Kavita Ye Mulk Hamari Jaan

ये मुल्क हमारी जान | Kavita Ye Mulk Hamari Jaan

ये मुल्क हमारी जान

( Ye mulk hamari jaan )

 

एक दिन भी निभा नही सकेंगे हम जैसा किरदार
पर आज वही लोग हम को मशवरे देते है हजार।

उंगली पर लगी हुई स्याही केवल निशानी नही है
हमारी शान व देश की पहचान, लोकतंत्र यही है।

देश मना रहा गणतंत्र दिवस लोकतंत्र देता संदेश
हर एक जुबाँ पे यही नाम महान मेरा भारत देश।

उत्तम संविधान भारत का लगता है शहद समान
राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय गीत का करते सब मान।

समय गुजरता जा रहा किसका कैसे करें बखान
यहां जवान शहीद हो रहें खेत में मर रहे किसान।

जमाना दिवाना कोई अपनो का कोई बेगानो का
घरवाली बाहरवाली का लेकिन हम वसुंधरा का।

ये मुल्क हमारी जान इस पर दिल हमारा कुर्बान
हमारे में जब तक है जान रक्षा करेंगे हम जवान।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

 

Similar Posts

  • माँ का भय

    माँ का भय मैंने बेटा जनाप्रसव पीड़ा भूल गयी वह धीरे-धीरे हँसने-रोने लगामैंने स्त्री होना बिसरा दिया उसने तुतली भाषा में माँ कहामैं हवा बनकर बहने लगी वह जवान हुआमैं उसके पैरों तले की मिट्टी वारती फिरूँ उसके सिर सेहरा बंधामुझे याद आयामैं भी एक रोज ब्याहकर आयी थीइसके पिता संग कुछ दिनों बाद मैंने…

  • गुरुर ब्रहमा गुरुर विष्णु | Teacher’s Day Par Kavita

    गुरुर ब्रहमा गुरुर विष्णु ( Gurur Brahma Gurur Vishnu )   जहाँ सिर श्रृद्धा से झुक जाते है अपने शिक्षक सभी याद आते हैं माँ मेरी प्रथम शिक्षिका है मेरी जीवन की वही रचियेता है पिता से धेर्य सीखा और सीखी स्थिरता चुपचाप जिम्मेदारी वहन करना और मधुरता दादी दादा नानी नाना से सीखा मिलजुल…

  • नमामि गंगे | Namami Gange

    नमामि गंगे ( Namami Gange ) नमामि गंगे , नमामि गंगे ।हर हर गंगे , हर हर गंगे ।आओ गंगा में, डुबकी लगायें ।तन और मन , को शुद्ध बनायें ।गंगाजल की ,यह शीतलता ।करती दूर ,ह्रदय की मलिनता ।आओ शुद्ध करें ,इस जल को ।कैसे भी बस , स्वच्छ यह जल हो ।जय हो…

  • वर्तमान नारी की झलक

    वर्तमान नारी की झलक सदियों से रुढ़ियों के पर्दो में ढ़क कर जिसे रखा,आज वो समाज के इस पर्दे को हटाने आयी है, डरी,सहमी ,नासमझ स्त्रियों के दिल का बोझवो आशा बनकर मिटाने आयी है, अपनी ताकत से गांव ,शहर ही नहीं देश में भी जागरूकता लायी है, आज नारियों के कार्यों के चर्चा से…

  • शटर उठा दो | Kavita

    शटर उठा दो ( Shatar utha do )   मेरे ख्याल रूपी ब्रेड पे बटर लगा दो। दिल का बन्द है दुकान तुम शटर उठा दो।   मिला के नयन नयनों से यू आँखे चार कर लो। पनीर तल के रखा है कि तुम मटर मिला दो।   पुलाव बन रही ख्यालों में थाली लगा…

  • होली प्रेम | Holi Prem

    होली प्रेम ( Holi Prem )   महक उठा फिर से टेशू, फूलों से अपने प्रिय लाल ! फागुन में उड़ने लगा फिर प्रेम से बने रंग का गुलाल ।। जब पिचकारी मोहे पिया ने मारी रंग डारी मोहे सभी रंगों से सारी, रगड़ रगड़ मोहे ऐसे रंग लगाया निकल गई थकन,सारी बीमारी ।। मचाया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *