Emotional Ghazal in Hindi

हो नहीं सकता | Emotional Ghazal in Hindi

हो नहीं सकता

( Ho nahi sakta )

भरोसा अब कभी उस पर दुबारा हो नहीं सकता
छुड़ाया हाथ जिसने वो हमारा हो नहीं सकता।

बहारों के धनक के रंग सारे देख कर सोचा
विसाले यार से दिलकश नज़ारा हो नहीं सकता।

निगाहों ने निगाहों से बहुत सी गुफ़्तगू कर ली
बिना दिल की रज़ा के ये इशारा हो नहीं सकता।

कभी मत सोचिए नेकी के बदले क्या मिला हमको
करे जो नेकियां उसको ख़सारा हो नहीं सकता।

भले हो दौर ग़र्दिश का गमों की रात हो काली
हमें एहसान गैरों का गवारा हो नहीं सकता।

बने फिरते ख़ुदा जो ये हमेशा भूल जाते हैं
दुखाया दिल अदा उसका क़फ़ारा हो नहीं सकता।

लिखा है जो मुक़द्दर में नयन वो चल के आयेगा
मगर मत मांगना वो जो तुम्हारा हो नहीं सकता।

 

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

रो दिये | Sad Ghazal in Hindi

 

Similar Posts

  • तेरी दीद के बाद | Teri Deed ke Baad

    तेरी दीद के बाद ( Teri deed ke baad ) जहां में कुछ नहीं नायाब तेरी दीद के बाद कहाँ से आये कोई ख़्वाब तेरी दीद के बाद है बेख़बर दिल-ए-बेताब तेरी दीद के बाद जमाल-ए-मस्ती-ए-गरक़ाब तेरी दीद के बाद बनाने वाले ने तुझको बना के जब देखा बनाये फिर कई गिर्दाब तेरी दीद के…

  • ग़ज़ल खंडहर | Khandhar

    खंडहर (Khandhar )    वक्त के साथ मशीनों के पुर्जे घिस जाते है जाने कितने एहसासों में इंसान पिस जाते है। ज़िन्दगी का शिकार कुछ होते है इस कदर उबर कर भी कितने मिट्टी में मिल जाते है। शामोसहर बेफिक्री नहीं सबके नसीब में जीने का सामान जुटाने में ही मिट जाते है। ताकीद करता…

  • उतर जाओगे | Utar Jaoge

    उतर जाओगे ( Utar Jaoge ) बेवफ़ाई की जिस दिन डगर जाओगेमेरी नज़रों से उस दिन उतर जाओगे दिल की कश्ती अगर सौंप दो तुम मुझेपार दरिया के फिर बेख़तर जाओगे प्यार करने लगोगे जब तुम हमेंहम जिधर जायेंगे तुम उधर जाओगे होश उड़ जायेंगे हुस्न वालों के भीप्यार से मेरे इतना निखर जाओगे हाथ…

  • पहली मुलाकात | Ghazal Pehli Mulaqat

    पहली मुलाकात ( Pehli Mulaqat )   धीरे-धीरे वो घूँघट उठाने लगे । धड़कनें मेरे दिल की बढ़ाने लगे ।। १ आ गई रात वो जब मुलाकात की। देखते ही हमें वो लजाने लगे ।। २ देख जबसे लिया यार मैनें सनम । क्या कहूँ की कदम लड़खड़ाने लगे ।। ३ हार कर ही सदा…

  • याद रह रह के कोई मुझको आता है बहुत | Kisi ki Yaad me Shayari

    याद रह रह के कोई मुझको आता है बहुत ( Yaad rah rah ke koi mujhko aata hai bahut )      याद रह रह के कोई मुझको आता है बहुत! प्यार उसका मेरे दिल को तड़पाता है बहुत!   कह हवाओं से चरागों ने खुदकुशी कर ली, अज़ाब-ए-तीरगी आके अब डराता है बहुत!  …

  • मज़ा आ गया | Mazaa aa Gaya

    मज़ा आ गया ( Mazaa aa Gaya )  था तो मुश्किल सफ़र पर मज़ा आ गया इक मुसाफ़िर गया दूसरा आ गया इक मुलाकात उस से हुई थी कहीं मेरे घर वो पता पूछता आ गया उसके आते ही लगने लगा है मुझे वक़्त दर पर मेरे ख़ुशनुमा आ गया लुत्फ़ ही लुत्फ़ आने लगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *