Ghazal Zindagi

यह ज़िन्दगी | Ghazal Zindagi

“यह ज़िन्दगी”

( Yah zindagi )

 

भटक कर ना जाने कहीं दमी रह गई
चलकर भी यह ज़िन्दगी थमी रह गई।

कहा तो बहुत मगर सुना नहीं गया
जाने शब्दों में मेरे कहाँ कमी रह गई।

उसकी ख्वाहिशों की बात करते सब
मेरे जज्बातों में तो बस नमी रह गई।

जहाँ चलते रहे बेबाक बातों के दौर
वहाँ महज़ दिखावे की जमी रह गई।

वो मुमकिन ना हो पाया जो तय था
मंज़िलों की राहों में चंद तमी रह गई।

 

शैली भागवत ‘आस
शिक्षाविद, कवयित्री एवं लेखिका

( इंदौर ) 

यह भी पढ़ें :-

हो नहीं सकता | Emotional Ghazal in Hindi

Similar Posts

  • इंसानियत का रथ | Insaniyat ka Rath

    इंसानियत का रथ ( Insaniyat ka rath )   शर्मिंदा किस कदर है इंसानियत का रथ बढ़ता ही जा रहा है हैवानियत का रथ वाइज़ बिछा रहे हैं बस अपनी गोटियाँ रोकेगा कौन देखो शैतानियत का रथ हो जायें बंद अब यह फिरक़ापरस्तियां आयेगा शहर में कब इंसानियत का रथ निकला हूँ फूल लेके उस…

  • मुझको दिखाता हर लम्हा गरूर है | Heart Touching Ghazal in Hindi

    मुझको दिखाता हर लम्हा गरूर है! ( Mujhko dikhata har lamha garoor hai )     मुझको दिखाता हर लम्हा गरूर है! हर व़क्त रखता वो चेहरा गरूर है   तुझसे  ख़ुदा ख़फ़ा होगा बहुत मगर करना  नहीं  मगर अच्छा गरूर है   यूं हाथ कल नहीं उससे मिलाया है हर बात में बहुत करता…

  • तूफान उठाया है

    तूफान उठाया है इस दिल के समुंदर में तूफान उठाया हैमासूम निगाहों ने जब तीर चलाया है वो दिल के दरीचों से नज़दीक लगा इतनाइक पल में उसे हमने हमराज़ बनाया है ताउम्र रहे रौशन दहलीज़ तेरे घर कीयह दीप मुहब्बत का यूँ हमने जलाया है तुमने जो किया दिल को उम्मीद से वाबस्ताइक ताजमहल…

  • क्या पता कौन थे कहाँ के थे

    क्या पता कौन थे कहाँ के थे आते जाते जो कारवाँ के थेक्या पता कौन थे कहाँ के थे पंछियों को मुआवज़ा क्यों नइंरहने वाले इसी मकाँ के थे इत्र से कुछ गुरेज यूँ भी हुआफूल वो भी तो गुलसिताँ के थे सब हमेशा रहेगा ऐसे हीसारे झंझट इसी गुमाँ के थे एक रस्ता था…

  • आसमान छोड़ गये | Aasman Chhod Gaye

    आसमान छोड़ गये ( Aasman Chhod Gaye ) 1.ख़मोशियों का फ़कत आसमान छोड़ गयेकिसी की याद के पंछी मचान छोड़ गये2.महक रहा है उसी की महक से तन सारावो दिल दिमाग़ में जो जाफ़रान छोड़ गये3.घड़ी-घड़ी ही ये लगता है आसपास हो तुमदयारे-होश में कैसा गुमान छोड़ गये4.उसी सहारे से मंज़िल पे आ गया मैं…

  • हम से | Ghazal Hum Se

    हम से ( Hum Se ) मुदावा इस ग़म-ए-दिल का किया जाता नहीं हम से। तुम्हारे बिन किसी सूरत जिया जाता नहीं हम से। दबे लफ़्ज़ों में ले लेते हैं अक्सर ग़मज़दा हो कर। तुम्हारा नाम भी खुल कर लिया जाता नहीं हम से। जो तुम आकर पिलाओ तो ख़ुशी से पी के मर जाएं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *