Baba Ramdev Pir

नगर सेठ रामदेव बाबा | Baba Ramdev Pir

नगर सेठ रामदेव बाबा

( Nagar Seth Ramdev Baba ) 

 

धरा नवलगढ़ शहर प्यारा बाबा रामसापीर हमारा।
नगर सेठ रामदेव बाबा तेरे दर पे लगता भंडारा।

लीलो घोड़ो धवल ध्वजा मंदिर बाबा आलीशान।
दूर-दूर से आवे जातरी भक्त करते तेरा गुणगान।

भादवा सुदी दशमी मेला झूला लगे सजे बाजार।
दीप ज्योति जगे उजियारा भरा रहे बाबा दरबार।

चढ़े चूरमा लड्डू पेड़ा श्रीफल की बाबा है भरमार।
कौड़ी पंगलू के दुःख हर्ता रामसा पीर जग करतार

करो कामना सबकी पूरी बाबा रामसा पीरों के पीर।
खुशियों से झोली भर जाए दमके सबकी तकदीर।

अखंड ज्योत बाबा मन मोहे हे भक्तों के प्रतिपाल।
सुख संपत्ति वैभव दाता बाबा अजमलजी के लाल।

धूप दीप हो नैवेद्य आरती ढोल नगाड़े शंख बजे।
माही दशमी जन्म उत्सव सुंदर सा दरबार सजे।

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

राम नाम की चादर ओढ़े | Ram Naam ki

Similar Posts

  • उड़ती पतंग सी फितरत | Poem Udti Patang si Fitrat

    उड़ती पतंग सी फितरत ( Udti patang si fitrat )    व्योम तलक उड़ाने उंची आसमां तक छा जाऊं। मन करता दुनिया घूम लूं पंख लगा उड़ पाऊं। उड़ती पतंग सी फितरत डोर को थामे रखना। दुनिया के रंग निराले खुशियों की शामे रखना। उड़ती रहे नील गगन में विविध भांति रंग लिए। अटकलें आसमानों…

  • बहुजन जागरण चालीसा

    बहुजन जागरण चालीसा 01. ❝ कहें गर्व-अधिकार से,नारी दलित यतीम।    नाम नहीं नारा नहीं, धम्म-दीप हैं भीम।। ❞ 02. ❝ जन्म हुआ रे भीम का,खुशी महल-खपरैल।     धम्म-घोष है न्याय का, तिथि चौदह अप्रैल।। ❞ 03. ❝ समता औ’ सम्मान ही, संविधान की थीम।  सृजन किए अंबेडकर,बोलो जय जय भीम।। ❞ 04.  ❝…

  • होली में हो गया खेला

    होली में हो गया खेला होली में हो गया खेला झरेलाहोली में हो गया खेला, ज़ेलेंस्की देखत रहें हिरो बने के सपनारूस अमेरिका ने धड़के धकेला झरेलाहोली में हो गया खेला। होली में हो गया खेला झरेलाहोली में हो गया खेला। ज़ेलेंस्की पकावत रहें मन में पुवामुंह झुलस के भईल गुलगुला झरेलाहोली में हो गया…

  • Hindi Kavita On Life | Hindi Kavita -मुसाफिर

    मुसाफिर ( Musafir ) … मुसाफिर तंन्हा हूँ मै, साथ चलोगे क्या, तुम  मेेरे। है मंजिल दूर, सफर मुश्किल , क्या साथ चलोगे मेरे। यही है डगर, एक मंजिल है तो फिर, साथ चलो ना, सफर कट जायेगा दोनो का, हमसफर बनोगे मेरे। … करेगे दुख सुख की बातें, बातों से खनक बढेगी। हमारे दिल…

  • वो गांव बहुत याद आता है

    वो गांव बहुत याद आत है बीता बचपन गांव में वह गांव बहुत याद आता है l टेढ़ी ~मेढ़ी गलियां चुभ गये कांटे छाले पड़ गए पांव में वो गांव बहुत याद आता है l हम खेले खेल नदिया तीरे भरी दुपहरिया आम की बगिया l कुहके कोयलिया खाएं कच्ची अमिया लेकर नमक मिर्च की…

  • हृदय के गाँठ | Kavita hriday ke ganth

    हृदय के गाँठ ( Kavita hriday ke ganth )   1. हृदय के गाँठ खोल के,आओ बात बढाते है। परत दर परत गर्द है, आओ उसे उडाते है। ये दुनिया का है मेला,भीड मे सब अन्जाने से, पकड लो हाथ मेरा तो,दिल की बात बताते है।   2. खुद लज्जाहीन रहे जो, वो तेरी क्या…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *