Ude Abir

कैसे उड़े अबीर | Ude Abir

कैसे उड़े अबीर

( Kaise Ude Abir )

 

फागुन बैठा देखता, खाली है चौपाल ।
उतरे-उतरे रंग है, फीके सभी गुलाल ।।
●●●
सजनी तेरे सँग रचूँ, ऐसा एक धमाल ।
तुझमे खुद को घोल दूँ, जैसे रंग गुलाल ।।
●●●
बदले-बदले रंग है, सूना-सूना फाग ।
ढपली भी गाने लगी, अब तो बदले राग ।।
●●●
मन को ऐसे रंग लें, भर दें ऐसा प्यार ।
हर पल हर दिन ही रहे, होली का त्यौहार ।।
●●●
फौजी साजन से करे, सजनी एक सवाल ।
भीगी सारी गोरियाँ, मेरे सूने गाल ।।
●●●
आओ सजनी मैं रंगूँ, तेरे गोरे गाल ।
अनायास होने लगा, मनवा आज गुलाल ।।
●●●
बढ़ती जाए कालिमा, मन-मन में हर साल ।
रंगों से कैसे मलें, इक दूजे के गाल ।।
●●●
स्वार्थ रंगी जब भावना, रही मनों को चीर ।
बोलो ‘सौरभ’ फाग में, कैसे उड़े अबीर ।।
●●●
सूनी-सूनी होलिका, फीका-फीका फाग ।
रहा मनों में हैं नहीं, इक दूजे से राग ।।

Dr. Satywan  Saurabh

डॉo सत्यवान सौरभ

कवि,स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार, आकाशवाणी एवं टीवी पेनालिस्ट,
333, परी वाटिका, कौशल्या भवन, बड़वा (सिवानी) भिवानी,
हरियाणा

यह भी पढ़ें :-

मन को भाता है कम्प्यूटर | बाल कविता

Similar Posts

  • दोहा सप्तक | Doha Saptak

    दोहा सप्तक ( Doha Saptak )   एक भयावह दौर से,गुजर रहा संसार। इक दूजे की मदद से,होगा बेड़ा पार। मानवता की सेवा में,तत्पर हैं जो लोग। दुआ कीजिए वे सदा,हरदम रहें निरोग। बेशक अवसर ढूंढिए,है यह विपदा काल। सौदा मगर ज़मीर का,करें नहीं हर हाल। सॉंसों के व्यापार में,जो हैं दोषी सिद्ध। पायें फॉंसी…

  • चंद्रयान | Chandrayaan

    चंद्रयान ( Chandrayaan )   खुशियां मनाओ सब मिलकर प्यारे, चांद पर पहुंच गए अब कदम हमारे। चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर, गूंज रहा हमारा नाम पूरी दुनिया भर। स्पेस रिसर्च के फील्ड में अब हम भी आगे बढ़ जायेंगे, नित नई खोजों से हम अब कई राज़ के पर्दे उठाएंगे। भारत के ज्ञान विज्ञान…

  • हरियाणा दिवस | Haryana Divas

    हरियाणा दिवस ( Haryana divas )    गौरवशाली है हरियाणा सद्भावो की बहती धारा। जहां प्रीत की सरिता बहती वो हरियाणा प्यारा। वीर जुझारू जन्मे जहां सीमा खड़े सेनानी वीर। यदुवंशियों की पावन धरा दुग्ध गंगा मीठा नीर। हरियाणा हरियाली भरा खेती बाड़ी करें किसान। हल की नोक लिए लिखते हल ही कृषक निशान। पशुपालन…

  • मेरी माटी मेरा देश | Meri Maati mera Desh

    मेरी माटी मेरा देश ( Meri maati mera desh ) (1) देश हमारा जैसे गंगा सागर अति पावन इसकी माटी है देवों की भी यह मानस माता बंधुत्व भाव ही दिखलाती है गंगा जमुना और सरस्वती की संगम तट पर बहती नित धारा है सांझ सकरे सिंधु चरण पखारे कश्मीर मुकुट सा लगता प्यारा है…

  • क्रान्ति वीर सुभाष | Poem on Subhash Chandra Bose in Hindi

    क्रान्ति वीर सुभाष ( Krantiveer subhash )     जो लाखों सिंह सपूत जननि,भारत माता ने जाए हैं ! आख्यानअनगिनत रोमांचक,जगइतिहासों ने गाए हैं !   उनसब में वीसुभाष श्रेष्ठतम, क्रान्तिवीर कहलाए हैं ! उन जैसे कठिन पराक्रम तो,कोई भी ना कर पाए हैं !   साधारण बीज धरा से उठ, साधारण पौधा बन पाया…

  • उत्तरदायी | Uttardayi

    उत्तरदायी ( Uttardayi )   आज की मत सोचिए वह तो आपका ही है,आपके सामने है और आपसे ही है आज के साथ मिलकर कल को गढिये क्योंकि, यही कल जब लौटेगा कभी आज बनकर तब वह अकेला नहीं होगा उसके साथ होंगे अनेकों प्रश्न अनेकों उदाहरण और प्रसंग जिनका उत्तर देना होगा तुम्हें या…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *