Jagte Raho

जागते रहो | Jagte Raho

जागते रहो

( Jagte raho ) 

 

ये जागने के दिन हैं
जागते रहो…
दिन रात भागते रहो
ठहरो न पल भर के लिए भी
क्या पता उस पल ही कोई
कर जाए छल संग तेरे
डाल दे डेरा अपना घर तेरे!
देख रहे हो देश दुनिया में
क्या क्या हो रहा है?
मनुज बन लाश अपना
खुद ही ढ़ो रहा है!
किसी से किसी को रही ना हमदर्दी
जाने किस बला ने
हालत मनुज की ,ऐसी कर दी?
भूला शिक्षा संस्कार व सहकार
नतीजा चहुंओर है हाहाकार
अमेरिका चीन जापान कनाडा भारत
ईरान अफगानिस्तान पाक की पूछो ही मत
आतंक अफीम की है जिन्हें लत!
हिंसा के ये हिमायती
जान जहाँ है किफायती
पलक झपकते ही सब हो जाता खाक
इरादे इनके सदैव नापाक
गोली बंदूक निकले बात बात
मिटती जा रही है मनुष्य की जात
कौन सिखाएगा इन्हें?
अब मानवता का पाठ
चेते नहीं जो खुद से
तो होगा सर्वनाश!

 

लेखकमो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें:-

चौबीस से पहले | 2024 se Pahle

 

 

Similar Posts

  • हाॅं हम है ये आदिवासी | Adivasi

    हाॅं हम है ये आदिवासी ( Han hum hai adivasi )    हाॅं हम है ये आदिवासी, खा लेते है रोटी ठंडी-बासी। रखतें हाथों में तीर-कमान लाठी, क्यों कि हम है इन वनों के ही वासी।। हाॅं हम है ये आदिवासी, बोड़ो भील कहते है सांसी। मर जाते, मार देते जो करें घाती, जंगल, ज़मीं…

  • नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) नवम दिवस

    नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) नवम दिवस भुवाल माता सबकी आँखों के तारे ।जन – जन की प्यारी भुवाल माता ।आस्था की आधार भुवाल माता ।सबके ह्रदय में करती वास माता ।सचमुच माता का दर्शन क्रान्त हैं ।चिन्तन माता का निभ्रान्त हैं ।सबके सपनों की आकार माता ।आस्था पर ज्योति उभारती माता।सत्य – शोध में…

  • ज़ख़्म हुए नासूर | Zakhm Hue Nasoor

    ज़ख़्म हुए नासूर ( zakhm hue nasoor ) बिखरी यादें टूटे सपने, क्या तुमको दे पाऊंगी। ज़ख़्म मेरे नासूर हुए हैं, कैसे ग़ज़ल सुनाऊंगी।। हक था तुम्हारा मेरे यौवन की, खिलती फुलवारी पर। पर तुम माली बन न पाए, मैं पतझड़ बन जाऊंगी।। ज़ख्म मेरे नासूर हुएं हैं कैसे ग़ज़ल सुनाऊंगी। मेरी मुस्काने और खुशियां,…

  • Kavita | गुनाह

    गुनाह ( Gunaah )   सद्भावों की पावन गंगा सबके   मन  को भाए वाणी के तीखे बाणों से कोई घायल ना हो जाए   प्रेम के मोती रहा लुटाता खता   यही    संसार  में कदम बढ़ाता फूंक फूंक कर कहीं  गुनाह  ना  हो जाए   कोई अपना रूठ ना जाए रिश्तो   के   बाजार   में घूम…

  • भगवान वामन अवतार | Bhagwan Vaman Avatar par Kavita

    भगवान वामन अवतार ( Bhagwan Vaman Avatar )    हर्षोल्लास एवं धूम धाम संग मनाया जाता यह पर्व, दस-दिनों तक चलता जिस पर हम-सब करतें गर्व। मलयालम कैलेंडर अनुसार जिसका होता आगाज़, सितम्बर माह में आता राजा बलि पर करतें है गर्व।। महाबली असुरों का राजा बलि था जिसका यें नाम, द्वार से जिसके कोई…

  • भूख और पेट | Poem on bhookh aur pet

    भूख और पेट ( Bhookh aur pet )   सड़क पुल नदियों को निगले डकार नहीं लेते आंधी है या कोई तूफान बहार आने नहीं देते   कुछ को धन की भूख है कुछ का पेट बहुत बड़ा जाने कितने ही घोटालों का हंगामा हो गया खड़ा   भुखमरी बेरोजगारी अब गरीबी दूर होनी चाहिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *