आना किसी दिन

आना किसी दिन | Aana kisi din | love poetry in Hindi

आना किसी दिन

( Aana kisi din )

 

किसी दिन आना

और पास आकर

दिल से पूछना…

कि दोस्त…….

क्या रंज है तुम्हें…..?

नाराज़ हो क्या….?

किस बात से ख़फ़ा हो…..?

मुझसे रुसवा क्यूँ हो…….?

अब तुम दूर से पूछोगे तो

सब ख़रीयत ही

बताएँगे न…….

सब सकुशल ही कहेंगे न………

अब दूर से हो तो

क्या हालात बताएँ तुम्हें…….!

कभी पूछना

एकांत में बैठ कर

इत्मीनान से फुरसत में

कि मैं क्यूँ ख़फ़ा हूँ तुझसे!

सच कहूँ मीत……

उस दिन तुम दिल से पूछोगे तो

तुझसे अपनी नाराजगी की

वजह भी बताएँगे………

तेरी खताएँ भी गिनवाएंगे!

आना किसी दिन

हम तुम्हें अपना

हाल-ए-दिल

खोल कर बताएँगे……..

कुछ नहीं छिपाएंगे तुमसे………

आना किसी दिन फुरसत में………….!!

 

?

कवि : सन्दीप चौबारा

( फतेहाबाद)

यह भी पढ़ें :-

क्या जानती हो | Kya janti ho | Kavita

Similar Posts

  • ऐ चीन | Kavita Ae China

    ऐ चीन ( Ae China )    ऐ! चीन तेरा जीना हराम कर देंगे, तेरा सारा वार हम नाकाम कर देंगे। तवांग में अभी तूने जो की थी घुसपैठ, फिर किया हिमाकत तो ढेर कर देंगे।   राफेल, सुखोई भी हैं इंतजार में, हम जिनपिंग की नाक में दम कर देंगे। गलवान में ऐ! ड्रैगन…

  • कविता जीवन की परिभाषा है

    कविता जीवन की परिभाषा है दिल को छूकर कविता धड़कन बन जाती हैजुदाई में किसी रूह की तड़पन बन जाती हैबच्चा हंसता है तो कविता होठों पर मुस्काती हैहर किसी की आह में खुदा का खत बन जाती है। जब कोई बच्ची बस पानी पीकर सो जाती हैभूख की दारुण दशा देख कविता रो जाती…

  • अब चली आओ

    अब चली आओ तेरी राहों में हर दिन गुजरता है,तेरी यादों में हर पल सिसकता है,दिल को समझाऊँ कैसे,अब तुम ही बताओ,अब नहीं सहा जाता, बस जल्दी से चली आओ। सपनों में आकर फिर दूर चली जाती हो,दिल की पुकार को अनसुना कर जाती हो,बेकरार दिल को अब और ना तड़पाओ,अब नहीं सहा जाता, बस…

  • तुझ से जुड़ा इंतज़ार

    तुझ से जुड़ा इंतज़ार यह कहना आसान है कि “भूल जाओ उसे,”पर जिसने सच्चा प्रेम किया, वो उसे भला कैसे भूल पाता।जिस दिल में बसी हो वो आरज़ू बनकर,उसकी यादों से इंसान कभी दूर नहीं जाता। हर रात खामोशियों में उसकी सदा गूंजती है,हर सुबह उसकी चाह में दिल मचल जाता।वो पास नहीं, फिर भी…

  • Chhodo Kal Ki Baatein | Kavita -छोड़ो कल की बातें

    छोड़ो कल की बातें ( Chhodo Kal Ki Baatein )   छोड़ो कल की बातें जल्दी से संभालो अपना आज; क्योंकि इसी में छिपे हैं- तुम्हारी सफलता के सारे राज छोड़ो कल की बातें ।   कल क्या हुआ, कल क्या होगा इसकी क्यों करते हो फ़िक्र ? वर्तमान में जो लक्ष्य दिखता उस तक…

  • गुरु गोविंद सिंह जी | Guru Gobind Singh Ji 

    गुरु गोविंद सिंह जी खालसा पंथ की स्थापना करने वाले,महान योद्धा, चिंतक देश के रखवाले।पौष शुक्ल पक्ष सप्तमी संवत् 1723 ,धरा की रक्षा के लिए अवतरित होने वाले।। अन्याय,अपराध के खिलाफ लड़ने वाले,युद्ध में मुगलों के छक्के छुड़ाने वाले।धर्म की रक्षा के लिए सरबंसदानी बने,कलगीधर,दशमेश की उपाधि पाने वाले।। पिता गुरु तेग बहादुर माता गुजरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *