Eye Flu

आई फ्लू | Eye Flu

आई फ्लू

( Eye Flu ) 

 

बारिश बुला रही बीमारियां रखना उसका ध्यान,
छूने मत देना प्रभावित व्यक्ति कोई भी सामान।
नाक-कान स्कीन के साथ रखें ऑंखों का ध्यान,
मौसम-करवट बदल रहा बचना सभी इन्सान।।

आज हर तरफ़ा हो रहा है इस वायरस का शोर,
हल्के में नहीं लेना इसको करना बातों पर गौर।
आई-फ्लू नाम है उसका ऑंखों पर पड़ता जोर,
रोज़ अनेंक मरीज़ आ रहें अस्पताल की और।।

ऑंखों का लाल होना और सफ़ेद कीचड़ आना,
लगातार पानी का बहना और सूजन आ जाना।
मीठी-मीठी खुजली एवं ऑंखों में दर्द का होना,
लक्षण अगर ये लगे डाॅक्टर को तुरंत दिखाना।।

ऐसे में ऑंखों को गुनगुने पानी से बार बार धोएं,
साफ़ एवं सूती-कपड़े का ऐसे में इस्तेमाल करें।
मोक्सीफ्लोक्सासिन आई-ड्रॉप्स ऑंखों में डालें,
लक्षण अगर गंभीर लगें डॉक्टर से संपर्क करें।।

ना देखना टेलिविज़न मोबाईल न ही करें प्रयोग,
ऑंख से ऑंख ना मिलाएं घरों मे रहें ऐसे लोग।
आई फ्लू को रोकने में सब लोग करना सहयोग,
काला चश्मा पहनना एवं करना इसका प्रयोग।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

वाह भाई वाह | Wah Bhai Wah

Similar Posts

  • एक प्रेम कविता | Prem ki poem

    एक प्रेम कविता ( Ek prem kavita )    जब जब साथ तुम्हारा मिले यह ह्रदय मेरा प्रेम से खिले, फूलों से महक जाए हर खुशी भावनाओं में जैसे ये मन वहे ।। मैं एक प्रेम कविता बन जाऊं तू लिखे मुझे अपनी चाहत से , खाली समय में बस सोचे मुझे, तेरी ही एक…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Poem | Kavita -जीवन अमृत

    जीवन अमृत (Jeevan Amrit ) ** बाद मुद्दत के एक ख्याल आया है जिंदगी से उठा एक सवाल आया है हमने कैसे कांटे बोये कैसे काटा यह जीवन कैसे हम ने बाग लगाए कैसे पाए थे कुछ फल ** भीगी चुनरिया जब फागुन में कैसे हमने रंग चढ़ाएं धानी रंग में रंगा स्वयं को इंद्रधनुष…

  • आखिरी दौर | Aakhri Daur

    आखिरी दौर ( Aakhri daur )   आखिरी दौर है जीवन का क्यों न हम याद कर लें अपने किए कर्मों को, इसी आखिरी दौर में याद आता है सारे अच्छे,बुरे कर्म, हम भूल नही पाते हैं सारे मर्मों को। कौन कहता है कि हम भूल जाते हैं अपने सारे किए कर्म गलत या सही,…

  • मोची | Mochi

    मोची ( Mochi )    पैरों से चलने में मजबूर, फिर भी प्रकृति में, मुस्कान भरी छाता बिखेरता , वह तल्लीन था अपने कार्य में, लगता था ऐसे कि वह , प्रभु के गांठ रहा हो जूते, उसका कार्य करने का ढंग, बड़ा ही प्रीत पूर्ण था, वह नहीं देखता कि , कौन छोटा कौन…

  • पर्यटन | Paryatan

    पर्यटन! ( Paryatan )    नई दुनिया की सैर कराता है पर्यटन, दिल पे लदे बोझ को हटाता है पर्यटन। प्रकृति साैंप देती है वह अपना रंग-रूप, सैर-सपाटे से हाथ मिलाता है पर्यटन। घूमना-फिरना है जीवन का एक हिस्सा, वादियों से भी आँख लड़ाता है पर्यटन। भूल-भुलैया में खोते हैं जाकर कितने, उच्च- शिखरों पर…

  • प्रेम की कश्ती | Prem ki Kashti

    प्रेम की कश्ती ( Prem ki Kashti )    प्रेम की कश्ती हो और बाहों का सहारा हो, सफ़र इश्क़-ऐ-समन्दर का, दूर किनारा हो ! मुहब्बत की पनाहों में गुज़रते हो हसीं पल ज़िन्दगी का कैसा खूबसूरत वो नज़ारा हो ! कितने ज़्यादा खुशनसीब होते है वो लोग जिन्हें मिला हर कदम प्यार में सहारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *