Mitti ki Kaya

है ये मिट्टी की काया | Mitti ki Kaya

है ये मिट्टी की काया!

( Hai ye mitti ki kaya ) 

 

मैंने खुद को तपा करके,
जीवन को सजाया है।
था कर्म मेरा अच्छा,
तब जनम ये पाया है।

कुदरत के आंगन में,
बड़े मजे से खेला है।
ये बीत गया जीवन,
अब जाने की बेला है।

पुरुषार्थ किया हमने,
अब मोक्ष को पाना है।
मेरे कर्म बताएँगे,
क्या साथ ले जाना है।

माया से भरी दुनिया,
कुछ ऐसा प्याला है।
न तृप्त हुआ कोई,
खुद प्यासी हाला है।

अंगूरी लताओं का,
कोई अंत नहीं प्यारे।
आकंठ पिया जिसने,
वो सबके सब हारे।

छीना -झपटी में तू,
जीवन को बिता डाला।
मत पियो हलाहल को,
जरा ठहर जा मतवाला।

जो दूध पिया माँ का,
वो ऋण क्या चुका डाला?
पावन कर दे आँचल,
जिस गोंद ने है पाला।

जिस काम से आए थे,
वो छोड़ दिए आते।
यदि संयम से जीते,
वो गँठरी ले जाते।

है ये मिट्टी की काया,
तू ले आ वो प्याला।
बस अंतर-मन से पी,
न जाना मधुशाला।

कल देखा नहीं किसने,
लालच को जला डालो।
दो दिन की जवानी है,
कोई रोग न तू पालो।

तू ज्ञानी नहीं उससे,
क्षणभंगुर ये प्याला।
ये दुर्लभ मानव तन,
तू कर न इसे काला।

तू भर सत्कर्मो से,
इन साँसों का प्याला।
कट जाएगा भव-बंधन,
मिट जाएगी उर-छाला।

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक),

मुंबई

यह भी पढ़ें :-

उसका सितम इनायत से कम नहीं | Sitam

Similar Posts

  • अपनी छवि निहार | Poem apni chabi nihar

    अपनी छवि निहार ( Apni chabi nihar )   अपनी छवि निहार , सुध भूद खोई बैठी नयन राह देखे मेरे , सखियों से दूरी होई।। दिनभर चली पवन , पर कम न हुई तपन , पानी से भीगा तन, फिर भी प्यासा ये मन ।। अटखेलियां करती में, तुम बिन नीरस होई, फिर से…

  • नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) द्वितीय / तृतीय दिवस

    नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) द्वितीय / तृतीय दिवस नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) द्वितीय / तृतीय दिवस समय का चक्र निरंतर अपनेहिसाब से चलता रहता हैं ।भुवाल माता का स्मरणआश्वासन , विश्वास ,संबंध और सरसता कीसमष्टि कराता रहता हैंवह साथ में समयानुसारआगे अध्यात्म का अवसरभी आता रहता हैं ।जिससे विचार थमजाते हैं और विचारको…

  • बढ़ते रहिए | Badhte Rahiye

    बढ़ते रहिए ( Badhte Rahiye )    आप देते हैं महत्व जब भी कभी किसी को वो पहले परखता है आपकी जरूरत को इंसानियत भी है अनमोल,इंसान के लिए हर किसी को मुफ्त मे,लुटाया नही करते दीजिए इज्जत भी तो ,जरूरी हो जितनी हर किसी का हाजमा ,सही नही होता भीड़ का माहौल है,अपने को…

  • Hindi kavita : मेरी इच्छा

    मेरी इच्छा ( Meri ichha : Kavita )    काश हवा में हम भी उड़ते तितलियों से बातें करते नील गगन की सैर करते अपने सपने को सच करते बादलों को हम छू लेते चाँद पर पिकनिक मनाते  मनचाही मंजिल हम पाते पेड़ो पर झट चढ़ कर हम जंगली जानवरों से बातें करते पंछियों से…

  • आजमाया करें | Kavita

    आजमाया करें ( Aajmaya Karen )   बेवजह बात को ना बढाया करे, मुझसे जब भी मिले मुस्कुराया करे। सारी दुनिया के रंजो व गम भूल कर, दो घडी आँख मुझसे मिलाया करे।   आरजू जो दबी सी सनम दिल में है, आप मुझसे कभी ना छुपाया करे। आइने सा ये चेहरा मेरा है सनम,…

  • कोहरा | Hindi Poem kohara

    कोहरा ( Kohara )   कोहरे की चादर में लिपटी सुबह अठखेलियां सी करती हमारे हिस्से का सूरज भी ज़ब्त कर खुश होती है पगली है नादान है हमें तो चेहरों पर गिरती धुंध भी भा जाती है खुशी से सराबोर कर जाती है…   लेखिका :- Suneet Sood Grover अमृतसर ( पंजाब ) यह भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *