Kavita hriday ke ganth

हृदय के गाँठ | Kavita hriday ke ganth

हृदय के गाँठ

( Kavita hriday ke ganth )

 

1.

हृदय के गाँठ खोल के,आओ बात बढाते है।
परत दर परत गर्द है, आओ उसे उडाते है।
ये दुनिया का है मेला,भीड मे सब अन्जाने से,
पकड लो हाथ मेरा तो,दिल की बात बताते है।

 

2.

खुद लज्जाहीन रहे जो, वो तेरी क्या लाज बचाएगे।
खुद पर रख विश्वास शेर, हरि ही अब राह दिखाएगे।
दंम्भ रहा जितना रावण में , उतना ही दुर्योधन में,
ध्रुव प्रहलाद बनो हे मानव, ईश्वर धरती पर आएगे।

 

3.

 

भरी कल्पना ने मेरी, ऐसी अलग उडान।
तोड़ ताड़ के बन्धन सारे, पहुची तेरे पास।
प्यार अमिट है भावना, मिटे ना जिसकी प्यार,
सपनें मे ही तुम मिले जस, मीरा के मन श्याम।

 

4.

तुम जैसा चाहोगी मुझसे, वैसा मैं ना बन पाऊँगा।
कोशिश करके देख लिया पर,अब मैं ना कर पाऊँगा।
जैसे धरती और ये अम्बर, अपनी भी अस्तित्व यहाँ,
अपने मन को मार के तुम, जैसा मैं ना बन पाऊँगा।

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :

https://thesahitya.com/ghazal-haal-e-dil/

Similar Posts

  • Hindi Kavita On Life | Hindi Kavita -मुसाफिर

    मुसाफिर ( Musafir ) … मुसाफिर तंन्हा हूँ मै, साथ चलोगे क्या, तुम  मेेरे। है मंजिल दूर, सफर मुश्किल , क्या साथ चलोगे मेरे। यही है डगर, एक मंजिल है तो फिर, साथ चलो ना, सफर कट जायेगा दोनो का, हमसफर बनोगे मेरे। … करेगे दुख सुख की बातें, बातों से खनक बढेगी। हमारे दिल…

  • आदिवासी समाज

    आदिवासी समाज संस्कृतिमें हमारीप्रेम अपार है,प्रेम से ही सुगन्धितसारा संसार आदिवासी समाजने पहलकी प्रकृतिकी, प्रकृतिके बिना खवाबोंका नकोई आकार है…”“समय आने परदिखा देना किआपने क्या किया है मानवता की खातिरजरूरत सेज़्यादा मौनआपके पक्ष कोकमज़ोरसाबित करता है…“जंगल के जीवों सेआपका उचित हैव्यवहारजिससे आपके यश काहोता है विस्तार…”“माटी ने आवाज़दी है साथियों, आजफिर एक रण लड़ा जाएप्रकृति…

  • पेंशन की लड़ाई में मेरी कलम से एक आहुति | Pension par kavita

    पेंशन की लड़ाई में मेरी कलम से एक आहुति ( Pension ki ladai mein meri kalam se ek aahuti )     आज समय का आवाहन है, समझो चलो हमारे साथ। मिलकर अपनी बात रखेंगे, पूरी होगी अपनी बात।।   जिसने भी संघर्ष किया है, खोकर ही कुछ पाया है तुम्ही बताओ किसके हिस्से, बैठे…

  • मस्त मद में बसन्त-सन्त है सखी

    मस्त मद में बसन्त-सन्त है सखी आ रहा बसंत बसंतपुर से सखी, मन मस्त जोशीले कसक में सखी, पुराने गमगीन पत्तों का यूँ गिरना! नये सुकून की खुशली है सखी। मधुर मधुर हवा मंद-मंद ठण्डक, गुलाबी मौसम, बॉंधती गण्डक, लुभावन दिन और शीतल रात सखी, नये सुकून की उल्लास है सखी । होली सी रंग-बिरंगी…

  • एहसास तेरा प्यारा | Poem Ehsaas Tera Pyar

    एहसास तेरा प्यारा ( Ehsaas Tera Pyar )   जाने क्यों दिल को लगता, एहसास तेरा प्यारा। बज उठते तार दिल के, बोले मन का इकतारा। क्यों ख्वाबों में चेहरा ये, मुस्कानों के मोती सा। नैनों में झलक आता, विश्वास दिव्य ज्योति सा। सुर संगीत की तुम मधुर, दिव्य धारा लगती हो। छेड़े वीणा के…

  • हवलदार है हम | Havaldar par kavita

     हवलदार है हम  ( Havaldar hai ham )    कई कहानियों का किरदार है हम, और पेशे से एक हवलदार है हम। भारतीय सेना की  पतवार है हम, चार्ज होल्डर एवं चौकीदार है हम।।   सेना पुलिस या पैरामिलिट्री फोर्स, अहम् स्तम्भ सबका होता ये रैंक। हेड़-कांस्टेबल दीवान एवं सार्जेंट, हवलदार भी  कहते  है यहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *