Mobile se Doori Banaye

मोबाईल से दूरी बनाएं | Mobile se Doori Banaye

मोबाईल से दूरी बनाएं

( Mobile se doori banaye ) 

 

मोबाईल के इस शोख ने आज सबको हिला दिया,
छोटे-बड़े बच्चें एवं बुड्ढे सबको नाच ये नचा दिया।
टेलिविज़न रेडियों एवं एसटीडी को भी भुला दिया,
पाश्चात्य संस्कार संस्कृति धीरे-धीरे ये छुड़ा दिया।।

धूल-भरी है आज ज़िंदगी व सब जगह पर ‌गन्दगी,
खो गई है मुस्कान सभी की व भूल रहें है बन्दगी।
इन्सान इन्सान से दूर होकर वो बन रहें है मतलबी,
अश्लीलता की सीमा-तोड़कर जी रहें है ज़िन्दगी।।

ले रहें वह सेल्फी-फ़ोटो और कर रहें चैटिंग सैटिंग,
लड़के चाहें हो लड़कियां वे बन रहें है आज किंग।
अपनें ही अपनों को छलकर यह पहना रहें है रिंग,
आज कम आयु में ही कर रहें है यह ब्लैकमेलिंग।।

बुरा असर पड़ता है इस मोबाईल से इन बच्चों पर,
नेत्र कमजोर संग रहता है चिड़चिड़ेपन का यें डर।
स्वास्थ्य एवम मस्तिष्क पर भी पड़ता है दुष्प्रभाव,
जो युवा पीढ़ी को पतन की तरफ़ करता अग्रसर।‌।

टू जी थ्री जी फोर जी और फाईव जी भी आ गया,
ये जीवन की सच्चाई लिखकर मैंने तो बता दिया।
खेलकूद छोड़कर मोटा चश्मा नेत्रों पर लगा लिया,
मोबाइल की दुनिया में ये इंसान अकेला हो गया।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • Kavita धीरे-धीरे

    धीरे-धीरे ( Dhire Dhire )     साजिश का होगा,असर धीरे-धीरे। फिजाँ में घुलेगा ,जहर धीरे-धीरे।   फलाँ मजहब वाले,हमला करेंगे, फैलेगी शहर में,खबर धीरे-धीरे।   नफरत की अग्नि जलेगी,हर जानिब, धुआँ-धुआँ होगा,शहर धीरे-धीरे।   मुहल्ला-मुहल्ला में,पसरेगा खौप, भटकेंगे लोग दर,बदर धीरे-धीरे।   सियासत के गिद्ध,मँडराने लगेंगे, लाशों पर फिरेगी,नज़र धीरे-धीरे। कवि : बिनोद बेगाना जमशेदपुर, झारखंड…

  • कैसे मनाऊँगी मैं होली | Kavita Kaise Manaungi main Holi

    कैसे मनाऊँगी मैं होली ? ( Kaise Manaungi Main Holi )    कैसे मनाऊँगी मैं होली अगर नहीं तुम आओगे। कैसे लूँगी मीठी करवट, अगर नहीं तुम आओगे। साथ-साथ खाई थी कसमें जो जीने -मरने की, सराबोर करूँगी किसको अगर नहीं तुम आओगे। मालूम है मुझको कि तू हो सरहद की रखवाली में, लौटेगा बिना…

  • वजूद | Vajood

    वजूद ( Vajood )    आज में ही गुम न रहो इतना कि  कल तुमसे तुम्हारा रूठ जाए आज तो आएगा फिर आज के बाद ही संभव है कि कहीं कल तुमसे छूट न जाए समेट लो खुशियां बाहों में अपनी मगर बचाते भी रहो कल के खातिर आज ही कीमती नही तुम्हारे लिए बेहतर…

  • टीआरपी का खेल!

    टीआरपी का खेल! ( व्यंग्य ) ***** टीआरपी के खेल में अबकी धरे गए हैं भैया, देखना है अब कैसे उन्हें बचाते हैं सैंया? चिल्ला चिल्ला कर तीन माह से- बांट रहे थे इंसाफ! हाईकोर्ट ने पल में मिला दिया उसे खाक। कह दिया रिया ‘ड्रग सिंडिकेट’ का हिस्सा नहीं, बनाओ स्वामी कहानी कोई और…

  • जय-जय मतदाता | Kavita Jay Jay Matdata

    जय-जय मतदाता (  Jay Jay Matdata )   जय-जय मतदाता, पढ़ उनका बही-खाता, नेता होते सयाने, नेता होते सयाने, तू देश का निर्माता…..जय-जय मतदाता.. जय-जय मतदाता, पढ़ उनका बही-खाता, नेता होते सयाने, नेता होते सयाने, तू देश का निर्माता…..जय-जय मतदाता.. चाटुकारिता, लालच से फिर देखो तुम बचना, देश की हो तुम ताकत,देश की हो तुम…

  • जीवन आदर्श | Jeevan Adarsh

    जीवन आदर्श  ( Jeevan adarsh )   मैने देखा एक छोटी सी जिंदगी की अहमियत, और इसके साथ प्रकृति की सहूलियत। मैंने देखा उस नन्हीं सी कली को खिलते, विकसित होते, जीने की आशा लिए प्रसन्नचित्त। न भविष्य का भय न अतीत की चिंता, बस कोमल पंखुड़ियों से अपनी सुन्दरता खूबसूरती और आदर्शता को लोगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *