Kavita Desh Hamara

देश हमारा हम हैं इसके | Kavita Desh Hamara

देश हमारा हम हैं इसके

( Desh hamara hum hain iske ) 

 

जिन भावों को मन में धर के, उत्सव खूब मनाया है।
जिन भावों को राष्ट्रगान में, मिलकर हमने गाया है।।

जिन भावों से भारत मां की, जय जयकार लगाई है।
जिन भावों से संविधान की, तुमने रखी दुहाई है।।

एक निवेदन उन भावों को, निशदिन जिंदा रखना तुम।
हरपल अपने दिल में यारों, याद तिरंगा रखना तुम।।

कल से भूल नहीं जाना कि, अपना देश महान है
कल से भूल नहीं जाना कि, देश हमारी शान है।।

कल से भूल नहीं जाना तुम, देश धर्म की बातों को।
कल से भूल नहीं जाना तुम, धरती मां से नातों को।।

देश हमारा हम हैं इसके, केवल इसका भान रहे।
हरपल अपने दिल में यारों, अपना हिंदुस्तान रहे।।

 

कवि भोले प्रसाद नेमा “चंचल”
हर्रई,  छिंदवाड़ा
( मध्य प्रदेश )

 

यह भी पढ़ें :-

पेंशन की लड़ाई में मेरी कलम से एक आहुति | Pension par kavita

 

 

 

 

Similar Posts

  • बसंत ऋतु | Basant Ritu

    बसंत ऋतु ( Basant Ritu )    आ गए ऋतुराज बसंत चहुं ओर फैल रही स्वर्णिम आभा, सुंदर प्राकृतिक छटा में खिली पीले पुष्पों की स्वर्ण प्रभा। मां शारदे की पूजा का पावन अवसर है इसमें आता, ज्ञानदायिनी देवी की कृपा से जगत उजियारा पाता। बसंत ऋतु आते ही सुंदर सुरम्य वातावरण हुआ, ठंडी पवन…

  • अभिनंदन नववर्ष अभिनंदन | Nav varsh par kavita

    अभिनंदन नववर्ष अभिनंदन ( Abhinandan nav varsh abhinandan )    खुशियां लेकर आया अब प्यारा नूतन वर्ष, झूमो-नाचो, गाओ सभी मनाओ यारों हर्ष। अब बीत गया वह वर्ष बनाया जिसने नर्क, सुख का हुआ आगमन करो स्वागतम वर्ष।। अभिनंदन है अभिनंदन नववर्ष अभिनंदन, महके यह सारा जहां हम सब करते वंदन। बीत गया जो बीत…

  • कागज और नोट | Kagaz aur Note

    कागज और नोट  ( Kagaz aur note )    बचपन में पढ़ने का या अच्छा कुछ करने का मन कहां? और कब? होता है। पर मां समझाती थी एक ही बात बताती थी पढने से कुछ करने से पैसा आता है सहूलियत आती है और ज़िंदगी सुधर जाती है। चड़ पड़ा बस्ता लिए स्कूल को,…

  • शिव | Shiv ji par kavita

    शिव ( Shiv )   जो आरम्भ है, अनादि है, सर्वश्रेष्ठ है, जो काल, कराल, प्रचंड है, जिनका स्वरूप अद्वितीय है, जिनका नाम ही सर्वस्व है, शिव है, सदा शिव है। मस्तक में जो चाँद सजाये, भस्म में जो रूप रमाये, गंगप्रवाह जो जटा मे धराये, मंथन को जो कण्ठ में बसाये, शिव है, सदा…

  • हे मां रजनी

    हे मां रजनी मां रजनी सा ना कोई उपकारी l पूरा भूमंडल मां तेरा आभारी l पूरा जग तेरा वंदन करता है l नमन तुझे भगवान भास्कर भी करता है l मां समय की तू बड़ी पाबंद l नित्य अपने समय पर आती है l फैला तम की चादर थके मांदे भास्कर को ले आगोश…

  • मकर संक्रान्ति

    मकर संक्रान्ति मकर संक्रान्ति पर्व परहमारे जीवन में नवचिन्तन का सृजन होंऔर आशा हमारे जीवन केहर पल को उत्साह से भरती जायें ।क्योंकि सकारात्मक जीवनव चिंतन का अपना एकअलग ही आनंद और उत्साह है,इससे दुःख की धारा का प्रवाहस्वतः ही पड़ जाता मंद है ।मरना सिर्फ एक ही दिन परजीने के दिन तो अनेक है,सत्य…

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *