Poem on bhookh aur pet

भूख और पेट | Poem on bhookh aur pet

भूख और पेट

( Bhookh aur pet )

 

सड़क पुल नदियों को निगले डकार नहीं लेते
आंधी है या कोई तूफान बहार आने नहीं देते

 

कुछ को धन की भूख है कुछ का पेट बहुत बड़ा
जाने कितने ही घोटालों का हंगामा हो गया खड़ा

 

भुखमरी बेरोजगारी अब गरीबी दूर होनी चाहिए
दो वक्त की रोटी मिले हर हाथ को काम चाहिए

 

भूखा प्यासा दिन-रात किसान खून पसीना बहाता
लहलहाती फसल धरा पर वो अन्नदाता कहलाता

 

जिनकी नियत बिगड़ी भूख उनकी मिटती नहीं
जमाखोरी कालाबाजारी कर गरीबी घटती नहीं

 

बढ़ती महंगाई से लोग भुखमरी का शिकार हुए
पेट जिनका भरा नहीं रिश्वतखोरी भ्रष्टाचार किये

 

भगवान भाव के भूखे हैं नर बहुत लालसा रखता
दिव्य ज्ञान के भूखे संत चेहरे से प्रकाश झलकता

 

संतुलन ना हो तो सरिताओं में बाढ़ आ जाती है
संयम ना हो तो नर की नियत डगमगा जाती है

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

पारस | Poem on paras

Similar Posts

  • सलीका सिखाएँगे | Kavita salika sikhayenge

    सलीका सिखाएँगे! ( Salika sikhayenge )   हम सिर्फ जिन्दा रहे,तो मर जाएँगे, देश के लिए जिएँ, तो जी जाएँगे। मुबारक हो उन्हें जो सोते रुपयों पे, हम तो वहाँ खाली हाथ जाएँगे।   तुम खफा न हो जमीं-आसमां से, हम सितारे जमीं पे उतार लाएँगे। अपने बसेरों से पंछी लौट न जाएँ, हम उनका…

  • तब्दीली | Tabdeeli

    तब्दीली ( Tabdeeli )   आपके शब्द , नीयत और कर्म समय की दीवार से टकराकर लौटते ही हैं आप तक यहां आपका बाली या सामर्थ्य कोई मायने नहीं रखता मजबूर के मुंह से बोल नही फूटते किंतु,उसकी आह जला देती है किसी के भी सामर्थ्य को वक्त किसी को माफ नही करता चट्टानें भी…

  • ढाट कवि कागा

    हुक्मरान जवान रोज़गार की तलाश में भटक रहे है,इंसान अरमान की आश में भटक रहे हैं। जीवन में जीना घुट कर इज़्ज़त आबरू नहीं,किसान क़िस्मत की तलाश में लटक रहे हैं। ग़रीब अपनी गै़रत की हिफ़ाज़त ख़ात़िर करते कोशिश,रोज़ी की तलाश में मायूस मटक रहे हैं। महंगाई की मार से परेशान मज़दूर धंधा नदार्द,पगार की…

  • राम मंदिर महोत्सव | Kavita Ram Mandir Mahotsav

    राम मंदिर महोत्सव   सुन लो सुन लो सारे जग वालों, आपस में लड़ने वालों, रहो ईमान से। राम आए हैं बताने ये जहान से।। राम मंदिर बना है बड़ा सुंदर, भारत में है महोत्सव , अवधपुर की शान से । आशा जागी हैं श्री राम भगवान से। भारत में आईं हैं खुशियां सुहानी, भारत…

  • जिंदगी एक किताब है | Zindagi pe kavita

    जिंदगी एक किताब है ( Zindagi ek kitab hai )   जिंदगी एक किताब है जिसमें अनेक पन्ने हैं, कुछ पन्ने फूल के, कुछ कागज के जिसमें सुख-दुख की कहानी लिखी है बीती हुई अपनी जवानी लिखी है, जिसमें खुशियां भी है गम भी है कुछ ज्यादा भी है कुछ कम भी है ढेर सारी…

  • उन्माद भरा बसन्त

    उन्माद भरा बसन्त फ़रवरी की धूप में, सीढ़ियों पर बैठ कर, शरद और ग्रीष्म ऋतु के,मध्य पुल बनाती धूप के नामलिख रही हूँ ‘पाती’आँगन के फूलों परमंडराती तितलियाँ ,पराग ढूँढती मधुमक्खियाँ,गुंजायमान करते भँवरेमन को कर रहे हैं पुलकित हे प्रकृति!यूँ ही रखनायह मन का आँगन आनंदितसुरभित, सुगन्धितमधुमासी हवा का झोंकागा रहा है बाँसुरी की तरहहृदय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *