Kavita Aisi wo Anpadh Pidhi

ऐसी वो अनपढ़ पीढ़ी | Kavita Aisi wo Anpadh Pidhi

ऐसी वो अनपढ़ पीढ़ी 

( Aisi wo anpadh pidhi )

 

हम है! हिन्दी भाषा के लेखक,
कोई न समझे हमें चाहें बेशक।
घूमती है यह एक बात मस्तक,
कोई मिल जाये नूतन शीर्षक।।

दिन में मिलता ना हमें आराम,
रात्रि लिखनें में करतें है ख़राब‌।
कब हुई आधी कब भौर ये हुई,
मुझे लगा आज रात्रि नही हुई।‌।

वो थी भारत की अनपढ़ पीढ़ी,
समय से सोती थी और जगती।
सुबह २ तुलसी में जल चढ़ाती,
कैला-बरगद व पीपल पूजती।।

पक्षियों को दाना-पानी वो देती,
जितना खाएं थाली में वो लेती।
अन्न व्यर्थ नाली में नही बहाती,
बची हुई रोटी गाय को वे देती।।

वो थी पीढ़ी बिलकुल में सच्ची,
दुःख-सुख में हाथ वही‌ बटाती।
गलती कबूल की हिम्मत रहती,
सुधार करने का प्रयत्न करती।।

पेड़-पौधों का ध्यान वह रखती,
सुबह से शाम यें मेहनत करती‌।
पूरी रात सुख की नींद में सोती,
ऐसी वो देश की अनपढ़ पीढ़ी।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

 

Similar Posts

  • जय हिंद , जय हिंदी , जय भारत | Kavita jai Hind jai Hindi

    जय हिंद , जय हिंदी , जय भारत ( Jai Hind, Jai Hindi, Jai Bharat )    हिंदी भारत देश की जनता की आवाज हो रहे शासन के पूरे हिंदी में सब काज ।। आओ साहित्य से करे राज्यभाषा का प्रचार जगत हिंदी बोल रहा अपने स्वर में आज ।। प्रेम ,प्रीत भरा हिंदी में…

  • बचपन के दिन | kavita

    बचपन के दिन ( Bachapan ke din ) पलकों  पे  अधरों  को  रख कर, थपकी देत सुलाय। नही रहे अब दिन बचपन के, अब मुझे नींद न आय।   सपने  जल गए भस्म बन गई, अब रोए ना मुस्काए, लौंटा दो कोई  बचपन के दिय, अब ना पीड़ सहाय।   किससे मन की बात कहे,…

  • मोल क्या दोगे | Mol kya doge

    मोल क्या दोगे ( Mol kya doge )    यूं ही बरसती नही बूंद बादल से याद है उसे सागर की गहराई छूकर भी ऊंचाई को हर कोई जमीनी धरातल को भूला नहीं करता… चुका दोगे ली गई कर्ज की दौलत को उस वक्त के एहसान का मोल क्या दोगे कम पड़ जायेगी तुम्हारी उम्र…

  • कब आओगे | Kab aaoge poem in Hindi

    कब आओगे ( Kab aaoge )   वृन्दावन जस धाम जहाँ पर, जमुना जी का घाट। वहाँ  पे  राधा  देखे  आस , साँवरे  कब आओगे॥ …. शाम  से  हो गई  रात,  मुरलिया  की  ना  छेडी तान। विकल हो राधा ढूँढे आज, श्याम तुम कब आओगे॥ …. नयना  सिन्धु  समान ,  छलकता  आँखो  से  है  प्यार।…

  • तुम साधना हो

    तुम साधना हो तुम ईश्वर की अनुपम संचेतना होरचित ह्दय प्रेम की गूढ़ संवेदना होक्या कहा जाए अद्भुत सौन्दर्य वालीतुम सृष्टि की साकार हुई साधना हो । घुँघराले केश, मृगनयनी, तेज मस्तकअंग सब सुअंग लगें यौवन दे दस्तक।ठुड्डी और कनपटी बीच चमके कपोलकवि सहज अनुभूति की तुम पालना हो । तुझसे जुड़कर कान की बाली…

  • चोर चोर मौसेरे भाई | Geet chor chor mausere bhai

    चोर चोर मौसेरे भाई ( Chor chor mausere bhai )   सड़क पुल नदिया निगले घोटालों की बाढ़ आई। चारा तक छोड़ा नहीं नेता वही जो खाए मलाई। महकमे में भ्रष्टाचार फैला लगे जैसे सुरसा आई। जनता की कमर तोड़ दी ऊपर से बढ़ती महंगाई। चोर चोर मौसेरे भाई,चोर चोर मौसेरे भाई   सांठगांठ से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *