Adivasi

हाॅं हम है ये आदिवासी | Adivasi

हाॅं हम है ये आदिवासी

( Han hum hai adivasi ) 

 

हाॅं हम है ये आदिवासी,
खा लेते है रोटी ठंडी-बासी।
रखतें हाथों में तीर-कमान लाठी,
क्यों कि हम है इन वनों के ही वासी।।

हाॅं हम है ये आदिवासी,
बोड़ो भील कहते है सांसी।
मर जाते, मार देते जो करें घाती,
जंगल, ज़मीं हेतु चढ़ जातें है फांसी।।

हाॅं हम है ये आदिवासी,
बन गये कई वो ग्रामवासी।
फिर भी नही यह नोटों की राशि,
पहले कभी थें सभी जंगल के वासी।।

हाॅं हम है ये आदिवासी,
रहते थें सब जो हंसी-खुशी।
कम हो गए हमारे साथी ये हाथी,
क्यों कि बस गए यहां ये नगर-वासी।।

हाॅं हम है ये आदिवासी,
जहां नहीं थी कोई ये जाति।
जंगल में रहते थें बनकर प्रवासी,
कुदरत के पुजारी ना थी कोई दासी।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • मुर्दे की अभिलाषा | Kavita Murde ki Abhilasha

    मुर्दे की अभिलाषा ( Murde Ki Abhilasha )   लगी ढ़ेर है लाशों की टूट चुकी उन सांसों की लगी है लंबी कतार, बारी अपनी कब आएगी? कब खत्म होगा इंतजार? जीवन भर तो लगे ही लाईन में, अब लगे हैं श्मशान में। हे ईश्वर! मानव जीवन कितना कष्टमय है? जीवन तो जीवन मृत्यु पर…

  • कसक | Poem in Hindi on kasak

    कसक ( Kasak ) रौशनी की तलाश में हम बहुत दूर निकल आये जहाँ तक निग़ाह गई बस अन्धेरे ही नजर आये जिन्दगी ने हमें दिया क्या और लिया क्या सोच के वक्त के हिसाब आँसू निकल आये कसक दिल में रहती है अपनो को पाने की समझ  नहीं  आता अपना किसे कहा जाये अपनो …

  • मां दुर्गा के प्रथम रूप | Maa Durga ke Pratham Roop

    मां दुर्गा के प्रथम रूप ( Maa durga ke pratham roop )    मां दुर्गा के प्रथम रूप पर, सारा जग बलिहारी शैलपुत्री मंगल आगमन, सर्वत्र आध्यात्म उजास । नवरात्र शुभ आरंभ बेला, परिवेश उमंग उल्लास । योग साधना श्री गणेश, साधक मूलाधार चक्र धारी । मां दुर्गा के प्रथम रूप पर, सारा जग बलिहारी।।…

  • जनता जनार्दन | Kavita Janta Janardan

    जनता जनार्दन ( Janta Janardan ) भोली भाली जनता भटक रही इधर उधर सीधी सादी जनता अटक रही इधर उधर बहुरुपिए बहका रहे बार-बार भेष बदल जाति जाल मे खटक रही इधर उधर नये इरादे नये वादे झूठे झांसों में झमूरे मदारी में मटक रही इधर उधर नोटंकी होती ग़रीबी हटाने की हर बार पांच…

  • श्याम | Shyam kavita

    श्याम ( Shayam )   रस लेकर रसखान सरीखे, काँन्हा तुम आ जाओ। जग मे घटते प्रीत मोह रस, फिर से आ बरसाओ।   सूखी धरती उमड मेघ बन,जग की प्यास बुझाओ। नटवर नागर कृष्ण कन्हैया,अब तो तुम आ जाओ।   कालीदास के मेघदूत बन, उमड घुमड कर आओ। तृप्त करो मन की चंचलता,अब तो…

  • आदमी और आदमियत

    आदमी और आदमियत आदमी … खोता जा रहा है आदमियत होता जा रहा है संवेदन शून्य …. भूल गया है वो इन्सानित गिरवी रख दी है मानवीयता आ गई है उसमें हैवानियत भरी हुई है उसके दिलोदिमाग में शैतानियत……!!!! निर्मल जैन ‘नीर’ ऋषभदेव/राजस्थान यह भी पढ़ें :- हे कृष्ण मुरारी | Hey Krishna Murari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *