जाता।।

कमजोर व्यक्ति एवं स्त्री पर कभी हाथ न उठाना,
किसी भी मज़हब को कोई कभी बुरा ना बताना।
ज़रुरत पड़ने पर सभी एकता का परिचय है देना,
असहाय निर्धन भाई का मददगार बनकर रहना।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • मोहब्बत उसे भी थी | Prem Kavita

    मोहब्बत उसे भी थी ( Mohabbat use bhi thi )   हां मोहब्बत उसे भी थी, वो प्यार का सागर सारा। उर तरंगे ले हिलोरे, अविरल बहती नेह धारा।   नेह सिंचित किनारे भी, पल पल में मुस्काते थे। मधुर स्नेह की बूंदे पाकर, मन ही मन इतराते थे।   कोई चेहरा उस हृदय को,…

  • अनजाना सफ़र | Anjana Safar

    अनजाना सफ़र  ( Anjana Safar ) महानगर के होटल की पच्चीसवीं मंज़िल से देख रही हूँ चलती हुई रेलगाड़ी को जो सर्पाकार घुमावदार लम्बाई में मानो अजगर सी रेंगती हो रेलगाड़ी के डिब्बे लगते हैं जैसे अजगर के शरीर पर पड़ी धारियाँ जिसने भी रेल का आविष्कार किया होगा उसके हृदय में एक बार तो…

  • हमारी विरासत हमारी धरोहर | Poem hamari virasat

    हमारी विरासत हमारी धरोहर ( Hamari virasat hamari dharohar )     शौर्य पराक्रम ओज भरा दमकता हो भाल जहां। हम उस देश के वासी हैं बहती प्रेम रसधार यहां।   पुरखों की पावन संस्कृति रग रग में संस्कार भरा। दूरदर्शी सोच ऊंची विनयशीलता गुणों भरी धरा।   दुर्ग किले हमारी विरासत हमारी धरोहर प्यारी…

  • बापू से गुहार | Bapu se Guhar

    बापू से गुहार ( Bapu se guhar ) प्यारे बापू आज अगर तुम इस युग में जिंदा होते।हम जैसे निष्क्रिय लोगों के बीच में तुम जिंदा होते ।देख के सारी चाल कुचालें तुम बापू,निश्चय ही हम सब से तुम शर्मिंदा होते । 1 आओ बापू अब फिर से तुम भारत में आओ।आज के नेताओं को…

  • चंद्रयान तीन | Poem in Hindi on Chandrayaan 3

    चांद पर भारत ( Chand par Bharat )   चांद की धरती पर ,भारत ने पांव पसार लिया ब्रम्हांड के नवयुग मे,खुद को संवार लिया विश्व की नजरें गड़ी ,भारत की वैज्ञानिकता पर करते थे उपहास जो,गिर गए अपनी ही निजता पर रुआब नही अभिमान नहीं,यही भारतीय सभ्यता लेकर साथ चलने की ,यही है कार्तव्यता…

  • अभियंता | kavita abhiyanta

    अभियंता ( Abhiyantā )   हे अभियंता शिल्प नियंता तुम सृजन के आधार। बुद्धि विवेक ज्ञान के सागर हो सच्चे रचनाकार।   गुण माप तोल सब रखते रचते कीर्तिमान। गढ़ लेते कृति आप बने जीवन का आधार।   सकल जगत को देकर जाते निर्माणों की सौगात। याद करे दुनिया सारी जुबा पे होती सुहानी बात।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *