बापू से गुहार | Bapu se Guhar

बापू से गुहार

( Bapu se guhar )

प्यारे बापू आज अगर तुम इस युग में जिंदा होते।
हम जैसे निष्क्रिय लोगों के बीच में तुम जिंदा होते ।
देख के सारी चाल कुचालें तुम बापू,
निश्चय ही हम सब से तुम शर्मिंदा होते । 1

आओ बापू अब फिर से तुम भारत में आओ।
आज के नेताओं को तुम आ कर समझाओ।
शिक्षाएं तुमने दी थी उनको बिल्कुल भूल गए,
आकर के इनको कुछ पाठ प्रेम के पढ़वाओ। 2

तुम तो राष्ट्रपिता बन सबके दिल में रहते हो।
फिर क्यों अपने मन की बातें ना कहते हो।
क्या डर जाते हो इस युग के नेताओं से तुम ,
अब क्यूँ नहीं मेरे मन आकर बस जाते हो । 3

नाम तुम्हारा लेकर देश के हिस्से कर डाले।
सपने देखे तुमने उस देश के हिस्से कर डाले।
दो देशों के मालिक दो नेताजी बन गए तभी,
तुम्हारे विचार भी तो चुपके से कुतर डाले । 4

लेकर नाम तुम्हारा इस देश की सत्ता संभाली थी ।
अपनी बातें अपनी इच्छा देश के ऊपर डाली थी ।
छोड़कर तुमको बापू मार्क्स आइडल बन बैठे,
गांधीवाद की अर्थी तो मिलकर तभी सजाली थी । 5

कितने अनुयाई रहे तुम्हारे उस पराधीन भारत में।
सन 50 में ही नहीं 46 में भी तुमको मारा भारत में ।
सारे दुनिया में नाम तुम्हारा अहिंसा वादी लेते हैं,
तुम्हारे अनुयाई भी अब नफरत फैलाते हैं भारत में । 6

यह सच है बापू तुम कभी ना वापस आ पाओगे ।
इस भारत में गांधीवादी में भी अब गांधी ना पाओगे ।
नाम तुम्हारा बेच-बेचकर अपने घर बनाएं जो,
उनके घर में तुम बापू दो पल भी ना रह पाओगे। 7

प्रवल प्रताप सिंह राणा “प्रवल”

बैंगलुरू ( कर्नाटक )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • गुरु नाम अधारा | Guru Nam Adhara

    गुरु नाम अधारा ( Guru Nam Adhara ) जनम जनम का साथ है तुम्हारा हमारा हमारा तुम्हारा l एक गुरु नाम अधारा एक गुरु नाम सहारा l जब जब भटकी राहें गही कर तूने उबरा l एक गुरु नाम अधारा एक गुरु तू ही सहारा l चरण वंदन, पूजन करूं मैं तेरा l ज्ञान की…

  • संत कबीर दास | Sant Kabir Das par kavita

    संत कबीर दास ( Sant Kabir Das )     आडंबर दिखावे का, करते सदा विरोध। कबीर दास के दोहे, जनचेतना ला रहे।   अल्लाह के बंदे बने, राम के आराधक भी। संप्रदाय सद्भाव के, प्रसून खिलाते रहे।   उपदेश मन भाए, वचन राह दिखाएं। संत कबीर के दोहे, सबके मन भाते रहे।   सभी…

  • चीख | Cheekh par kavita

    चीख ( Cheekh )    चीरती नीले गगन को हृदय विदारक चीख सी है। ले लिया सब कुछ हमारा देता हमको भीख सी है।‌।   छोड़कर घर द्वार तेरे पास आयी यहां मैं, सगे सम्बन्धी सब छूटे अब बता जाऊं कहां मैं‌, दो रोटी के बदले देता लम्बी लम्बी सीख सी है।।ले लिया ०  …

  • लो आई जगमग दिवाली | Diwali ke geet

    लो आई जगमग दिवाली ( Lo aayi jagmag diwali )   लो आई जगमग दिवाली दीप जले घर आंगन में। खुशियों भरी बहारें आई फूल खिले हर आंगन में। दीप जले घर आंगन में   सद्भावों की बहती धारा धन वैभवता भंडार रहे। लक्ष्मी जी की कृपा बरसती खुशियां अपार रहे। रिश्तो में मधुरता घोले…

  • मै अयोध्या हूं | Kavita Main Ayodhya Hoon

    मै अयोध्या हूं ( Main Ayodhya Hoon )   जम्बू द्वीप में जलते दीये आर्यावर्त की चमकती आभा बहते सरयू की निर्मल धारा मैं अयोध्या हूं ! स्कंद पुराण की कथा सुनाती रघुवंशियों की राजधानी होती प्रभु राम की जन्मभूमि बताती मैं ,,,,,,,,,,,,,,,,,,, ! सदियों से यातनाएं सहती बर्बर बाबर का विध्वंश झेलती न्याय मंडलों…

  • शेखावाटी उत्सव | Shekhawati Utsav

    शेखावाटी उत्सव ( Shekhawati Utsav )   सांस्कृतिक अनुपमा,शेखावाटी उत्सव में वीर भूमि शेखावाटी उत्संग, अति शोभित नवलगढ़ नगरी । ठाकुर नवलसिंह संस्थापक, उपमा धन धान्य वैभव गगरी । मोहक रोहक पुरात्तन दीर्घा, आकर्षक हवेलियां घनत्व में । सांस्कृतिक अनुपमा,शेखावाटी उत्सव में ।। अद्भुत भित्ति चित्र स्वर्ण शहर, मारवाड़ी समुदाय अवतरण स्थली । छियालीस ग्राम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *